Grade-3 Hindi Term-2 Lesson-3


पाठ- 3
विषय:  कहानी -  झगड़ालू रंगअनुभव लेखन

विभाग- क 

प्रश्‍न - गुनगुन स्कूल से आकर क्या कर रही थी
उत्‍तर - गुनगुन स्कूल से आकर अपना गृहकार्य कर रही थी |

प्रश्‍न - गुनगुन ने किसका चित्र बनाया?
उत्‍तर - गुनगुन ने अपनी माँ का चित्र बनाया |

प्रश्‍न - गुनगुन के बस्ते में कौन शोर मचा रहे थे ?
उत्‍तर - गुनगुन के बस्ते में डिब्बे में रखे रंग शोर मचा रहे थे ।

प्रश्‍न - इस कहानी से आपको क्या सीख मिलती है ?
उत्‍तर - इस कहानी से हमें आपस में मिलजुल कर रहने की सीख मिलती है ।

विभाग - ख

सही उत्तर चुनिए ।

1.   किस रंग की आँखें सुंदर मानी जाती हैं ?
a.   नीले ()
b.   पीले
c.    काले
2.   किस रंग के ओंठ अच्छे लगते हैं ?
a.   नीले
b.   लाल ()
c.    सफ़ेद
3.   इंद्रधनुष में कितने रंग होते हैं ?
a.   पाँच
b.   छः
c.    सात ()
सही वाक्य पर सही () का और गलत वाक्य पर गलत () का निशान लगाइए और दिए गए स्थान में गलत वाक्य को उचित रूप में लिखिए ।

1.   सफेद दाँत ही व्यक्ति को सुंदर बनाते हैं । ()
2.   आपस में लड़ने से फ़ायदा होता है । ()
आपस में लड़ने से नुकसान होता है ।
3.   गुनगुन ने अपनी बहन का चित्र बनाया ।  ()
गुनगुन ने अपनी माँ का चित्र बनाया । 

4.   गुनगुन के माँ ने सभी रंगों को समझाया । ()

विभाग ग
'अगर दुनिया में रंग नहीं होते तो यह दुनिया कैसी होती ?'  बताइए। 
अगर दुनिया में रंग नहीं होते तो यह दुनिया बड़ी ही बेरंग और अनाकर्षक होती।  

दिए गए स्थान में अपनी माँ का चित्र चिपकाकर उनके बारे में पाँच वाक्य लिखिए । 
1.   मेरी माँ बहुत प्यारी है । 
2.   माँ मुझे रोज दूध पिलाती है।
3.   वह मुझे स्वादिष्‍ट भोजन खिलाती है । 
4.   वह मेरा गृहकार्य करवाती है।
5.   माँ भगवान का रूप होती है ।

विभाग घ

यदि तुम्हारे सामने दो मित्र आपस में लड़ रहे हों तो तुम उन्हें कैसे  समझाओगे ?  नीचे लिखिए ।
मैं अपने मित्रों को समझाऊँगा /  समझाऊँगी  कि आपस में लड़ाई करने से दोनों का नुकसान होगा । हमें मिलजुल कर रहना चाहिए।

बूझो तो जाने !
चित्र बनाकर नाम लिखिए ।

दिन में सोए, रात में रोए,
जितना रोए, उतना खोए ।
(मोमबत्ती)

 देती हूँ मैं सबको ज्ञान,
 बतलाओ क्या कहलाती श्रीमान ?
 (पुस्तक /  किताब)

विभाग  ड़

एक शब्द में उत्तर दीजिए।
1.   कक्षा में पढ़ाने वाली -  अध्यापिका
2.   सात रंगों वाली -  सतरंगी
3.   आसमान में दिखने वाली सात रंगों की धनुष जैसी आकृति - इंद्रधनुष

 निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए
1.   बस्ता -  स्कूल बैग
2.   सरताज -  मालिक
3.   शोभा -  सुंदरता

इन प्रश्‍नों के उत्तर लिखिए । 

प्रश्‍न - गुनगुन को कैसा शोर सुनाई दिया ?
उत्‍तर - गुनगुन को बस्ते में रखे रंगो  की लड़ाई का शोर सुनाई दिया ।

प्रश्‍न -  माँ  ने सभी रंगों को क्या समझाया ?
उत्‍तर - माँ ने रंगो को समझाया कि सभी रंगो के मिलने से ही दुनिया सतरंगी बनती है इसलिए सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए ।  

पाठ में पठित कहानी में से संज्ञा सर्वनाम ,  विशेषण,  क्रिया शब्दों को अपनी नोटबुक में सूचीबद्ध कीजिए । 
संज्ञा
 सर्वनाम
 विशेषण
 क्रिया
शाम
 अपना
हैरान
 कर
समय
 यह
लाल
 सुना
गुनगुन
 उसने 
 अधिक
 देखा
विद्यालय
 तुम
नीले
 सुनते
गृहकार्य
आप
 सुंदर
 उछल कर
शोर
 मुझे
 सफेद
 कहने लगा
बस्ता  
 मेरा 
 भूरे
 भूल  रहे 
राजा
 तुम्हारा
 निराला
 काटते
प्राणी
आपने
 सुंदर
 बोल पड़ा
खून
 सतरंगी
 भरने
होंठ
 आकर्षक 
दिखने लगा
आँख 
 सरताज
हँसने 
दाँत 
चाँद 
माँ
बाल
शिक्षिका
चित्र
ब्रश 
नुकसान
आकाश
इंद्रधनुष

कहानी में से संयुक्त अक्षरों वाले शब्दों को छाँटिए । 
1.   विद्‍यालय
2.   गृहकार्य
3.   मनुष्य
4.   चित्र 
5.   ब्रश
6.   महत्व
7.   इंद्रधनुष
8.   आकर्षक

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita