Grade- 10 हिन्दी (स्पर्श) कबीर की साखियाँ
कबीर की साखियाँ साखी 1 ऐसी बाणी बोलिये , मन का आपा खोइ। अपना तन सीतल करै , औरन कौं सुख होइ॥ Word Meanings: बाणी ( Baani) = Speech / Words ( बोली) आपा ( Aapa) = Ego / Arrogance ( अहंकार) खोइ ( Khoi) = To lose / Give up सीतल ( Seetal) = Cool / Peaceful औरन कौं ( Auran kaun) = To others सुख होइ ( Sukh hoi) = Give happiness अर्थ: कबीरदास जी कहते हैं कि हमें अपने मन का अहंकार त्याग कर ऐसी मीठी और नम्र वाणी बोलनी चाहिए , जिससे हमारा अपना तन-मन शांत और शीतल रहे , और सुनने वालों को भी सुख और प्रसन्नता प्राप्त हो। English Meaning: Kabir says that one should give up their ego and speak such sweet and polite words that it brings peace to their own mind and body, while also giving joy and happiness to others. साखी 2 कस्तूरी कुंडलि बसै , मृग ढूँढै बन माँहि। ऐसैं घटि घटि राँम है , दुनियाँ देखै नाँहि॥ Word Meanings: कस्तूरी ( Kasturi) = A fragrant substance (Musk) कुंडलि ( Kundali) = Navel ( नाभि) बसै...