Grade-3 Hindi, Term-2, Lesson-1


पाठ -
 पाठ -  परोपकारी विद्‍यासागरव्याकरण-  संयुक्त अक्षरवाक्यांश के लिए एक शब्द,  अपठित गद्‍य खण्‍ड

विभाग क

प्रश्‍न - ईश्‍वरचंद्र विद्‍यासागर को अपने पिता से कौन-कौन से गुण मिले थे?
ईश्‍वरचंद्र विद्‍यासागर को अपने पिता से निम्‍नलिखित गुण मिले थे:
 1- दया
 2- परोपकार
 3- स्वावलंबन

प्रश्‍न - उन्हें विद्‍यासागर की उपाधि क्यों मिली?
उत्‍तर-  स्कूल और कॉलेज में हमेशा प्रथम आने के कारण उन्हें विद्‍यासागर की  उपाधि मिली।

प्रश्‍न - ईश्‍वचंद्र विद्‍यासागर ने कॉलेज की नौकरी क्यों छोड़ दी?
उत्‍तर-  कॉलेज के अंग्रेज अफसरों के व्यवहार से तंग आकर ईश्‍वरचंद्र विद्यासागर ने कॉलेज की नौकरी छोड़ दी।

प्रश्‍न - विद्‍यासागर के जीवन से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्‍तर- विद्‍यासागर के जीवन से हमें दीन-दुखियों की सेवा करने की शिक्षा मिलती है।

 प्रश्‍नों के सही विकल्प पर सही का निशान लगाइए:
1.   अंत में बंगाली बाबू ने बच्चे की सहायता किस प्रकार की?
a.   पैसे देकर
b.   दुकान खुलवाकर ()
c.    भोजन देकर
2.   ईश्‍वरचंद्र को कौन सी उपाधि मिली?
a.   बंगाली बाबू
b.   विद्‍यासागर ()
c.    समाज-सेवक
3.   ईश्‍वरचंद्र देश के हर बच्चे को कैसा देखना चाहते थे?
a.   अमीर
b.   अनपढ़
c.    पढ़ा-लिखा ()

 सही कथन पर सही का निशान लगाइए और गलत कथन पर गलत का।
1.   लड़के के कपड़े फटे-पुराने थे। ()
2.   ईश्‍वरचंद्र को गुलामी का जीवन प्यारा था। ()
3.   उन्हें बच्चों से प्यार था। ()
4. उन्होंने अकाल - पीड़ितों की सहायता नहीं की। ()

नीचे दिए गए चित्रों को ध्यान से देखिए।  उन्हें पहचानिए और सही नाम चुनकर लिखिए।
शिक्षक,   गायिका,  चित्रकारहलवाई,  सैनिक,  घुड़सवार)
 विभाग ख 
 निम्‍नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
1.   कर्तव्य -  माता पिता की सेवा करना मेरा कर्तव्य है।
2.   सहायता- मैंने पिताजी की सहायता से सड़क पार की।
3.   स्वाभिमान- विद्‍यासागर को स्वाभिमान बहुत प्यारा था ।
4. उपाधि - ईश्‍वरचंद्र को विद्‍यासागर की उपाधि मिली।
1   

 अंकों को शब्दों से मिलाइए ।
पैंतालीस
छत्‍तीस
४६
छह
४५
सैंतीस
३७
छियालीस
३६
उत्‍तर-
पैंतालीस
४५
छत्‍तीस
३६
छह
सैंतीस
३७
छियालीस
४६
  
खाली जगह में सही शब्द लिखकर वाक्य पूरे करें।
(जंगलीडॉक्टर,  सुनारदर्ज़ी,   लुहार)
1.   राधा ने सुनार से अपनी गहने बनवाए।
2.   नंदू के घर की लोहे की खिड़कियां लुहार ने बनाई।
3.   जब माली बीमार हुआ तो पिताजी ने उसे डॉक्टर को दिखाया।
4.   मेरे कपड़े दर्ज़ी ने सिले।
        5. सियार एक जंगली जानवर है।

 समझो और लिखो
दण्‍ड -  दंड
डण्‍डा -  डंडा
घण्‍टी -   घंटी
चन्‍दा - चंदा
मन्‍दिर -  मंदिर
सन्‍त -  संत

 विभाग - ग
 अपने अध्यापक /  अध्यापिका की दो विशेषताएँ लिखिए।
1)  मेरी अध्यापिका प्रतिभाशाली हैं ।
2)  मेरी अध्यापिका स्वावलंबी हैं ।

मान लीजिए कि आपने अपने माता पिता से दस रुपए माँगे किंतु उन्होंने आपको पचास रुपए दे दिए।  अब आप उन पचास रुपयों का क्या करेंगे?  कक्षा में चर्चा कीजिए।
 उत्‍तर-  मैं अपने माता-पिता को चलीस रुपए वापस लौटा दूँगा / दूँगी।

अगर आप ईश्‍वरचंद्र होते तो लड़के से क्या कहतेउससे क्या क्या प्रश्‍न पूछते?  कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्‍तर- यदि मैं ईश्‍वरचंद्र होता /होती तो लड़के से निम्‍न प्रश्‍न पूछता / पूछती:
1.   तुम्हें पैसे क्यों चाहिए?
2.   तुम कहाँ रहते हो?
3.   तुम्हारे माता-पिता क्या करते हैं?
        4. क्या तुम स्कूल जाते हो?


 वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए।
1.   खेल खेलने वाला -  खिलाड़ी
2.   शिक्षा देने वाला -  शिक्षक
3.   सेना में काम करने वाला - सैनिक
4.   मूर्ति बनाने वाला -  मूर्तिकार
5.   सच बोलने वाला -  सत्यवादी
6.   डरने वाला -  डरपोक
7.   गाँव में रहने वाला -  ग्रामीण
8.   दया करने वाला -  दयालु
        9. कविता लिखने वाली - कवयित्री


निम्‍नलिखित संयुक्ताक्षरों का प्रयोग करते हुए दो दो शब्द बनाइए ।

ध्  + य = ध्य       (अध्यापक,  ध्यान)
र्  + थ = थ        (अर्थ,  पार्थ)
क्  + य = क्य     (वाक्य, क्या)
प्  + र = प्र        (प्रश्‍न, प्रथम)
        न्  + म = न्म      (जन्म, चिन्मय 
विभाग - घ 
चित्रों को देखकर नाम लिखिए।
 सैनिक
 किसान
 डॉक्टर
 माली

 विभाग- ड़
 इन प्रश्‍नों के उत्‍तर दीजिए।

 प्रश्‍न - इस पाठ से आपको क्या सीख मिलती है।
 उत्‍तर - इस पाठ से हमें दीन दुखियों की सेवा करने की सीख मिलती है।
ईश्‍वचंद्र विद्‍यासागर  के स्वभाव की क्या विशेषताएँ थीं ?
उत्‍तर - ईश्‍वचंद्र विद्‍यासागर  के स्वभाव की निम्नलिखित विशेषताएँ थीं। 
1-  परोपकारी
2-  स्वाभिमानी
3-  दयालु
4-  स्वावलंबी

प्रश्‍न - संयुक्त अक्षर अर्थात क्या?
उत्‍तर - दो या दो से अधिक वर्णों के मेल से बनने वाले अक्षर संयुक्त अक्षर कहलाते हैं|
 उदाहरण
क् + य = क्य   (वाक्य,  क्या) 

प्रश्‍न - हम वाक्यांश के लिए एक शब्द का प्रयोग क्यों करते हैं?
उत्‍तर- भाषा में सहजता और सरलता लाने के लिए हम वाक्यांश के लिए एक शब्द का प्रयोग करते हैं|
 उदाहरण
 जो चित्र बनाता है-  चित्रकार

प्रश्‍न - इन संख्याओं को अंकों में लिखिए-
छियालीस , इकतालीस , पंद्रहतेईस , चौंतीस , उनतालीस
उत्‍तर -
छियालीस - ४६
इकतालीस - ४१
पंद्रह - १५
तेईस - २३
चौंतीस - ३४
उनतालीस - ३९

नीचे दिए गए अंकों के सही हिंदी शब्द पर सही का निशान लगाइए।
·       ३२  
o   बाईस
o   बत्‍तीस ()
o   बयालीस
·       ४९  
o   उनतीस
o   उनतालीस ()
o   उनचास

·         
o   छह ()
o   छै
o   छः 

·       २५ 
o   पैंतीस
o   पच्चीस ()
o   पंद्रह

·       १८
o   अड़तीस
o   अठरह
o   अठारह ()

वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए|

1.         सप्ताह में एक बार होने वाला -  साप्ताहिक
2.         जो चित्र बनाता है -  चित्रकार
3.         नीचे लिखा हुआ -  निम्नलिखित
4.         जो कपड़े सिले -  दर्ज़ी
5.         मांस खाने वाला -  मांसाहारी
6.         खुद पर निर्भर रहने वाला -  स्वावलंबी
7.         दूसरों की भलाई करने वाला -  परोपकारी
8.         भला व्यक्ति -  सज्जन
9.         दया करने वाला -  दयालु
10.     अपने आप पर गर्व करने वाला -  स्वाभिमानी
11.     किसी के सामने खुद को गरीब दिखाना -  दीन भाव
12.     साथ पढ़ने वाला  -  सहपाठी
13.     साग सब्ज़ी खाने वाला -  शाकाहारी
14.     जो आसान हो -  सरल
15.     जो मिठाई बनाता हो -  हलवाई /  मिठाईवाला
16.     अनेक रंगो वाला -  रंग - बिरंगा
17.     घोड़े पर सवारी करने वाला -   घुड़सवार
18.     जिसमें बहुत खतरा हो -  खतरनाक
19.     प्रतिदिन होने वाला -  दैनिक
20.     जो डरता नहीं है -  निडर
21.     जो व्यापार करता है -  व्यापारी

गिनती
एक से पचास तक की गिनती शब्दों में लिखिए
१ - एक
११ – ग्यारह
२१ – इक्कीस
३१ – इकतीस
४१ – इकतालीस
२- दो
१२- बारह
२२ – बाईस
३२ - बत्‍तीस
४२ – बयालीस
३- तीन
१३ – तेरह
२३ – तेईस
३३ – तैंतीस
४३ – तैंतालीस
४ – चार
१४ – चौदह
२४ – चौबीस
३४ – चौंतीस
४४ – चवालीस
५ – पाँच
१५ – पंद्रह
२५ – पच्चीस
३५ – पैंतीस
४५ – पैंतालीस
६ – छह
१६ – सोलह
२६ – छब्बीस
३६ - छत्‍तीस
४६ – छियालीस
७ – सात
१७ – सत्रह
२७ - सत्‍ताईस
३७ – सैंतीस
४७ – सैंतालीस
८ – आठ
१८- अठारह
२८ - अट्‍ठाईस
३८ – अड़तीस
४८ – अड़तालीस
९ – नौ
१९ - उन्‍नीस
२९ – उनतीस
३९ – उनतालीस
४९ – उन्चास
१० - दस
२० - बीस
३० - तीस
४० - चालीस
५० - पचास



Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita