Grade-8 Hindi, रोली(हिन्दी पाठमाला) - नौकर

 


अभ्यास

 

मौखिक प्रश्न

1. आदमी किस चीज के लिए छोटे-से-छोटा काम करने के लिए भी तैयार हो जाता है?

उत्तर - आदमी बड़े दिन के इनाम पाने के लिए छोटे-से-छोटा काम करने के लिए भी तैयार हो जाता है।

 

2. जरासीम गाँव से मास्को क्यों आया?

उत्तर - जरासीम गाँव का जीवन जीने का अभ्यस्त नहीं थाउसे फौजी के काम के लिए गाँव बुलाया गया था, लेकिन जब उसे फौज में भर्ती नहीं किया गया, तो वह मास्को वापस आ गया।

 

3. जरासीम की नौकरी क्यों छूट गई?

उत्तर - जब जरासीम को फौजी के काम के लिए गाँव बुलाया गया तब उसकी नौकरी छूट गई।

 

4. जरासीम गाँव के जीवन का अभ्यस्त क्यों नहीं था?

उत्तर - जरासीम गाँव के जीवन का अभ्यस्त नहीं था क्योंकि वह बचपन से ही मास्को में रह रहा था और वहीं के जीवन का आदी था।

 

5. चैगोर दानिलिक कौन था?

उत्तर - चैगोर दानिलिक जरासीम का मित्र था, जो मास्को के बाहरी छोर पर एक दयालु व्यापारी शारोब के यहाँ कोचवान था।

 

6. जरासीम क्यों दुखी था?

उत्तर - जरासीम कई सप्ताह से बेरोजगार था और उसे कोई काम नहीं मिल रहा था। कहानी के अंत में वह यह सोचकर भी वह दुखी था कि उसकी वजह से वृद्ध दंपति को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

 

लिखित (Written Expression)

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

 

सही उत्तर के सामने सही का निशान लगाइए-

1. जरासीम को गाँव क्यों बुलाया गया था?

(क) शादी के लिए

(ख) कोचवान की नौकरी के लिए

(ग) फ़ौजी काम के लिए

(घ) बड़े दिन का उत्सव मनाने के लिए

उत्तर - (ग) फ़ौजी काम के लिए

 

2. जरासीम के मित्र का क्या नाम था?

(क) शारोब

(ख) चैगोर दानिलिक

 

(ग) पोलीकारपिक

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर - (ख) चैगोर दानिलिक

 

3. पोलीकारपिक से कार्य क्यों नहीं हो पाता था?

(क) क्योंकि वह बूढ़ा था

(ख) क्योंकि वह अपंग था

(ग) क्योंकि वह आलसी था

(घ) क्योंकि वह बीमार था

उत्तर - (क) क्योंकि वह बूढ़ा था

 

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

 

1. जरासीम मधुशाला में क्या कार्य करता था?

उत्तर - जरासीम मधुशाला में खाली बोतलें धोने का कार्य करता था।

 

2. जरासीम नौकरी के लिए किसके पास गया?

उत्तर - जरासीम नौकरी के लिए अपने मित्र चैगोर दानिलिक के पास गया।

 

3. पोलीकारपिक कौन था?

उत्तर - पोलीकारपिक शारोब के घर का बूढ़ा नौकर था, जो अब ठीक से काम करने में असमर्थ था।

 

4. जरासीम खुशी से क्यों झूम उठा ?

उत्तर - जरासीम खुशी से झूम उठा क्योंकि शारोब ने उसे अपने घर में ऊपर के काम के लिए नौकर रखने की बात कही।

 

दीचे उतरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

 

1.  चचैगोर ने अपने मालिक से पोलीकारपिक के बारे में क्या कहा और क्यों?

उत्तर - चचैगोर ने अपने मालिक से कहा कि पोलीकारपिक बूढ़ा हो गया है और अब उससे ठीक से काम नहीं होता। उसने यह भी बताया कि पोलीकारपिक रात को पहरा देते समय घर जाकर सो जाता है और समय पर काम पूरा नहीं करता। चचैगोर ने यह बात इसलिए कही ताकि जरासीम को नौकरी मिल सके।

 

2. नौकरी मिलने पर चैगोर ने जरासीम को क्या समझाया?

उत्तर - नौकरी मिलने पर चैगोर ने जरासीम को समझाया कि उसे अपना काम बहुत अच्छी तरह करना चाहिए। यदि वह किसी काम में गलती करेगा, तो मालिक हर काम में गलती निकालेगा और उसे चैन से नहीं रहने देगा।

 

3 . जरासीम ने नौकरी करने से इनकार क्यों कर दिया?

उत्तर - जरासीम ने नौकरी करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसने बूढ़े पोलीकारपिक और उसकी पत्नी की बातचीत सुनी। वह समझ गया कि उसके नौकरी करने से इस वृद्ध दंपति को घर से निकाल दिया जाएगा, जिससे उनकी जिंदगी और भी कठिन हो जाएगी। जरासीम को यह असहनीय लगा, और उसने नौकरी छोड़ने का निर्णय लिया।

 

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न (Questions Based on Comprehension)

 

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के लिए उचित विकल्प चुनिए-

 

मैं आपको सच बताऊँ, वह बहुत खराब काम करता है। आप उसपर अपना पैसा क्यों बरबाद कर रहे हैं? वह ठीक समय पर कमरा माफ नहीं करता। जिस दिन रात को पहरा देने की उसकी बारी आती है, रात भर में कम-से-कम दस बार घर जाकर सोता है, परंतु वह करे भी क्या? ठंड उससे सही नहीं जाती।"

"तब भी यह बात बुरी है। मेरे पास वह पंद्रह वर्ष से काम कर रहा है। अब बुढ़ापे में उसे निराश्रित कर देने से पाप लगेगा।"

 

1. प्रस्तुत ग‌द्यांश में वक्ता तथा श्रोता कौन हैं?

उत्तर - वक्ता चैगोर दानिलिक है और श्रोता शारोब है।

 

2. प्रस्तुत गद्यांश में किसके बारे में बात की जा रही है?

उत्तर - प्रस्तुत गद्यांश में पोलीकारपिक के बारे में बात की जा रही है।

 

3. बूढ़ा व्यक्ति अपने मालिक के पास कितने समय से काम कर रहा था?

उत्तर - बूढ़ा व्यक्ति अपने मालिक के पास पंद्रह वर्ष से काम कर रहा था।

 

4. भाववाचक संज्ञाएँ बनाइए- 

साफ - सफाई

घर – घरेलू

 

बात भाषा की

1. निम्नलिखित क्रिया शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाइए-

शब्द

भाववाचक संज्ञा

उड़ना

उड़ान

बचाना

बचाव

चहना

चाह

धोना

धुलाई

माँगना

माँग

चलना

चाल

 

 

2. रेखांकित शब्दों का वचन बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए-

(क) उसके मित्र मास्को में नौकरी करते थे।

उनके मित्र मास्को में नौकरी करते थे।

 

(ख) वह उदास बैठा था।

वे उदास बैठे थे।

 

(ग) वह घास और दाना चुरा-चुराकर बेचता है।

वे घास और दाना चुरा-चुराकर बेचते हैं।

 

(घ) मैं यह नौकरी नहीं कर सकता।

  हम यह नौकरी नहीं कर सकते।

 

 विशेषण जिन शब्दों की विशेषता बताते हैं, वे विशेष्य कहलाते हैं; जैसे काला कुत्ता। यहाँ 'काला' शब्द विशेषण तथा 'कुत्ता' शब्द विशेष्य है।

 

3. निम्नलिखित विशेष्यों के लिए उचित विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए-

(कठिन   घरेलू    अमीर    खाली     प्रसन्न    बूढ़ा)

 

(क) प्रसन्न आदमी

(ख) बूढ़ा नौकर

(ग) घरेलू काम

(घ) खाली बोतलें

(ङ) कठिन मुद्रा

(च) अमीर व्यापारी

 

4. निम्नलिखित वाक्यों में आए पुरुषवाचक सर्वनामों को रेखांकित कर भेव का नाम भी लिखिए-

(क) उसे कोई काम नहीं मिला।

  अन्य पुरुष

(ख) मैं बेरोजगार हूँ।

उत्तम पुरुष

(ग) तुम्हारे जैसे अच्छे लोग हैं ही कितने।

मध्यम पुरुष

 (घ) मैं यह नौकरी नहीं कर सकता।

उत्तम पुरुष

(ङ) अरे! क्या तुम कुछ भूल गए?

मध्यम पुरुष

(च) वह बड़ा ही भला व्यक्ति है।

अन्य पुरुष

 

5. निम्नलिखित वाक्यों के काल लिखिए-

(क) वह ग्रामीण जीवन का अभ्यस्त नहीं था।

भूत काल

 

(ख) मैं जीवन-भर तुम्हारा कृतज्ञ रहूँगा।

 

भविष्य काल

 

(ग) वह बहुत खराब काम करता है।

वर्तमान काल

 

(घ) अब हम क्या करेंगे?

भविष्य काल

 

(ङ) वह घास और दाना चुरा-चुराकर बेचता है।

वर्तमान काल

 

(च) जरासीम उदास बैठा था।

भूतकाल




Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita