Grade-7 रोली (हिन्दी पाठमाला), आगरे की यात्रा

 

आगरे की यात्रा

 

शब्दार्थ (Word Meanings)

ताँगा = घोड़ागाड़ी (a cart driven by horse);

हिचकोला = झटका (jerk);

चहल-पहल = भीड़-भाड़ (hustle & bustle);

मनोहारी = मन को अच्छा लगने वाला (pleasant);

नयनाभिराम = सुंदर, आँखों को अच्छा लगनेवाला (which looks pleasant to our eyes);

फ़रियाद = विनय, प्रार्थना (prayer);

नज़्म = कविता (poem);

कुलाँचें मारना = उछल-उछलकर दौड़ना (hoppingly);

बेड़इयाँ = कचौड़ियाँ (stuffed and fried salted etables made with flour);

पच्चीकारी = पत्थर पर की गई बारीक खुदाई (complicatd inscrebbing on the stone);

मंत्रमुग्धकारी = मंत्र के समान मोह में बाँध लेने वाला, मुग्ध कर देने वाला (one who attracts towards itself);

ग्रीन रूम = वह कमरा जहाँ कलाकार मंच-प्रस्तुति हेतु तैयार होते हैं (a room where actors | prepare for the stage show);

पौत्र = पुत्र का पुत्र (grandson);

मिष्टभाषी = मीठा बोलने वाले (one who speaks sweet);

प्रेक्षागृह = थियेटर (theatre);

भाव-भंगिमा = अंगों के हाव-भाव एवं मुद्राएँ (body's tones and teners)

 

लिखित (Written Expression)

 

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

 

सही उत्तर के सामने सही का निशान () लगाइए-

1. ताजमहल किसने बनवाया था ?

(क) मुमताज ने

(ख) शाहजहाँ ने ()

(ग) औरंगज़ेब ने

(घ) अकबर ने

 

2. राधास्वामी मंदिर का निर्माण हो रहा है लगभग-

(क) सौ वर्षों से ()

(ख) पचास वर्षों से

(ग) दो सौ वर्षों से

(घ) एक हज़ार वर्षों से

 

3. फतेहपुर सीकरी में स्थित है-

(क) पंचमहल

(ख) दीवान-ए-आम

(ग) बारादरी

(घ) सभी ()

 

4. लेखक ने सिकंदरा मकबरे से क्या खरीदा?

(क) ऐतिहासिक इमारतों वाला अलबम ()

(ख) मुगलकालीन राजाओं के चित्रोंवाला अलबम

(ग) ऐतिहासिक मंदिरोंवाला अलबम

(घ) पशु-पक्षियों के चित्रोंवाला अलबम

 

5. ताजमहल के पीछे कौन-सी नदी बहती है?

(क) गंगा

(ख) कावेरी

(घ) सरस्वती

(ग) यमुना ()

 

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

1. ताजमहल का निर्माण किसने करवाया था और क्यों?

उत्तर -  ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताजमहल की स्मृति में करवाया था।

 

2. ताजमहल किससे बना है?

उत्तर- ताजमहल संगमरमर से बना है।

 

3. शिल्पकला प्रदर्शनी में क्या-क्या वस्तुएँ थीं?

उत्तर - शिल्पकला प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में ताजमहल के मॉडल, टेबल लैम्प, सुराहियाँ, फूलदान, पच्चीकारी किए हुए खिलौने और सजावट की ढेरों वस्तुएं थीं।

 

4. अपने दरबार से लालकिले के दरवाज़े तक जंज़ीर किसने लगवाई थी?

उत्तर - अकबर का पुत्र जहाँगी ने अपने दरबार से लालकिले के दरवाज़े तक जंज़ीर लगवाई थी। इस जंजीर को हिलाकर कोई भी व्यक्ति बादशाह तक अपनी फ़रियाद पहुँचा सकता था।

 

5. जहाँगीर के बचपन का नाम क्या था?

उत्तर - जहाँगीर के बचपन का नाम सलीम था।

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

 

1. ताजमहल की सुंदरता का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।

उत्तर- लगभग तीन सौ पचास साल पहले मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताजमहल की स्मृति में ताजमहल बनवाया था। संगमरमर से बने ताजमहल की खूबसूरती देख ही बनती है। ताजमहल के बगीचे में तरह-तरह के पेड़-पौधे और सुंदर फूल खिलते हैं। वहाँ पौधों को काट-छाँटकर मनोहारी रूप दिया गया है। बगीचे के फव्वारे नयनाभिराम हैं। ताजमहल के मुख्य चबूतरे से चारों कोनों पर बनी हुई ऊँची-ऊँची मीनारें देखी जा सकती हैं। ताजमहल के पीछे यमुना नदी बहती है। यमुना की लहरें ताजमहल की दीवार से टकराती हैं तो ऐसा लगता है मानो ताजमहल यमुना में तैर रहा हो।

ताजमहल में शाहजहाँ और मुमताज की कब्रें हैं। कब्रों पर पच्चीकारी द्वारा रंगीन पत्थरों से सुंदर बेल-बूटे बनाए गए हैं। वे बहुत सुंदर लगती हैं। कब्रों के चारों ओर बनी हुई जाली और ताजमहल का गुंबद भी दर्शनीय है। ताजमहल वास्तव में एक बेहद खूबसूरत इमारत है। उसे देखते मन नहीं भरता।

 

2. ताँगे में हिचकोला लगने पर लेखक को डर क्यों लगता था?

उत्तर - सड़क पर जब कोई गड्ढा आता था तो ताँगे में बड़े ज़ोर का हिचकोला लगता था और लेखक को डर लगता था कि ताँगा पलट न जाए। 

 

3. राधास्वामी मंदिर की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर - राधास्वामी दयालबाग में स्थित है। इसका निर्माण पिछले लगभग सौ वर्षों से चल रहा है और अभी इसकी दो ही मंजिलें बनी हैं। यह मंदिर संगमरमर की गई शिल्पकारी का श्रेष्ठ नमूना है।

 

4. लेखक आगरा-यात्रा से लौटते समय अपने साथ क्या-क्या लाया?

उत्तर- लेखक ने शिल्पकला प्रदर्शनी से ताजमहल का छोटा-सा सुंदर मॉडल और सिकंदरा मकबरे से एतिहासिक इमारतों का अलबम खरीदा।

 

5. “सफेद संगमरमर से बना ताजमहल सामने खड़ा मुसकरा रहा था। "- आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - ताजमहल देखने के लिए लेखक का परिवार सवाईमाधोपुर से आगरा पहुँचा था। लंबी यात्रा और शिल्पकला प्रदर्शनी देखने के बाद जब लेखक ताजमहल पहुँचे तो इस रमणीय इमारत को देखकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई। ताजमहल को देखकर लेखक ऐसा लगा मानो वह भी मुसकरा रहा है।

 


अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न (Questions Based on Comprehension)

हम आगरा से तीस किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी देखने गए। फतेहपुर सीकरी को मुगल बादशाह अकबर ने बसाया था। यह नगर उसकी राजधानी था। वहाँ हमने लाल पत्थरों से बना हुआ विशाल बुलंद दरवाज़ा देखा। शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर फूल चढ़ाए। कहा जाता है कि अकबर के कोई संतान नहीं थी। शेख सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से उसके पुत्र उत्पन्न हुआ। जिसका नाम सलीम रखा गया। यही सलीम आगे चलकर बादशाह जहाँगीर के नाम से प्रसिद्ध हुआ। फतेहपुर सीकरी में हमने पंचमहल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, बारादरी और कई अन्य महल तथा इमारतें देखीं।

 

1. फतेहपुर सीकरी को किसने बसाया था?

उत्तर - मुगल बादशाह अकबर ने फतेहपुर सीकरी को बसाया था।

 

2. बुलंद दरवाजा कहाँ स्थित है?

उत्तर - बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी में स्थित है।

 

3. 'सलीम' आगे चलकर किस नाम से प्रसिद्ध हुआ?

उत्तर- 'सलीम' आगे चलक रजहाँगीर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

 

4. (क) निम्नलिखित वाक्यांश में से विशेषण व विशेष्य को अलग-अलग लिखिए-

           विशाल बुलंद दरवाज़ा

 

      विशेषण - विशाल

      विशेष्य - बुलंद दरवाज़ा

 

(ख) निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए-

       पुत्र - बेटा, सुत, वत्स

       फूल - पुष्प, कुसुम, सुमन

 

बात भाषा की

 

1. निम्नलिखित उपसर्गों के प्रयोग से दो-दो शब्द बनाइए-

(क)  प्र      प्र + आरंभ = प्रारंभ    प्र + गति = प्रगति

(ख)  ला     ला + ज़वाब = लाज़वाब  ला + परवाह = लापरवाह 

(ग)   वि     वि + ज्ञान = विज्ञान        वि + शेष = विशेष

(घ)  अभि   अभि + ज्ञान = अभिज्ञान  अभि + नेता = अभिनेता

 

* कारक-चिह्न के साथ (परसर्ग आने पर) कुछ अकारांत व आकारांत शब्दों का बहुवचन बनाते समय ‘ओं’ हो जाता है; जैसे- चोर-चोरों, राजा-राजाओं ।

 

2. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों को बहुवचन में बदलते हुए वाक्य पुनः लिखिए-

 

(क) घर जाते समय हम बिजलीघर, धाकरान, सुभाष पार्क, नालबंद आदि चौराहा से गुजरे।

 घर जाते समय हम बिजलीघर, धाकरान, सुभाष पार्क, नालबंद आदि चौराहों से गुजरे।

 

(ख) दुकान में ताजमहल के छोटे-बड़े मॉडल काफ़ी संख्या में थे।

      दुकानों में ताजमहल के छोटे-बड़े मॉडल काफ़ी संख्या में थे।

 

(ग) चार कोनों पर ऊँची-ऊँची मीनारें थीं।

      चारों कोनों पर ऊँची-ऊँची मीनारें थीं।

     

(घ) खूबसूरत इमारत को देखने से मन नहीं भरता था।

     खूबसूरत इमारतों को देखने से मन नहीं भरता था।

 

* हम जानते हैं कि जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, सर्वनाम कहलाते हैं। जो सर्वनाम शब्द बोलनेवाले, सुननेवाले अथवा जिसके बारे में कुछ कहा जाए, का बोध कराते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- मैं, तुम, वह आदि।

 

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं-

 

उत्तम पुरुष- बोलने अथवा लिखनेवाला व्यक्ति अपने लिए जिन शब्दों का प्रयोग करता है, वे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे- मैं, हम, हमें आदि ।

 

मध्यम पुरुष- सुनने अथवा पढ़नेवाले व्यक्ति के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है अथवा उसे संबोधित करने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे- तू, तुम, तुम्हें आदि।

 

अन्य पुरुष- बोलने अथवा लिखनेवाले व्यक्ति के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है, वे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे- वह, वे, उन्हें आदि।

 

3. निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर रेखांकित पुरुषवाचक सर्वनाम का भेद लिखिए-

उदाहरण- हम आगरा घूमने गए।

हम - उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम

 

(क) हमने गरम-गरम स्वादिष्ट कचौड़ी खाई।

       हमने - उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम

 

(ख) तुम भी इस बार शिविर में भाग लेना।

      तुम - मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम

 

(ग) उन्होंने स्वादिष्ट पराँठे खिलाए।

      उन्होंने - अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

 

(घ) हम दयाल बाग स्थित राधास्वामी मंदिर देखने गए।

      हम - मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम

 

4. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

(क) पक्षी   -   खग, पंछी, परिंदा, विहग 

(ख) नदी   - सरिता, तटिनी, तरिणी, तरंगिनी

(ग) पहाड़ - पर्वत, शिखर, गिरी, शैल

(घ) जंगल - वन, कानन, अरण्य, विपिन

(ङ) गाय - गौ, धेनु, सुरभि, पयस्विनी

(च) पानी - जल, नीर, वारि, अंबु

 

* जो शब्द पदों अथवा वाक्यों को जोड़ते हैं, वे योजक अथवा समुच्चयबोधक कहलाते हैं; जैसे- और, कि, परंतु, क्योंकि, इसलिए, तो आदि।

 

5. निम्नलिखित वाक्यों में योजकों को रेखांकित कीजिए-

(क) में और छोटी बहन सौम्या बात कर रहे थे। - और

(ख) पिता जी ने कहा कि हम आगरा घूमने चलेंगे। - कि

(ग) जब ताँगे का पहिया गड्ढे में चला जाता तो बड़े जोर का हिचकोला लगाता। - का, में, तो, का

(घ) सफर की थकान थी इसलिए हम सो गए। - की, इसलिए

 

परस्पर संबंध रखनेवाले दो या दो से अधिक शब्दों के संक्षेपीकरण से बने नए शब्द को समास कहते हैं; जैसे- त्रिभुज । इस प्रकार बने शब्द समस्तपद या सामासिक पद कहलाते हैं। सामासिक पदों को अलग-अलग करना समास विग्रह कहलाता है; जैसे- त्रिभुज का समास विग्रह होगा- 'तीन भुजाओं का समूह'

 

जिस समास का प्रथम पद संख्यावाची होता है, उसे द्विगु समास कहते हैं; जैसे- चौराहा (चार ग्रहों का समूह )

 

6. निम्नलिखित सामासिक पदों का विग्रह कीजिए-

(क) नवरात्रि - नौ रात्रियों का समूह

(ख) त्रिलोक - तीन लोकों का समूह

(ग) शताब्दी - सौ अब्दों (शब्दों)का समूह 

(घ) त्रिभुवन - तीन भुवनों का समूह




 

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita