Grade-6 Hindi (रोली) गाँव का गीत

 

शब्दार्थ (Word Meanings)

 

ग्राम = गाँव (village); 

धाम = घर, तीर्थ स्थान (place, home); 

बटोही = राहगीर, मुसाफिर (passer-by); 

मुक्त स्वतंत्र = (free); 

विचरना घूमना (to wander); 

अविराम = लगातार (continuous); 

उपकारी = भलाई करनेवाला (beneficient); 

अभाव = कमी (lacking)

 

मौखिक (Oral Expression)

 

1. हमारे गाँव कैसे हैं?

उत्तर- हमारे गाँव छोटे-छोटे हैं l

 

2. ये किसके धाम हैं?

उत्तर- ये मानवता के धाम हैं

 

3. यहाँ किसकी महिमा घर-घर में हँसती है?

उत्तर- यहाँ मेहनत की महिमा घर-घर में हँसती है

 

4. मौन साधना कौन करते हैं?

उत्तर- मौन साधना छोटे-छोटे ग्राम करते हैं

 

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

 

सही उत्तर के सामने लगाइए-

 

1. 'सोना' कहाँ-कहाँ उगता है?

(क) हरे-भरे खेतों में

(ख) वन-उपवन में

(ग) मिट्टी के कण-कण में (✔️)

(घ) सभी स्थानों पर

 

2. रंग-बिरंगी चूनर को कौन उड़ाता है?

(क) हवा (✔️)

(ख) फूल

(ग) ग्रामीण बालाएँ

(घ) ग्रामीण स्त्रियाँ

 

3. हमारे गाँव अपने परिश्रम से किनकी झोली भरते हैं?

(क) साधुओं की

(ख) भूखों की

(ग) शहरों की (✔️)

(घ) बच्चों की

 

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

 

1. भारत के गाँवों में कदम-कदम पर क्या दिखाई देती है?

उत्तर - भारत के गाँवों में कदम-कदम पर मुक्त सरलता दिखाई देती है।

 

2. हमारे गाँव किसके संगी और हमजोली हैं?

उत्तर - हमारे गाँव साहस के संगी और कष्टों के हमजोली हैं। 

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

 

1. कवि ने भारत के गाँवों को 'थके बटोही के विश्राम' क्यों कहा है

उत्तर - कवि ने भारत के गांवों कोथके बटोही के विश्रामकहा है क्योंकि शहरों की भाग-दौड़ और व्यस्त जीवन

 

2. 'हर आफ़त इनसे टकराते डरती है' कवि ने ऐसा क्यों कहा है?

उत्तर - ग्रामीणों के जीवन में अनेक चुनौतियाँ और कष्ट होते हैं। यह संघर्ष उन्हें इतना मजबूत और निडर बना देता है की आफतें भी इनके जीवन में आने से डरती हैं। 

 

3. कवि ने गाँवों को उपकारी क्यों कहा है?

उत्तर - कवि ने गाँवों को उपकारी कहा है क्योंकि ये कठिनाइयाँ झेलते हुए अपने श्रम से उत्पादन करते हैं जो शहरों द्वारा उपयोग किया जाता है। 

 

4. निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए-

 

मेहनत की महिमा घर-घर में हँसती है,

मुक्त सरलता पग-पग यहाँ विचरती है।

साहस के संगी, कष्टों के हमजोली

हर आफ़त इनसे टकराते डरती है।

 

भारतीय ग्रामों में जीवन सरल और मेहनत से भरपूर होता है।  ग्रामीणों के जीवन में अनेक चुनौतियाँ और कष्ट होते हैं। यह संघर्ष उन्हें इतना मजबूत और निडर बना देता है की आफतें भी इनके जीवन में आने से डरती हैं। 

 

अर्थ-ग्रहण संबंधी प्रश्न ( Questions Based on Comprehension) 

 

ये उपकारी मौन साधना करते,

नंगे पाँव पथ के काँटे चुनते। 

श्रम से शहरों की झोली भरते,

बदले में सारे अभाव ये खुद सहते ।

 

1. कवि ने गाँव की साधना को मौन साधना क्यों कहा है

उत्तर - गाँव शांत रहते हुए शहरों में रहने वाले लोगों के लिए भोजन और कारखानों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करते हैं इसलिये कवि ने गाँव की साधना को मौन साधना कहा है। 

 

2. हमारे गाँव किन-किन अभावों को सहते हैं?

उत्तर - हमारे गाँव अनेक तरह के अभाव सहते हैं। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं -

1.    पीने के स्वच्छ जल का अभाव। 

2.    चिकित्सा सुविधाओं का अभाव। 

3.    संचार के साधनों का अभाव। 

4.    परिवहन के साधनों का अभाव। 

5.    खेती के आधुनिक उपकरणों का अभाव । 

6.    उच्च शिक्षा के संस्थानों का अभाव 

7.    बेरोजगारी 

8.    पर्याप्त बिजली का अभाव। 

 

3. विशेषण बनाइए-

 

शहर = शहरी 

श्रम = श्रमी 

 

बात भाषा की

 

1. वर्ण जोड़कर शब्द बनाइए-

 

(क) म् + उ + क् + त् + अ = मुक्त 

 

(ख) स् + अ + ङ् + घ् + अ + र् + ष् + अ = संघर्ष 

 

(ग) र् + अ + ङ् + ग् + अ = रंग 

 

2. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-

 

(क) बटोही = राही , पथिक 

 

(ख) फूल = पुष्प, कुसुम 

 

(ग) उपवन = बाग , बगीचा 

 

3. निम्नलिखित वाक्यों में क्रियाविशेषण को रेखांकित कीजिए- 

 

(क) किसान खेतों में प्रतिदिन जाते हैं।

 

(ख) परिश्रमी व्यक्ति अविराम बढ़ते जाते हैं। 

 

(ग) बटोही चुपचाप सो गया।

 

4. निम्नलिखित युग्म शब्दों के अर्थ लिखिए-

 

(क) हरे-भरे = सम्पन्न / हरियाली से आच्छादित 

(ख) कण-कण = प्रत्येक हिस्से में 

(ग) घर-घर = हर घर में 

(घ) रंग-बिरंगी = रंगों से भरी हुई / रंगीन 

 

5. निम्नलिखित शब्दों के लिंग बताइए-

 

(क) ग्राम = नपुसकलिंग 

(ख) महिमा = स्त्रीलिंग 

(ग) बटोही = स्त्रीलिंग 

(घ) सोना = पुल्लिंग 

(ङ) हवा = स्त्रीलिंग 

(च) मेहनत = स्त्रीलिंग

 

6. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए-

 

(क) गाँव में रहनेवाला = ग्रामीण 

(ख) दूसरों की भलाई करनेवाला = परोपकारी 

(ग) अच्छा आचरण करनेवाला = सदाचारी 


Back to Table of Contents   




Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita