Grade-6, Hindi (रोली) जगदीशचंद्र बसु- अभ्यास

 


 

शब्दार्थ (Word Meanings)

ख्याति = प्रसिद्धि (fame)

कर्तव्यपरायण = कर्तव्य का पालन करनेवाला (dutiful)

उदारमना = जिसके मन में उदारता भरी हुई हो (generous)

अधीनस्थ = अधीन काम करनेवाला (subordinate)

राग = प्रेम (affection)

जिज्ञासु = जिसमें जानने की इच्छा हो (curious)

उच्च अधिकारी = बड़ा अफ़सर (senior officer)

असहनीय = जिसे सहन न किया जा सके (unbearable)

अधिकांश = ज़्यादातर (mostly)

अनुदान सहायता राशि (grant)

अथक परिश्रम = बहुत अधिक मेहनत (tiredless labour)

संचित राशि जमा किया हुआ धन (collected amount)

ज्ञानार्जन = ज्ञान प्राप्त करना (to acquire = knowledge)

विश्वविख्यात = विश्व भर में प्रसिद्ध (worldwide famous)

 

अभ्यास

 

बात पाठ की

 

मौखिक (Oral Expression)

1. जगदीशचंद्र बसु कौन थे?

उत्तर – जगदीशचंद्र बसु भारत के एक महान वैज्ञानिक थे।

 

2. उन्होंने भारत को किस क्षेत्र में ख्याति दिलवाई?

उत्तर - उन्होंने भारत को वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में अपनी अद्भुत खोज से विश्व भर में ख्याति दिलवाई।

 

3. जगदीशचंद्र बसु के पिता उनकी किस बात से हैरान हो जाते थे?

उत्तर - जगदीशचंद्र बसु के पिता उनके प्रश्नों से हैरान हो जाते थे।

 

4. जगदीशचंद्र बसु के पिता की क्या इच्छा थी?

उत्तर - जगदीशचंद्र बसु के पिता की इच्छा थी कि वे अंग्रेज़ी सरकार की सेवा के स्थान पर मानवता की सेवा के लिए वैज्ञानिक या डॉक्टर बनें।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

 

सही उत्तर के सामने  () लगाइए-

1. जगदीशचंद्र बसु के पिता का क्या नाम था ?

(क) ध्यानचंद्र बसु

(ख) हरीशचंद्र बसु

(ग) भगवानचंद्र बसु  ()

(घ) सुभाषचंद्र बसु

 

2. जगदीशचंद्र बसु डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए कहाँ गए?

(क) पेरिस

(ख) लंदन ()

(ग) कोलकाता

(घ) बर्लिन

 

 

3. जगदीशचंद्र बसु की रुचि किस विषय में थी?

(क) अर्थशास्त्र

(ख) रसायन शास्त्र

(ग) जीवविज्ञान

(घ) वनस्पति विज्ञान ()

 

4. जगदीशचंद्र बसु के पिता ने अपनी संपूर्ण संपत्ति क्यों बेच दी ?

(क) जगदीशचंद्र बसु की शिक्षा के लिए

(ख) अनाथ आश्रम बनवाने के लिए

(ग) अकाल- -पीड़ितों की सहायता के लिए ()

(घ) विद्यालय बनवाने के लिए

 

 

लिखित प्रश्न (Written Expression)

 

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

 

1. जगदीशचंद्र बसु का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर - जगदीशचंद्र बसु का जन्म 30 नवंबर 1858 ईस्वी को बंगाल के मैमनसिंह जिले के विक्रमपुर नामक गाँव (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था।

 

2. जगदीशचंद्र बसु ने प्रारंभिक शिक्षा कहाँ प्राप्त की?

उत्तर - जगदीशचंद्र की प्रारंभिक शिक्षा इनके पिता द्वारा स्थापित एक प्राथमिक पाठशाला में हुई।

 

3. जगदीशचंद्र बसु किस प्रवृत्ति के बालक थे?

उत्तर - जगदीशचंद्र बसु जिज्ञासु प्रवृत्ति के बालक थे।

 

4. जगदीशचंद्र बसु ने कोलकाता के किस कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की?

उत्तर - जगदीशचंद्र बसु ने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की।

 

5. जगदीशचंद्र बसु ने इंग्लैंड से कौन-सी परीक्षा पास की थी?

उत्तर - जगदीशचंद्र बसु ने इंग्लैंड से प्राकृतिक विज्ञान में बी० एस-सी० परीक्षा पास की थी।

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

 

1. जगदीशचंद्र बसु के प्रारंभिक जीवन का वर्णन कीजिए।

उत्तर - जगदीशचंद्र बसु का जन्म 30 नवंबर 1858 ईस्वी को बंगाल के मैमनसिंह जिले के विक्रमपुर नामक गाँव में हुआ था। जगदीशचंद्र की प्रारंभिक शिक्षा इनके पिता द्वारा स्थापित एक प्राथमिक पाठशाला में हुई। इसी पाठशाला में पढ़ते हुए जगदीशचंद्र के मन में प्रकृति के प्रति राग उत्पन्न हुआ। वे एक जिज्ञासु बालक थे । उनके पिता उनके प्रश्नों से हैरान हो जाते थे।

 

2. जगदीशचंद्र बसु ने देश-विदेश में कौन-कौनसी शिक्षा प्राप्त की?

उत्तर – (1) जगदीशचंद्र की प्रारंभिक शिक्षा इनके पिता द्वारा स्थापित एक प्राथमिक पाठशाला में हुई। (2) उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। (3) सन 1880 ई० में उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से बी० ए० पास किया। (4) उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में बी० एस-सी० की परीक्षा पास की।

 

3. जगदीशचंद्र बसु ने प्रेसीडेंसी कॉलेज के प्रबंध तंत्र के विरुद्ध क्यों संघर्ष किया? इसका क्या परिणाम निकला?

उत्तर - प्रेसीडेंसी कॉलेज में भारतीय प्राध्यापकों को अंग्रेज़ प्राध्यापकों की तुलना में आधा वेतन दिया जाता था। जगदीशचंद्र बसु ने तीन वर्ष तक इसके विरुद्ध संघर्ष किया और वेतन नहीं लिया।

अंत में उनकी योग्यता के सामने कॉलेज़ के प्रबंध तंत्र को झुकना पड़ा और पिछले तीन वर्षों का पूरा वेतन देना पड़ा।

 

4. जगदीशचंद्र बसु ने पौधों के बारे में क्या सिद्ध कर दिखाया ?

उत्तर – जगदीशचंद्र बसु ने यह सिद्ध कर दिया कि पौधे भी मनुष्य की तरह-

(1) सोते-जागते हैं। (2) हँसते-रोते हैं। (3) शीत से सिकुड़ते हैं। (4) मादक द्रव्य देने पर उन्हें भी मनुष्य के समान नशा हो जाता है। (5) विष से उनकी मृत्यु हो जाती है।

 

5. जगदीशचंद्र बसु की क्या इच्छा थी? वह किस प्रकार पूर्ण हुई?

उत्तर - जगदीशचंद्र बसु के मन में इच्छा थी कि वे कोलकाता में एक बड़ा वैज्ञानिक शोध-संस्थान स्थापित करें।

प्रेसीडेंसी कॉलेज से सेवानिवृत होने के बाद 1917 ई० में उन्होंने अपने जीवन-भर की संचित राशि 11 लाख रुपयों से कोलकाता में बोस संस्थान की स्थापना करके अपने इस सपने को साकार किया।

 

अर्थ-ग्रहण संबंधी प्रश्न ( Questions Based on Comprehension)

 

बी० एस-सी० करने के बाद जगदीशचंद्र कोलकाता वापस आ गए और वहाँ के प्रेसीडेंसी कॉलेज में विज्ञान के प्राध्यापक बन गए। उस समय प्रेसीडेंसी कॉलेज के अधिकांश प्राध्यापक अंग्रेज़ थे। अंग्रेज़ी सरकार की भेदभावपूर्ण नीति के कारण वहाँ पर नियुक्त भारतीय प्राध्यापकों को अंग्रेज़ प्राध्यापकों की तुलना में आधा वेतन दिया जाता था। जगदीशचंद्र बसु के लिए यह असहनीय था।

 

1. बी० एस-सी० करने के बाद जगदीशचंद्र बसु कहाँ वापस आ गए?

उत्तर - बी० एस-सी० करने के बाद जगदीशचंद्र कोलकाता वापस आ गए।

 

2. वे प्रेसीडेंसी कॉलेज में किस विषय के प्राध्यापक बन गए?

उत्तर - वे प्रेसीडेंसी कॉलेज में विज्ञान विषय के प्राध्यापक बन गए।

 

3. प्रेसीडेंसी कॉलेज के अधिकांश प्राध्यापक कौन थे?

उत्तर - प्रेसीडेंसी कॉलेज के अधिकांश प्राध्यापक अंग्रेज़ थे।

 

4. जगदीशचंद्र बसु के लिए कौन-सी बात असहनीय हो गई?

उत्तर - प्रेसीडेंसी कॉलेज में भारतीय प्राध्यापकों को अंग्रेज़ प्राध्यापकों की तुलना में आधा वेतन दिया जाता था। जगदीशचंद्र बसु के लिए यह असहनीय था।

 

5. गद्यांश से उपसर्ग तथा प्रत्यय युक्त दो-दो शब्द छाँटकर लिखिए।

प्राध्यापक = प्र + अध्यापक

नियुक्त = नि: + युक्त

असहनीय = अ + सहन + ईय

जगदीश = जगत् + ईश

भारतीय = भारत + ईय

 

बात भाषा की

 

1. निम्नलिखित उपसर्गों के प्रयोग से दो-दो शब्द बनाइए-

 

(क) अन

 अन + मोल = अनमोल

अन + जन = अनजान

(ख) सम

सम + भाव = समभाव

सम + कोण = समकोण

 

(ग) प्र

प्र + गति = प्रगति

प्र + दान = प्रदान

 

(घ) अनु

अनु + भव = अनुभव

अनु + राग = अनुराग

 

2. निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए-

विश्व – संसार, जगत, लोक

प्राणी – जीव, देहधारी, शरीरी

पेड़ – वृक्ष, तरु, विटप, स्थावर

 

3. निम्नलिखित शब्द-समूहों को व्यवस्थित करके सार्थक वाक्य बनाइए-

(क) ऐसे एक ही थे वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु।

सार्थक वाक्य – जगदीशचंद्र बसु ऐसे ही एक वैज्ञानिक थे।

 

(ख) अत्यंत प्रवृत्ति के थे जिज्ञासु जगदीशचंद्र बसु।

सार्थक वाक्य -जगदीशचंद्र बसु अत्यंत जिज्ञासु प्रवृत्ति के थे।

 

(ग) मनुष्य की तरह सोते रोते हँसते जागते पौधे हैं भी।

सार्थक वाक्य – मनुष्य की तरह पौधे भी हँसते-रोते, सोते-जागते हैं।

 

(घ) वैज्ञानिक महान का देहांत भारत के इस 23 नवंबर को 1937 ई० हो गया।

सार्थक वाक्य- 23 नवंबर को 1937 ई० भारत के इस महान वैज्ञानिक का देहांत हो गया।

 

* जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की संख्या का बोध कराते हैं, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे- चार केले, पाँचवाँ रास्ता, दुगना धन आदि।

 

4. निम्नलिखित संख्यावाचक विशेषणों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

(क) पाँच

मेरे पाँच पक्के दोस्त हैं।

 

(ख) एक-एक

घर का एक-एक कमरा हवादार है ।

 

(ग) तीसरा

उस मार्ग पर आने वाला तीसरा मकान मेरी नानी का है ।

 

(घ) तीनों

हम तीनों भाई मेले में गए ।

 

(ङ) हर दूसरे

हर दूसरे बच्चे के पास लैपटॉप है।

 

(च) पहला

मेरी बहन ने पहला पुरस्कार जीता।

 

5. वाक्यों को उदाहरण के अनुसार बदलिए-

 

वे देश के लिए काम करते थे।

वे देश के लिए काम करते रहे।

 

(क) वे देशवासियों के बीच लोकप्रिय थे।

वे देशवासियों के बीच लोकप्रिय रहे।

 

(ख) उनके पिता एक उच्च अधिकारी थे।

उनके पिता एक उच्च अधिकारी रहे।

 

(ग) जगदीशचंद्र अत्यंत जिज्ञासु प्रवृत्ति के थे।

जगदीशचंद्र अत्यंत जिज्ञासु प्रवृत्ति के रहे।

 

(घ) उनकी रुचि वनस्पति विज्ञान में थी।

उनकी रुचि वनस्पति विज्ञान में रही।


   Back to Table of Contents   




 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita