हिन्दी मुहावरे -1


निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ बताकर वाक्य में प्रयोग कीजिए. 

 मुहावरा-  अंधे की लाठी

 अर्थ -  एकमात्र सहारा

 वाक्य - हामीद बूढ़ी अमीना के बुढ़ापे की लाठी था। 


 मुहावरा - घी के दिए जलाना

 अर्थ -  खुशियाँ मनाना

 वाक्य- कोमल की कक्षा में प्रथम आने पर उसकी मां ने घी के दिए जलाए। 


 मुहावरा-  आँखों में धूल झोंकना

अर्थ - धोखा देना

 वाक्य - पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर चोर भाग गया। 


मुहावरा -  कलेजा मुंह को आना

अर्थ -  बहुत अधिक घबरा जाना

वाक्य -   सड़क पर अचानक शेर सामने आ जाने से रमेश का कलेजा मुंह को आ गया। 


 मुहावरा -  कान पर जूँ न रेंगना

 अर्थ - कुछ असर न होना 

वाक्य - पिता के लाख समझाने पर भी अशोक के कान पर जूँ न रेंगी और वह खेलने चला गया। 


 मुहावरा - ईंट से ईंट बजाना

अर्थ - हिंसा का करारा जवाब देना

वाक्य -  भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की ईंट से ईंट बजा दी। 


 मुहावरा - ईद का चाँद होना

अर्थ - बहुत दिनों बाद नजरा आना 

वाक्य -  अपने काम में बहुत अधिक व्यस्त होने के कारण सीता ईद का चाँद हो गई है। 


 मुहावरा - आग बबूला होना

अर्थ - बहुत गुस्सा होना 

वाक्य -  राधा की जरा सी बात पर रमा आग बबूला हो गई। 


 मुहावरा - काया पलट जाना

अर्थ - स्वरूप बदल जाना 

वाक्य -  नए मेयर ने शहर की सड़कों की काया पलट दी। 


 मुहावरा - आसमान सिर पर उठाना

अर्थ - बहुत शोर करना

वाक्य -  शिक्षक के कक्षा से बाहर जाते ही बच्चों ने आसमान सिर पर उठा लिया। 


 मुहावरा - आँखें दिखाना 

अर्थ - गुस्से से देखना

वाक्य -  मैंने माँ को सच बता दिया तो राम मुझे आँखें दिखाने लगा। 


 मुहावरा - कमर कसना

अर्थ - तैयार होना

वाक्य -  मैंने परीक्षा के लिए कमर कस ली है। 


 मुहावरा - अक्ल का दुश्मन

अर्थ - मूर्ख 

वाक्य -  ‌‌‌पुलिस के रोकने पर भी उस अक्ल के दुश्मन गाड़ी तेज़ भगाई ।



Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita