Grade-6 Hindi, खूनी हस्ताक्षर

 खूनी हस्ताक्षर 



शब्दार्थ

(Meanings)


खूँ = खून (blood); 

कुरबानी = बलिदान (sacrifice);

रक्त-वर्ण = लाल रंग (a red color)

आजानु-बाहु = घुटनों तक लंबी भुजाएँ (having long arm extending upto the knees)

रण = युद्ध (war)

सरता = हल होना (to solve)

हुंकार = ललकार, गर्जना 

साहस = हिम्मत (courage)

परवाना = पत्र, आज्ञा-पत्र (written order)

रणवीर = योद्धा (warrior)


मौखिक (Oral Expression)


1. सुभाषचंद्र बोस ने लोगों से किस स्थान पर कुरबानी माँगी थी?

उत्तर - सुभाष चंद्र बोस ने लोगों से बर्मा में कुर्बानी माँगी थी। 


2. जनता ने किसके चरणों में रक्त चढ़ाने की बात कही? 

उत्तर - जनता ने भारत माता के चरणों में रक्त चढ़ाने की बात कही। 


3. उस दिन वीरों ने किससे इतिहास लिखा था?

 उत्तर-  उस दिन वीरों ने खून से इतिहास लिखा था। 

लिखित  (Written Expression)

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

सही उत्तर के सामने लगाइए


1. उस दिन लोगों ने क्या पहचान लिया था ?


(क) स्वतंत्रता का भाव

(ख) सुभाष बाबू का शौर्य

(ग) वीरता का भाव

(घ) रक्त का मूल्य (✓)


2.सुभाषचंद्र बोस ने लोगों से क्या करने के लिए कहा था?


(क) कागज़ पर नाम लिखने के लिए

(ख) कागज़ पर हस्ताक्षर करने के लिए

(ग) स्वतंत्रता हेतु लड़ने के लिए (✓)

(घ) चाकू-छुरी रखने के लिए


3. लोगों ने किस स्याही में कलम डुबोकर हस्ताक्षर किए?


(क) रक्त की स्याही में (✓)

(ग) नीली स्याही में

(ख) लाल स्याही में

(घ) काली स्याही में


लघु उत्तरीय प्रश्न ( Short Answer Type Questions)


1. सुभाषचंद्र बोस के आह्वान पर युवाओं ने क्या किया?

उत्तर - सुभाष चंद्र बोस के आव्हान पर युवा रण में जाने के लिए तैयार हो गए। 


2. सुभाषचंद्र बोस ने स्वतंत्रता के लिए क्या करने को कहा?

 उत्तर -  सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता के लिए बलिदान करने को कहा। 


3. उस दिन तारों ने क्या देखा था?

उत्तर -  उस दिन तारों ने हिंदुस्तानियों का नया विश्वास देखा था। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)


1. “उस दिन लोगों ने सही-सही खूँ की कीमत पहचानी थी।" इस पंक्ति के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?

उत्तर - “उस दिन लोगों ने सही-सही खूँ की कीमत पहचानी थी" - जिस दिन सुभाषचन्द्र बोस ने भारतीयों को बर्मा में अपने बलिदान के लिए पुकारा, उस दिन लोगों को खून का महत्व ज्ञात हुआ था। उन्हें पता चला कि उनका यह खून भारत मटा को गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद करा सकता है। 


2. भाषण देते समय सुभाषचंद्र बोस कैसे दिखाई देते थे?

उत्तर - भाषण देते हुए सुभाषचंद्र बोस की आँखों में खून उतर आया था। उनका मुख रक्त वर्ण का होकर दमक ने लगा था तथा उनका शरीर भी रक्तिम होकर दमक रहा था। वे अपनी लंबी बाहें ऊँची करके भारत की आज़ादी के लिए रक्त का बलिदान माँग रहे थे। 


3. कविता की निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए-


उस दिन तारों में देखा था, 

हिंदुस्तानी विश्वास नया। 

जब लिखा था रणवीरों ने

खूँ से अपना इतिहास नया।


प्रसंग- रक्त में अपनी कलम डुबाते हुए देशभक्त युवकों ने आजादी के परवाने पर खून से हस्ताक्षर कर दिये।


व्याख्या- जब देश के युवक अपने खून में कलम डुबोकर आजादी के परवाने पर हस्ताक्षर कर रहे थे, तब आसमान के तारों ने भारत के युवाओं का सुभाषचंद्र बोस के दिखाये क्रांतिपथ पर नया विश्वास देखा। वे अपने खून से देश की आज़ादी का नया इतिहास लिखने जा रहे थे।


4. इस कविता का सार अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर - 'खूनी हस्ताक्षर' कविता 'गोपाल प्रसाद व्यास' द्वारा रचित है। इस कविता में सुभाषचंद्र बोस देश के युवकों से भारत माता के चरणों में अपना ख़ून चढ़ाने के लिए कहते हैं। वे 'तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा का नारा देशवासियों को देते हैं। नेताजी के आह्वान पर युवक आज़ादी के परवाने पर अपने ख़ून से हस्ताक्षर करके अपने सर्वस्व बलिदान करने के लिए तैयार हो जाते हैं। 





अर्थ-ग्रहण संबंधी प्रश्न (Questions Based on Comprehension)


आजानुबाहु ऊँची करके,

वे बोले, "रक्त मुझे देना!

इसके बदले में भारत की 

आजादी तुम मुझसे लेना।"


1. सुभाषचंद्र बोस ने जनता से किस मुद्रा में आह्वान किया था? 

उत्तर - सुभाष चंद्र बोस ने जनता से अपनी लंबी बाहें ऊँची करके आह्वान किया। 


2. उन्होंने लोगों से भारत की स्वतंत्रता के लिए क्या माँग की थी?

उत्तर -  उन्होंने लोगों से भारत की स्वतंत्रता के लिए रक्त (जीवन के बलिदान) की माँग की थी। 


3. 'आजानुबाहु' का अर्थ बताइए।

उत्तर - 'आजानुबाहु' का अर्थ है - जिसकी बाहें जानु (जाँघ) तक लंबी हों अर्थात घुटने तक लंबे हाथ वाला व्यक्ति। 


4. भाववाचक संज्ञा और विशेषण बनाइए रक्त, भारत।


रक्त - रक्तपात (भाववाचक संज्ञा)

भारत - भारतीयता (भाववाचक संज्ञा)


रक्त - रक्तिम (विशेषण)

भारत - भारतीय (विशेषण)

बात भाषा की

1. निम्नलिखित शब्दों में प्रत्यय जोड़कर नए शब्दों की रचना कीजिए


आज़ाद + ई = आज़ादी 

साहस + ई = साहसी 

हिंदुस्तान + ई = हिंदुस्तानी 

कीमत + ई = कीमती 


साहस + इक = साहसिक 

इतिहास + इक = एतिहासिक 

परिवार + इक = पारिवारिक 

मास + इक = मासिक 


2. निम्नलिखित संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाइए


संज्ञा 

विशेषण 

(क) खून

खूनी 

(ख) देश

देशी 

(ग) कुरबान

क़ुरबानी 

(घ) राष्ट्र

राष्ट्रीय 

(ङ) भारत

भारतीय 

(च) स्थान 

स्थानीय 

(छ) प्यार

प्यारा / प्यारी 

(ज) आज़ादी

आज़ाद 


3. सही सर्वनाम शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए


(क) देश की खातिर तुम्हें बलिदान देना होगा। (तुम्हें / तुम्हारा)


(ख) उन्होंने कहा तुम मुझे खून दो मैं  तुम्हें आजादी दूँगा। (तू / तुम, हम / मैं)


(ग) भारतमाता के चरणों में हम  अपना रक्त चढ़ाते हैं। (मैं / हम)


(घ) रक्त की स्याही में  वे अपनी कलम डुबोते थे। (वे / वह)


(ङ) रणवीरों ने खूँ से अपना  नया इतिहास लिखा। (किसको / अपना)



Back to Table of Contents

🧺 भाषा को प्रभावित शील बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है;  जैसे- देखने योग्य - दर्शनीय। भाषा संक्षिप्त, सरल और स्पष्ट हो जाती है। 


4. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए


(क) जो देश के लिए मर-मिटने को तैयार हो - देशभक्त 


(ख) जो कठिनाई से प्राप्त हो - दुर्लभ 


(ग) अपना स्वार्थ चाहनेवाला - स्वार्थी 


(घ) जो दूसरों को मार्ग दिखाता हो - मार्गदर्शक,पथप्रदर्शक 


(ङ) जिसका आचरण अच्छा हो - सदाचारी 


(च) जो समय बीत चुका हो - भूतकाल 




🧺 'विशेषण' जिन शब्दों की विशेषता बताते हैं, वे शब्द 'विशेष्य' कहलाते हैं; जैसे- 'काली बिल्ली' में 'काली' शब्द बिल्ली की विशेषता बता रहा है। अतः बिल्ली विशेष्य है।


5. निम्नलिखित वाक्यों से विशेष्य शब्द छाँटकर लिखिए


(क) उनकी रक्तिम काया दमक उठी। - काया 


(ख) वे आजानु-बाहु ऊँची करके बोले । - बाहु 


(ग) साहसी युवक आगे बढ़ते आ रहे थे। - साहसी 


(घ) बहादुर सैनिकों के सामने दुश्मन टिक नहीं पाएगा। - सैनिकों 


(ङ) भारतीय रणवीरों ने नया इतिहास रच दिया। - रणवीर



🧺 'क्रिया की विशेषता बतानेवाले शब्द 'क्रियाविशेषण' कहलाते हैं। महाराणा प्रताप का घोड़ा तेज़ भागता था। यहाँ 'तेज़' शब्द भागना क्रिया की विशेषता बता रहा है, यह क्रियाविशेषण है।


6. निम्नलिखित वाक्यों में उपयुक्त क्रियाविशेषण चुनकर भरिए


धीरे-धीरे, लगातार,  अचानक,  बारी-बारी से,  प्रतिपल


(क) युवक भारतमाता की रक्षा के लिए आगे लगातार आ रहे थे।


(ख) रणवीरों में प्रतिपल जोश बढ़ता जाता था।


(ग) शत्रु ने पीछे से अचानक वार किया।


(घ) घायल युवक धीर-धीरे चल रहा था।


(ड़) सभी ने  बारी-बारी से हस्ताक्षर किए।


Back to Table of Contents




Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita