Grade-6, Hindi, स्वामी विवेकानंद

 

स्वामी विवेकानंद 

 

शब्दार्थ (Word Meanings)

 

आकर्षक = दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचनेवाला (attractive); 

सहपाठी = साथ पढ़नेवाला (classmate); 

मग्न = लीन (involved); 

कुशाग्र कुश की नोक जैसा तीक्ष्ण, तेज़, प्रखर (intelligent); 

व्याकुल = व्यग्र, बेचैन (restless);

वैराग्य = सांसारिक भोगों से दूर रहने की भावना (ascesis, a feeling avoiding worldly pleasures); चुंबकीय = चुंबक के समान अपनी ओर खींचनेवाली (magnetic); 

आग्रह = बार-बार निवेदन करना (request); 

वक्ता = बोलने वाला, भाषण कला में प्रवीण (speaker, orator); 

अभूतपूर्व = जो पहले न हुआ हो (unprecedented); 

अविराम = लगातार (continuously); 

आलोकित = प्रकाशित (to enlighten)

 

मौखिक (Oral Expression)

 

1. स्वामी विवेकानंद का बचपन में क्या नाम था ?

उत्तर - स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र था। 

 

2. विवेकानंद के गुरु कौन थे?

उत्तर - विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस थे। 

 

3. 'विश्व धर्म सम्मेलन' का आयोजन कहाँ हुआ था

उत्तर - 'विश्व धर्म सम्मेलन' का आयोजन अमेरिका में हुआ था। 

 

4. स्वामी विवेकानंद ने किस मिशन की स्थापना की ?

उत्तर - स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। 

 

5. विवेकानंद स्मारक कहाँ स्थित है?

उत्तर -  विवेकानंद स्मारक कन्याकुमारी में समुद्र के बीच में स्थित है। 

 

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

 

सही उत्तर के सामने / लगाइए

 

1. विवेकानंद आध्यात्मिक ज्ञान की खोज में कहाँ गए ?

(क) कैलाश पर्वत पर

(ख) हिमालय पर ()

(ग) अरावली की पहाड़ियों में

(घ) गुरु के आश्रम में

 

2. विश्व धर्म सम्मेलन कब प्रारंभ हुआ?

 

(क) 11 सितंबर 1893  ()

(ख) 30 जुलाई 1893

(ग) 31 मई 1893

(घ) 12 जनवरी 1863

 

3. विवेकानंद का स्वास्थ्य क्यों गिरता चला गया?

 

 (क) पीड़ितों की सेवा करने के कारण

(ख) अविराम भाषण और भ्रमण के कारण  ()

(ग) ध्यानमग्न रहने के कारण

(घ) तीन साल तक अमेरिका और यूरोप में रहने के कारण

 

4. पेरिस और लंदन से लोग उनके साथ भारत क्यों चले आए?

 

(क) लोगों में उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति बढ़ गई थी। ()

(ख) वे स्वामी जी के वेदांत से प्रभावित थे। 

(ग) अपने चमत्कारी भाषणों से वे सबके प्रिय वक्ता बन गए थे।

(घ) उपर्युक्त सभी

 

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

 

1. शिक्षक को किस बात पर आश्चर्य हुआ?

उत्तर - शिक्षक को बालक नरेंद्र की दो स्थानों पर एक साथ ध्यान लगाने की क्षमता पर आश्चर्य हुआ। 

 

2. विवेकानंद हिमालय पर क्यों चले गए?

उत्तर - विवेकानंद आध्यात्मिक ज्ञान की खोज में हिमालय पर चले गए। 

 

3. स्वामी जी ने पश्चिम के लोगों को क्या बताया?

उत्तर - स्वामी जी ने पश्चिम के लोगों को वेदांत का ज्ञान दिया। 

 

4. 'रामकृष्ण मिशन' की स्थापना कब की गई?

उत्तर - सन 1897 0 में 'रामकृष्ण मिशन' की स्थापना कब की गई। 

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

 

1. हिमालय पर्वत पर स्वामी विवेकानंद को किन कष्टों का सामना करना पड़ा?

उत्तर- हिमालय पर्वत पर स्वामी विवेकानंद को निम्नलिखित कष्टों का सामना करना पड़ा-

अ)  हिमालय की भयंकर ठंड में उन्हें अनेक बार नंगे बदन सोना पड़ा। 

ब )  इस दौरान उन्हें जंगली जानवरों का सामना करना पड़ा। 

 

2. अमेरिकावासी स्वामी जी का भाषण सुनकर आश्चर्यचकित क्यों थे?

उत्तर - अमेरिका वासी स्वामी जी का भाषण सुनकर आश्चर्यचकित थे।  इसके निम्नलिखित कारण थे-

क)  स्वामी जी का मंच पर जाकर " अमेरिका की बहनों और भाइयों!के संबोधन से भाषण प्रारंभ करना। 

ख)  एक भारतीय धर्म का  धर्म पर इतना अच्छा भाषण देना। 

ग)  पश्चिम के लोगों को यह बताना कि कर्म को कर्तव्य मानकर करना चाहिए और उसमें फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। 

 

3. स्वामी जी धर्म सम्मेलन के सबसे प्रिय वक्ता कैसे बन गए

उत्तर - स्वामी जी अपने चमत्कारी भाषण एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व से धर्म सम्मेलन के सबसे प्रिय वक्ता बन गए।  श्रोताओं को अंत तक रोकने के लिए बस इतनी सी घोषणा काफी होती थी कि प्रार्थना से पहले स्वामी विवेकानंद कुछ बोलेंगे। 

 

4. विवेकानंद की मृत्यु कब और किन परिस्थितियों में हुई?

उत्तर - देश-विदेश में अविराम भाषण और भ्रमण के कारण स्वामी जी का स्वास्थ्य गिरता चला गया परंतु उन्होंने इसकी कोई परवाह न की । 4 जुलाई 1902 ईसवी को स्वामी जी ने संध्या के समय जाप किया फिर ध्यान में बैठ गए। रात्रि को इसी ध्यान की अवस्था में उन्होंने देह त्याग दी। 

 

5. " प्रतीक्षा के दिन उन्होंने बड़े ही कष्ट में बिताए । " 'प्रतीक्षा के दिन' कौन-से थे? वे दिन उन्हें कष्ट में क्यों बिताने पड़े?

उत्तर - विश्व धर्म सम्मेलन 11 सितंबर 1893 को  आरंभ होने वाला था।  स्वामी जी 30 जुलाई को ही अमेरिका पहुंच गए थे।  उनके पास अधिक धन नहीं था इसलिए प्रतीक्षा के दिन उन्होंने बड़े ही कष्ट में बिताए। 

 

6. 'विवेकानंद स्मारक' की क्या विशेषता है?

उत्तर - विवेकानंद स्मारक कन्याकुमारी में समुद्र के बीच में स्थित है।  यह स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को संजोए हुए हैं। अमेरिका की यात्रा करने के पूर्व स्वामी जी ने यहीं पर ध्यान किया था। 

 


अर्थ-ग्रहण संबंधी प्रश्न (Questions Based on Comprehension)

 

हिमालय से लौटकर स्वामी जी ने पूरे भारत का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान सभी वर्गों के लोगों से उनका परिचय हुआ। उन्होंने सभी को धर्म और नीति के उपदेश दिए। स्वामी जी जहाँ भी जाते लोग उनकी प्रतिभा, आकर्षक व्यक्तित्व, कांतिपूर्ण मुखमंडल और चुंबकीय दृष्टि से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते थे। उनका रूप जितना भव्य और सुंदर था, उतने ही वे सरल और विनम्र थे। वे सभी को स्नेह और आदर देते थे।

 

1. स्वामी जी ने लोगों को क्या उपदेश दिया?

उत्तर - स्वामी जी ने लोगों को धर्म और नीति का उपदेश दिया। 

 

2. लोग उनसे प्रभावित क्यों होते थे?

उत्तर - लोग उनकी प्रतिभाआकर्षक व्यक्तित्व, कांतिपूर्ण मुखमंडल और चुंबकीय दृष्टि से प्रभावित होते थे। 

 

3. (i) मूल शब्द और प्रत्यय अलग कीजिए- चुंबकीय प्रभावित 

   चुंबकीय = चुंबक + ईय 

   प्रभावित = प्रभाव + इत 

 

(ii) संधि विच्छेद कीजिए- हिमालय

 

हिमालय = हिम + आलय 

 

बात भाषा की

 

1. वर्णों को जोड़कर शब्द बनाइए

 

उदाहरण क् + अ + ल् + अ + म् + अ = कलम

 

(क) व् + आ + र् + त् + आ + ल् + आ + प् + अ = वार्तालाप 

 

(ख) व् + इ + श् + व् + आ + स् + अ = विश्वास 

 

(ग) आ + श् + च् + अ + र् + य् + अ = आश्चर्य 



2. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके पुनः लिखिए

 

(क) द्रष्टी = दृष्टि 

 

(ख) अभीन्नदन = अभिनंदन 

 

(ग) बेराज्ञ = वैराग्य 

 

(घ) आगृह = आग्रह 

 

(च). प्रतिक्षा = प्रतीक्षा 

 

(ङ) वातार्लाप = वार्तालाप 

 

3. निम्नलिखित वाक्यों के सामने दिए गए शब्दों में उचित प्रत्यय लगाकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: 

 

(क) लोग विवेकानंद के व्यक्तित्व से दृष्टि से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते थे। (प्रभाव)

 

(ख) ब्रह्म समाज उनकी आध्यात्मिक भूख को शांत ना कर सका। ( अध्यात्म)

 

(ग)   अमेरिकावासी चकित थे कि एक भारतीय धर्म पर इतना अच्छा भाषण दे सकता है। ( भारत)

 

(घ) लोग उनके कांतिपूर्ण मुखमंडल और चुंबकीय दृष्टि से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते थे। ( चुंबक) 

 

4. निम्नलिखित वाक्यों से कर्ता एवं कर्म कारकवाले पद चुनकर लिखिए

 

(क) शिक्षक ने पढ़ाना आरंभ कर दिया। कर्ता कारक

 

(ख) वे साधु-संन्यासियों को देखते ही उनके पास चले जाते थे। कर्म कारक

 

(ग) विवेकानंद ने हिमालय पर कई वर्षों तक तप साधना की। कर्ता कारक

 

(घ) भाषण को सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। कर्म कारक

 

(ङ) अपने चमत्कारी भाषणों से वे धर्म सम्मेलन के सबसे प्रिय वक्ता बन गए।



5. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए

 

(क) उन्होंने प्रतीक्षाओं के दिन बड़ा ही कष्ट में बिताए ।

शुद्ध वाक्य -  उन्होंने प्रतीक्षा के दिन बड़े ही कष्ट में बिताए। 

 

(ख) आगे चलकर वे विवेकानंद के नाम से प्रसिद्धि पाया।

 शुद्ध वाक्य -  आगे चलकर उन्होंने विवेकानंद के नाम से प्रसिद्धि पाई। 

 या   आगे चलकर वे विवेकानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए। 

 

(ग) लोग कोलंबो तट पर स्वामी जी का अद्भुत स्वागत किए।

 शुद्ध वाक्य -  लोगों ने कोलंबो के तट पर स्वामी जी का अद्भुत स्वागत किया। 

 

(घ) वहाँ के समाचार-पत्र स्वामी जी की प्रशंसा से भर गया।

 शुद्ध वाक्य -  वहाँ के समाचार-पत्र स्वामी जी की प्रशंसा से भर गए। 

 

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए- 

 

(क) उनका रूप जितना सुंदर था उतने ही वे सरल और विनम्र थे।

 

(ख) प्रतीक्षा के दिन उन्होंने बड़े ही कष्ट में बिताए ।

 

 उपर्युक्त दोनों वाक्यों में 'ही' का प्रयोग बल देने के लिए हुआ है।

 

6. इसी प्रकार के चार वाक्य बनाकर लिखिए



  1. स्वामी जी के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 
  2. स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी संपत्ति है। 
  3.  माता पिता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। 
  4. सच्चा दोस्त ही मुसीबत में साथ देता है। 
  5. बच्चो के संस्कार ही माता-पिता की सबसे बड़ी धरोहर है। 

 Back to Table of Contents




Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita