मुहावरे

 

मुहावरे

 

ऐसा कथन जिसका विशेष अर्थ होता है, मुहावरा कहलाता है

हम मुहावरों का प्रयोग अपनी बात को सुंदर, प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए करते हैं|

उदाहरण

 राम अपनी माँ की आंख का तारा है|

अर्थ -  राम अपनी माँ का बहुत प्यारा है|

 

जब कोई शब्द समूह सामान्य अर्थ न देकर विशेष अर्थ दे तो उसे मुहावरा कहते हैं।

 

मुहावरों के कथन से साधारण कथन को भी विशेष बना दिया जाता है। मुहावरे से वाक्य पढ़ने और सुनने में अच्छे लगते हैं। इससे भाषा सुंदर और प्रभावशाली लगती है।

 

बात करने के तरीके

 

साधारण तरीका - राजू गुस्सा कर रहा है।

विशेष तरीका -  राजू गुस्से से लाल पीला हो रहा है।

 

साधारण तरीका -  सिपाही को देखते ही चोर भाग गए।

विशेष तरीका -  सिपाही को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गए।

 

मुहावरा- अँगूठा दिखाना

अर्थ- साफ़ मना कर देना 

वाक्य- जब मैंने रवि से किताब माँगी तो उसने अँगूठा दिखा दिया।

 

मुहावरा- आँखों में धूल झोंकना

अर्थ- धोखा देना

वाक्य- पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर चोर भाग गए।

 


 मुहावरा-पेट में चूहे कूदना

अर्थ- बहुत भूख लगना

वाक्य- मम्मी!  जल्दी खाना दीजिए!  मेरे पेट में चूहे कूद रहे हैं।

 

मुहावरा-नाक में दम करना

अर्थ- बहुत परेशान करना

वाक्य- आजकल बंदरों ने हमारी नाक में दम कर रखा है।

 

मुहावरा- दाँत निकालना 

अर्थ- हँसना

वाक्य- हर समय दाँत निकालना अच्छा नहीं होता।

 

मुहावरा-आँख लगना

अर्थ- सो जाना

वाक्य- पुस्तक पढ़ते-पढ़ते पिताजी की आँख लग गई।

 

मुहावरा- गाँठ बाँधना

अर्थ- अच्छी तरह से याद रखना

वाक्य- अच्छे बच्चे बड़ों की शिक्षा को गाँठ बाँध लेते हैं।

 

मुहावरा- हाथ बँटाना

अर्थ- सहायता करना

वाक्य- हमें घर के छोटे-मोटे कार्यों में माता-पिता  का  हाथ बँटाना चाहिए।

 

मुहावरा- कान भरना

अर्थ- शिकायत करना

वाक्य- कान भरना अच्छी आदत नहीं है।

 

मुहावरा- दाँतो तले उँगली दबाना

अर्थ- आश्चर्य में पड़ना 

वाक्य- नन्हे राहुल  की कविता सुनकर सब ने दाँतो तले उँगली दबा ली।

 

मुहावरा-चेहरा खिल उठना

अर्थ- प्रसन्न होना

वाक्य- कक्षा में प्रथम आने पर सरिता का चेहरा खिल उठा।

 

मुहावरा- घोड़े बेचकर सोना

अर्थ- गहरी नींद में सोना

वाक्य- मेरा छोटा भाई घोड़े बेच कर सो रहा है।

 

मुहावरा- दाँत खट्टे करना

अर्थ- हरा देना

वाक्य- भारतीय सेना ने शत्रुओं के दाँत खट्टे कर दिए। 

 

मुहावरा- आँखों में धूल झोंकना

अर्थ- धोखा देना

वाक्य- पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर चोर भाग गया।

 

मुहावरा- घुटने टेकना

अर्थ- हार मान लेना

वाक्य- आतंकवादियों ने सेना के आगे घुटने टेक दिए।

 

मुहावरा- कमर कसना

अर्थ- तैयार होना

वाक्य- नीरज ने परीक्षा के लिए कमर कस ली है।

 

मुहावरा- मिट्टी में मिलाना

अर्थ- नष्ट कर देना

वाक्य- हमें गलत काम करके अपने माता-पिता का नाम मिट्टी में नहीं मिलाना चाहिए।

 

मुहावरा- हाथ मलना

अर्थ- पछताना

वाक्य- अवसर चूक जाने पर लोग हाथ मलते रह जाते हैं।

 

मुहावरा- चूड़ियाँ पहनना

अर्थ- कायर  बनना

वाक्य- यदि दुश्मन से लड़ने की हिम्मत नहीं है तो चूड़ियाँ पहन कर घर में बैठ जाओ।

 

मुहावरा- डींग मारना

अर्थ- अधिक बढ़ चढ़कर बातें करना

वाक्य- रमेश जितनी डींग मारता हैउतना काम नहीं करता।

 

मुहावरा- मुँह में पानी भर आना

अर्थ- खाने के लिए जी ललचाना

वाक्य- गुलाब जामुन देख कर मेरे मुँह में पानी आ गया।

 

मुहावरा- मुँह की खाना

अर्थ- बुरी तरह पराजित होना

वाक्य- खो-खो के मैच में कक्षा 5 की टीम ने मुँह की खाई।

 

मुहावरा- दुम दबाकर भागना

अर्थ- बुरी तरह हरा देना

वाक्य- कुत्ते को देखकर बिल्ली दुम दबाकर भाग गई।

 

मुहावरा- फूला न समाना

अर्थ- बहुत प्रसन्न होना

वाक्य- चाचा जी के बेटे के घर आने से मेरा भाई फूला न समा रहा है।

 

मुहावरा- नमक मिर्च लगाना

अर्थ- बात को बढ़ा चढ़ाकर कहना

वाक्य- हमारी पड़ोसन की नमक मिर्च लगाकर बात करने की आदत है।

 

मुहावरे के सही अर्थ पर निशान लगाइए 

 

    1.   फूला न समाना 

a.    धोखा देना

b.   बहुत प्रसन्न होना

 

    2.   नमक मिर्च लगाना

a.    इसी बात को बढ़ा चढ़ाकर कहना

b.   कठिन परिश्रम करना 

 

    3.   दांत काटी रोटी

a.    नींद आना

b.   गहरी दोस्ती

 

    4.   मुंह में पानी आना 

a.    ललचाना

b.   बेकार में दखल देना


    5.   आस्तीन का साँप

a.    मित्र के रुप में शत्रु

b.   साँप का काटना

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita