कविता - चाँद का कुरता


कविता -  चाँद का कुरता

 प्रश्न- चाँद ने किस बात के लिए हठ किया?
 उत्तर- चाँद ने ऊन का एक मोटा झिंगोला सिलवाने के लिए हठ किया। 

 प्रश्न- चाँद अपनी यात्रा किस प्रकार पूरी करता है?
 उत्तर- चाँद अपनी यात्रा ठिठुर - ठिठुरकर पूरी करता है। 

 प्रश्न- चाँद ने ऊन का एक मोटा झिंगोला क्यों माँगा?
 उत्तर- चाँद को जाड़े के मौसम में आसमान का सफर पूरा करना होता है, अतः उसने ऊन का एक मोटा झिंगोला माँगा।

 प्रश्न-  इस कविता के रचयिता का नाम लिखिए।
 उत्तर- इस कविता के रचयिता का नाम रामधारी सिंह 'दिनकर' है। 

चाँद ने माँ की किस बात पर यह बात कही- " सी दे एक झिंगोला जो हर रोज बदन में आए।
क्या हर बात पर माँ से हठ करना उचित है?

 
जब माँ ने चाँद से पूछा कि उसका नाप किस रोज़ लिवाए, वह तो रोज़ घटता-बढ़ता रहता है, तो चाँद ने कहा कि " सी दे एक झिंगोला जो हर रोज बदन में आए।
नहीं, हर बात पर माँ से हठ करना उचित नहीं है क्योंकि वह हमें बहुत प्यार करती है और हमारे लिए बहुत कुछ करती है।

दिए गए वाक्यों में से संज्ञा शब्द रेखांकित कर के सामने उनके भेद लिखिए।

1) वे बालक को निहारने लगे।
 बालक -  जातिवाचक संज्ञा

2)  मेरे तो चालीस करोड़ भाई-बहन है।
भाई-बहन -  जातिवाचक संज्ञा

3)  क्या तुम गांधीजी के बारे में जानते हो?
 गांधीजी - व्यक्तिवाचक संज्ञा 

4) बापू बच्चों से बहुत प्यार करते थे।
 बापू -  व्यक्तिवाचक संज्ञा

5)  आपको कितने कुरते चाहिए?
 कुरते -   जातिवाचक संज्ञा

चाँद की कहानी चाँद की ज़बानी.....
अगर चाँद अपने बारे में यह जानकारी देता तो कैसे देताअपनी नोटबुक में लिखिए।

  • चाँद एक उपग्रह है।  वह पृथ्वी के चक्कर लगाता है।
  • पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में वह २७ दिन ७  घंटे  और ४३  मिनट का समय लेता है।
  • चाँद के १ दिन रात पृथ्वी के १५  दिन रात के बराबर होते हैं।
  • सूर्य और चंद्रमा के बाद शुक्र अधिक चमकीला ग्रह है।
  • सायरस और डॉगस्टार सबसे चमकीले तारे हैं।

मैं चाँद हूँ। मैं धरती का उपग्रह हूँ।  मैं पृथ्वी के चक्कर लगाता हूँ।  पृथ्वी का चक्कर लगाने में मुझे २७  दिन ७  घंटे  और ४३  मिनट का समय लगता है।  मेरे एक दिन रात पृथ्वी के १५  दिन रात के बराबर होते हैं। आसमान में मेरे और सूर्य के बाद शुक्र ग्रहसायरस और डॉग स्टार सबसे अधिक चमकते हैं। 

सही सर्वनाम शब्द लिखकर वाक्य पूरा कीजिए।  वह सर्वनाम किस संज्ञा के लिए आया हैलिखिए।

   1.   हरि अपने जूते स्वयं साफ करता है।
  हरि

   2.   कबूतर उड़ रहा था उसने जमीन पर दाना देखा।
   कबूतर

   3.   शेरनी के पैर  गद्‍दीदार होते हैं।  जब वह चलती है।
   शेरनी

   4.   विदित ने माँ से कहा, - " आज मैं हलवा - पूरी खाऊँगा।"
   विदित

   5.   अध्यापिका ने बच्चों से कहा, " तुम आज समूह ध्यान का अभ्यास करो ।"
   बच्चे

 निम्नलिखित संज्ञा शब्दों से वाक्य बनाइए।
   1.   सलोना - सुंदर (Pretty)
   हर माँ को अपना बच्चा सलोना लगता है।

   2.   झिंगोला - कुरता (loose shirt)
   माँ ने बच्चे को झिंगोला पहनाया।

   3.   सफ़र - यात्रा (Journey)
   हमने दिल्ली से शिमला तक का सफ़र ट्रेन से किया।

   4.   हठ - जिद (Insistence)
   हर बात पर माँ से हठ करना अच्छी बात नहीं है।

 नाम लिखिए
   1.   एक काटने वाला कीड़ा -  मच्छर
   2.   एक रेंगने वाला प्राणी - साँप
   3.   सबसे ऊँचा पर्वत -  हिमालय
   4.   एक विशाल वृक्ष -  बरगद
   5.   हमारी प्यास बुझाने वाली वस्तु -  पानी

 नीचे दिए गए सर्वनामों से एक - एक वाक्य बनाइए। 
   1.   किसने
   सूरज और चाँद को किसने बनाया?

   2.   तुम्हें
   तुम्हें कौन सा खेल पसंद है।

   3.   मैं
   मैं मिठाई खाना चाहता/ चाहती हूँ।

   4.   वह
   वह मेरी छोटी बहन है।

   5.   सबका
   मेरी माँ सबका ध्यान रखती हैं।

संज्ञा और सर्वनाम में क्या अंतर है।
संज्ञा
सर्वनाम
 किसी व्यक्ति जगह वस्तु और भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।
  संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं।
उदा. अमूल, हिमालयशरारत
 उदा.  मैंवह, तुमउन्हें








Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita