पाठ - प्यारे बापू

 

पाठ - प्यारे बापू

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

 

 प्रश्न -  अजय के विद्यालय की छुट्टी कब और क्यों थी?

 उत्तर-  अजय की विद्यालय की छुट्टी २ अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में थी।

 

 प्रश्न -  छोटे से बालक को किस बात का आश्चर्य हुआ?

उत्तर- बापूजी की वेशभूषा देखकर बालक को आश्चर्य हुआ कि वे पूरे देश के बापू हैं, फिर भी कभी कुरता नहीं पहनते।

 

प्रश्न - बालक ने बापू के सामने कैसा सुझाव रखा?

उत्तर- बालक ने बापू के सामने अपनी माँ से कुरता सिलवाने का सुझाव रखा।

 

प्रश्न - बापू के परिवार में कितने भाई-बहन थे?

उत्तर- बापू के परिवार में चालीस करोड़ भाई-बहन थे।

 

सही उत्तर पर का निशान लगाएँ।

 

1.   गांधी जयंती मनाई जाती है-

a.    ५ सितंबर को

b.     अक्तूबर को

c.    १५ अगस्त को

 

2.   बापू को देखकर छोटे से बालक को दु:ख हुआ क्योंकि-

a.    वे कमज़ोर थे

b.   वे गरीब थे

c.    उन्होनें कुरता नहीं पहना था

 

3.   बापू को कितने कुरते चाहिए थे- 

a.    एक लाख

b.   चार लाख

c.    चालीस करोड़

 

इनमें से कौन-सी चीज़ें बापू जी के साथ जुड़ी हुई हैं? उन पर गोला लगाइए।


 

रेखांकित मुहावरों के सही अर्थ पर का निशान लगाएँ।

1.   आज की यात्रा से मेरा अंग अंग ढीला हो गया।

a.    बहुत थक गया

b.   नई फुर्ती आ गई

2.   शेर को सामने देखकर सब के हाथ पाँव फूल जाएँगे।

a.    दौड़ पड़ेंगे 

b.   घबरा जाएँगे

3.   महक ने चित्र में रंग भर कर उस में चार चाँद लगा दिए।

a.    सुंदरता बढ़ा दी

b.   खुशी दी

4.   घर साफ करने में मलय ने माँ का हाथ बँटाया।

a.    मदद की

b.   हाथ साफ़ किए

 

गांधी जी का जन्मदिन गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। बताइए, इन तिथियों को किस रूप में मनाया जाता है।

 

२६ जनवरी

  गणतंत्र दिवस

१५ अगस्त

  स्वतंत्रता दिवस

१४ नवंबर

  बाल दिवस

०५ सितंबर

  शिक्षक दिवस 

 

गांधीजी के तीन बंदर हमें क्या सिखाते हैं?

१) बुरा मत देखो

२) बुरा मत सुनो 

३) बुरा मत बोलो 

 

अपठित बोध

 चित्रात्मक कहानी पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

 

प्रश्न - गुलाब को देखकर रवींद्रनाथ ठाकुर में कविता लिखने की बात क्यों कही?

उत्तर- रवींद्रनाथ ठाकुर एक कवि थे अतः उन्हें गुलाब को देखकर कविता लिखने की प्रेरणा मिली।

 

प्रश्न -  बाबू ने गुलाब को देखकर क्या कहाऔर क्यों?

उत्तर- बाबू ने गुलाब को देखकर कहा कि वे भारत के हर बच्चे को गुलाब की कली की तरह ताज़ा, स्वस्थ और प्रसन्न देखना चाहते हैं। ऐसा उन्होंने अपने देश-प्रेम के कारण कहा। 

 

इन मुहावरों का उचित वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

 

1.   आकाश पाताल एक करना- बहुत परिश्रम करना

मैंने अपनी पुस्तक को ढूँढने के लिए आकाश पाताल एक कर दिया।

 

2.   रंग जमाना - अपना प्रभाव डालना

नीता ने सुरीली आवाज़ में गाकर कार्यक्रम में रंग जमा दिया।

 

3.   पीठ थपथपाना -  शाबाशी देना

परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर चाचा जी ने मेरी पीठ थपथपाई।

 

4.   आँख लगना - नींद आना

पुस्तक पढ़ते-पढ़ते पिताजी की आँख लग गई।

 

बापू ने ऐसा क्यों कहा कि अकेला ही कैसे कुर्ता पहन सकता हूँ। 

बापू सारे भारत को अपना परिवार मानते थे। सबके बापू होने के कारण जब तक  सारे देशवासियों के पास पहनने के लिए कपड़े नहीं होंगे तब तक वह भी कपड़े नहीं पहन सकते थे। 

 

पाठ के आधार पर लिखिए कि बापू कैसे थे?

1) बापू देशप्रेमी थे।

2) वे समस्त देशवासियों को अपना परिवार मानते थे।

3) बापू कुरता नहीं पहनते थे।

 

आपको गुलाब कैसा लगता है जब आप उसे देखते हैं तो आपके मन में क्या विचार आते हैंलिखिए। 

मुझे गुलाब बहुत सुंदर लगता है। गुलाब को देखकर मेरे मन को खुशी होती है ।

 

महात्मा गांधी का परिचय लिखिए।

 

 पूरा नाम -  मोहनदास करमचंद गांधी

 जन्मतिथि- २  अक्तूबर १८६९ 

 जन्म स्थान -  पोरबंदर, गुजरात 

 कार्य -  नील सत्याग्रहदांडी यात्रास्वदेशी का प्रचारखादी को महत्व

 पुण्यतिथि - ३०  जनवरी १९४८

 

 किसी अन्य स्वतंत्रता सेनानी का परिचय खोजकर लिखिए।

 

पूरा नाम-  लाल बहादुर शास्त्री

जन्मतिथि - २  अक्तूबर १९०४

जन्म स्थान - मुगलसराय (वाराणसी)

कार्य - स्वाधीनता संग्राम में भाग, भारत के रेल मंत्री, गृह मंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में कार्य, १९६५ के भारत-पाक युद्ध का नेतृत्व, जय जवान जय किसान का नारा 

पुण्यतिथि - ११ जनवरी १९६६

Back
















Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita