संज्ञा एवंं संज्ञा के भेद


संज्ञा
 नाम बताने वाले शब्द व्याकरण की भाषा में संज्ञा कहलाते हैं| 
 परिभाषा - किसी व्यक्ति, जगह ,वस्तु, भाव या गुण आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।

संज्ञा  के भेद
 संज्ञा को तीन भागों में बाँटा गया है-
1.   जातिवाचक संज्ञा, (2)  व्यक्तिवाचक संज्ञा, (3)  भाववाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा 
व्यक्तिवाचक संज्ञा वह संज्ञा है जिससे किसी एक व्यक्ति विशेष, वस्तु विशेष अथवा स्थान विशेष के नाम का बोध होता है|
 जैसे -  मोहन,  कानपुर,  गंगा,  कोहिनूर,  ताजमहल।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के कुछ और उदाहरण -
 व्यक्तियों के नाम -  अमित,  सिमरन,  रोहन आदि।
 स्थानों के नाम -  दिल्ली,  आगरा,  गोवा,  पेरिस आदि।
 खेलों के नाम -  हॉकी,  फुटबॉल,  क्रिकेट,  शतरंज आदि।
 त्योहारों के नाम -  दीपावली,  क्रिसमस,  ईद,  ओणम आदि।
 दिनों के नाम -  सोमवार,  मंगलवार,  बुधवार,  गुरुवार  आदि।
 महीनों के नाम -  जनवरी,  फरवरी,  मार्च,  सितंबर आदि।

 जातिवाचक संज्ञा
 जातिवाचक संज्ञा वह संज्ञा है जिसके द्वारा किसी एक जाति के प्राणियों, स्थानों अथवा पदार्थों के नामों का बोध होता है।
 जैसे -  आदमी,  नगर,  नदी,  पर्वत,  पुस्तक,  गाय, तोता।

 जातिवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण-
 वस्तु-  पुस्तक,  फूल,  खिलौना,  फल, सब्ज़ी  आदि।
 प्राणी-  लड़की,  औरत,  अध्यापक,  आदमी,  पशु-  पक्षी  आदि।
 स्थान-  घर,  विद्यालय,   इमारत, शहर,  राज्य,  देश  आदि।

 भाववाचक संज्ञा
 भाववाचक संज्ञा वह संज्ञा है जिसमें किसी गुण, दशा, स्वभाव, मन के भावों अथवा व्यापार के नाम का बोध होता है।
जैसे -  सौंदर्य,  बड़प्पन,  लड़कपन,  भलाई,  सुख, दुख ।

 भाववाचक संज्ञा के कुछ  अन्य उदाहरण-
 सुगंध,  मित्रता,  हरियाली,  ठंडक,  गर्मी,  गरमाहट,  ममता,  गुस्सा,  सजावट,  लिखावट,  बचपन,  अपनापन,  मिठास,  खटास,  दोस्ती,  सुंदरता,  थकावट,   कड़वाहट आदि।

🔭भाववाचक संज्ञा बनाने के लिए संज्ञा के अंत में त्व, ता, पन, पा, हट, वट आदि को जोड़ देते हैं।  जैसे-   बाल से बालपन,  सफल से सफलता,  अपना से  अपना,  बूढ़ा से बुढ़ापा,  कड़वा से कड़वाहट,  मिलना से मिलावट आदि। 

अभ्यास

 इन शब्दों  के अंत में 'ता'  लगाकर भाववाचक संज्ञा बनाइए।
1)  प्रसन्न 2)  सुंदर 3)  सफल 4)  स्वच्छ 5)  लघु

  प्रसन्न -  प्रसन्नता
 सुंदर -  सुंदरता
 सफल -  सफलता
 स्वच्छ-  स्वच्छता
 लघु-   लघुता

 इन शब्दों के अंत में 'पन' लगाकर भाववाचक संज्ञा बनाइए।
1) सीधा 2)  भोला 3)  पीला 4)  काला 5)  टेड़ा

 सीधा -  सीधापन
 भोला -  भोलापन
 पीला-  पीलापन
 काला -  कालापन
  टेड़ा -  टेड़ापन

नीचे दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्द छाँटिए एवं उनके भेद लिखिए। 

1) वे बालक को निहारने लगे।
 बालक -  जातिवाचक संज्ञा

2)  मेरे तो चालीस करोड़ भाई-बहन है।
भाई-बहन -  जातिवाचक संज्ञा

3)  क्या तुम गांधीजी के बारे में जानते हो?
 गांधीजी - व्यक्तिवाचक संज्ञा 

4) बापू बच्चों से बहुत प्यार करते थे।
 बापू -  व्यक्तिवाचक संज्ञा

5)  आपको कितने कुरते चाहिए?
 कुरते -   जातिवाचक संज्ञा

6)  बालक ने अपनी शंका जाहिर की।
 शंका -  भाववाचक संज्ञा

7)  अजय ने उत्सुकता से पूछा।
 उत्सुकता -  भाववाचक संज्ञा

8)  बालक बड़ा आश्चर्यचकित हो गया।
 आश्चर्यचकित -   भाववाचक संज्ञा

9)  सच में बाबू बहुत महान हैं।
 महान -  भाववाचक संज्ञा 

10) चाँद रोज़ घटता-बढ़ता है।
घटता-बढ़ता -  भाववाचक संज्ञा

नीचे दिए गए कथनों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का निशान लगाइए। 

    1.   ‘आम’ संज्ञा का उदाहरण है| (✓)
    2.   ‘फूल’ जातिवाचक संज्ञा है । (✓)
   3.   ‘पुस्तक’ जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है। (✓)
   4.   ‘नृत्य’ भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है। (✓)
   5.   ‘बालपन’ भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है। (✓)
   6.   ‘विराट कोहली’ का नाम जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है। (✗)
   7.   संज्ञा के तीन भेद होते हैं।(✓)

 सही उत्तर का चुनाव करिए- 

   1.   ' अनामिका ने पानी पिया। ' इस वाक्य में संज्ञा बताइए।
a.    अनामिका (✓)
b.   पानी
c.    पिया
   2.   भाववाचक संज्ञा का उदाहरण पहचानिए।
a.    पहाड़
b.   मिठास (✓)
c.    नदी
   3.   जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण  पहचानिए।
a.    पहाड़
b.   अपनापन (✓)
c.    गंगा
   4.   व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है।
a.    गहने
b.   गुस्सा
c.    गंगा (✓)
   5.   व्यक्तिवाचक संज्ञा के दो उदाहरण है।
a.    राजेश,  सुरेश (✓)
b.   राजेश,  लड़का
c.    लड़का,  पशु
   6.   ‘ताजमहल’ किस संज्ञा का उदाहरण है।
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा (✓)
b.   भाववाचक संज्ञा
c.    जातिवाचक संज्ञा
    7.   ‘फूल’ कौन-सी संज्ञा है ?
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   भाववाचक संज्ञा
c.    जातिवाचक संज्ञा (✓)
    8.   ‘ईमानदारी’ कौन सी संज्ञा है?
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   भाववाचक संज्ञा (✓)
c.    जातिवाचक संज्ञा
    9.   ‘बुढ़ापा’ शब्द में कौन सी संज्ञा है?
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   भाववाचक संज्ञा (✓)
c.    जातिवाचक संज्ञा
10. 'उसके सपनों का सौदागर आया है।' वाक्य में ‘सपनों’ शब्द में संज्ञा है-
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   भाववाचक संज्ञा (✓)
c.    जातिवाचक संज्ञा
   11.   'सभा' शब्द में कौनसी संज्ञा है-
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   भाववाचक संज्ञा
c.    जातिवाचक संज्ञा (✓)
    12.                 संज्ञा से तात्पर्य है?
a.    धर्म
b.   कर्म
c.    नाम (✓)
    13. संज्ञा का मुख्य भेद नहीं है-
a.    समूहवाचक संज्ञा (✓)
b.   भाववाचक संज्ञा
c.    जातिवाचक संज्ञा
    14. संज्ञा के कितने भेद हैं-
a.    2
b.   3 (✓)
c.    4
    15. मैं आपकी सज्जनता, उदारता और माधुर्य से प्रभावित हूँ।  इस वाक्य में भाववाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है-
a.    सज्जनता
b.   उदारता
c.    प्रभावित (✓)
    16. ‘शेर एक हिंसक जीव है। ‘रेखांकित शब्द में संज्ञा है ।
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   जातिवाचक संज्ञा (✓)
c.    भाववाचक संज्ञा
    17. 'सुखी' शब्द में संज्ञा है-
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   जातिवाचक संज्ञा
c.    भाववाचक संज्ञा (✓)
    18. आजकल शहर में रावण पैदा हो रहे हैं। रेखांकित शब्द में संज्ञा है-
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   जातिवाचक संज्ञा 
c.    भाववाचक संज्ञा (✓)
    19. गुलाब फूलों का राजा है। रेखांकित शब्द में संज्ञा है-
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा (✓)
b.   जातिवाचक संज्ञा
c.    भाववाचक संज्ञा
    20. ‘कोमलता’ में संज्ञा है-
a.    व्यक्तिवाचक संज्ञा
b.   जातिवाचक संज्ञा
c.    भाववाचक संज्ञा (✓)
    21. जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है-
a.    राम
b.   रहीम
c.    मनुष्य (✓)
Back 


























Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita