Class-4 Hindi (Rimjhim) पाठ - 10 थप्प रोटी थप्प दाल / NCERT book / CBSE Syllabus


पाठ - 10
थप्प रोटी थप्प दाल

कोई और  शीर्षक

प्रश्‍न-  नाटक का नामथप्प रोटी थप्प दाल’  क्यों है?  
उत्‍तर-  नाटक का नामथप्प रोटी थप्प दालहै क्योंकि इसमें बच्चे रोटी और दाल बनाने का अभिनय करते हैं।

प्रश्‍न-  तुम इसे क्या  शीर्षक देना चाहोगे?
उत्‍तर- दाल - रोटी बनाने का खेल

आवाज़ वाले शब्द

थप्प रोटी थप्प दाल

'थप्पशब्द से लगता है किसी तरह की आवाज़ है।आवाज़ का मज़ा देने वाले और भी बहुत से शब्द है जैसे - टप, खट।

ऐसे ही कुछ शब्द तुम भी लिखो।
(1) टिक टिक
(2) रिमझिम
(3) धम्म
(4) भड़ाम

कौन-कौन से खेल

 इस नाटक में बच्चे रोटी बनाने का खेल खेलते हैं।  तुम अपने साथियों के साथ कौन-कौन से खेल खेलती हो उनके नाम लिखो ।

लगोरी
क्रिकेट
फुटबॉल
खो-खो
अक्कड़-बक्कड़
पकड़म-पकड़ाई
कबड्डी

 सोचकर बताओ

(क)  नीना चुन्नू और टिंकू से ही दाल क्यों बनवाना चाहती होगी?
उत्‍तर - नीना को यकीन था कि चुन्नू और टिंकू को आग तक जलानी नहीं आती हैइसलिए वह उन्हें दाल बनाने का काम देकर मज़ा लेना चाहती थी। 

(ख)  बच्चों ने खाने-पीने की चीज़ें छींके में क्यों रखीं?
उत्‍तर- बच्चों ने खाने-पीने की चीज़ें बिल्ली से बचाने के लिए छींके में रखीं।

(ग) चुन्नू ने दाल को पहले खट्टा फिर मीठा क्यों बताया?
उत्‍तर- चुन्नू ने मुन्नी आदि लड़कियों को चिढ़ाने के लिए दाल को पहले खट्टा फिर मीठा बताया। 

 तुम्हारी बात

 तुम्हारे घर में खाना कौन बनाता हैतुम खाना बनाने में क्या-क्या मदद करते होनीचे दी गई तालिका में लिखो।


खाना कौन बनाता है
  मैं क्या मदद कर सकता हूँ
  मैं क्या मदद करता हूँ
माँ
   सब्जी धोना, छीलना, सब्जी काटना,   आटे की लोई बनानाकरछी चलाना, चीज़ें उठा कर देनाखाना परोसना
   चीज़ें उठा कर देनाखाना परोसना

तुम क्या बनातीं 

इन बच्चों की जगह तुम होतीं तो खाने के लिए कौन से तीन पकवान बनातीं? उन्हें बनाने के लिए किन चीज़ों की ज़रूरत पड़ती? पता करो और सूची बनाओ।
पकवान का नाम
 किन चीज़ों की ज़रूरत होगी
दाल
 दाल, पानी, नमक, हल्दी
चावल
 चावल, पानी
लस्सी
 दही, पानी, शक्कर

मट्ठा बनाएँ

(क) सरला ने कहा - मैं दही का मट्ठा चला दूँगी।

दही का मट्ठा चलाने का मतलब है - 
        - दही बिलोना
        - दही से लस्सी या छाछ बनाना
सरला को इस काम के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होगी, उनके नाम लिखो।

1) मटकी
2)  दही
3)  पानी
4)  बिलोनी 

(ख) बिलोना, घोलना, फेंटना
     इन तीनों कमों में क्या फ़र्क है? बातचीत करो और पता लगाओ।

बिलोना - रई से मथने को बिलोना कहते हैं।  ऐसा करने से छाछ और मक्खन अलग अलग हो जाते हैं।

घोलना - छाछ में नमक या चीनी मिलाने को घोलना कहते हैं। 

फेंटना - हाथों या ब्लेंडर की मदद से मक्खन में चीनी में मिलाना फेंटना कहलाता है।

(ग) किन्हीं दो-दो चीज़ों के नाम बताओ जिन्हें बिलोते, घोलते और फ़ेंटते हैं। 

बिलोते हैं - छाछलस्सी

घोलते हैं -  दूध में चीनी छाछ में नमक

फेंटते हैं -  मलाई, बड़ी बनाने के लिए दाल का पेस्ट 

(घ) सरला ने रई से मट्ठा बिलोया

रई को मथनी भी कहते हैं। रसोई के दूसरे बर्तनों को तुम्हारे घर की भाषा में क्या कहते हैंकक्षा में इस  पर बातचीत करो और एक सूची बनाओ।
चकला, बेलन, तवा, कड़ाई, पतीली, ढक्कन, करछी, झारी, परात

 आओ तुकबंदी करें

  नाटक में बच्चों ने अपनी बात को कई बार कविता की तरह कहा है जैसे-

टिंकू ने पकाई बड़ियाँ
चुन्नू ने पकाई दाल
टिंकू की बड़ियाँ जल गईं,
चुन्नू का बुरा हाल

 अब तुम भी नीचे लिखी पंक्तियों में कुछ-कुछ जोड़ो-

 घंटी बोली टन-टन-टन 
बच्चे भागे दन-दन-दन। 

कहाँ  चले भई कहाँ चले
 बच्चे खेलें वहाँ चले।

 रेल चली चली रेल चली
कितने डिब्बे लेकर चली।

 कल की छुट्टी परसों इतवार
 छुट्टी का रहता हमको इंतज़ार।

 रोटी दाल पकाएँगे
 सब मिलकर खाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita