Class-4 Hindi, पाठ - 9 स्वतंत्रता की ओर, NCERT book / CBSE Syllabus

पाठ - 9

स्वतंत्रता की ओर

 

प्यारे बापू

 

इस कहानी को पढ़कर तुम्हें बापू के बारे में कई बातें पता चली होंगी उनमें से कोई तीन बातें यहाँ  लिखो।

1.   गांधीजी साबरमती आश्रम में रहते थे।

2.    वे भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे थे। 

3.   वे रोज सुबह बकरी का दूध पीते थे।

 

चूल्हा

 

धनी की माँ चूल्हा फूँक रही थीं।

 

धनी की माँ चूल्हा फूँक रही थीं। नीचे कुछ चित्र बने हैं। इनके नाम पता करो और लिखो।

 

इनमें कौन- कौन से ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है।

 

 

केरोसिन स्टोव

  केरोसिन ( मिट्टी का तेल )

चूल्हा

  लकड़ी

गैस स्टोव

  लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एल . पी. जी.)

सिगड़ी

  कोयले

 

तुम्हारे घर में खाना पकाने के लिए इनमें से किसका इस्तेमाल किया जाता है?

 मेरे घर में खाना पकाने के लिए गैस स्टोव का इस्तेमाल किया जाता है।

 

कहानी से आगे

 

नीचे कहानी में आए कुछ शब्द लिखे हैं। कक्षा में चार-चार के समूह में एक - एक चीज़ के बारे में पता करो-

 

स्वतंत्रता 

हमें स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली थी।  स्वतंत्रता के लिए अनेक देशवासियों ने अपना बलिदान दिया था। 

 

सत्याग्रह

 सत्य के लिए आग्रह ही सत्याग्रह कहलाता है। गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन द्वारा अंग्रेजी सरकार का विरोध किया था।

 

खादी

सूत से बनाया गया मोटा कपड़ा खाली कहलाता है।  स्वदेशी आंदोलन में लोगों ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर खादी को अपनाया था।

 

चरखा

यह लकड़ी से बना एक यंत्र है जिससे सूत काता जाता है।  इस सूत का उपयोग खादी बनाने में किया जाता है। 

 

तुम इस काम में अपने दोस्तों से, बड़ों से, शब्दकोश या पुस्तकालय से सहायता ले सकते हो। जानकारी इकट्ठा करने के बाद कक्षा में इसके बारे में बताओ ।

 

आगे की कहानी 

 

गांधीजी ने धनी से कहा, "  क्या तुम आश्रम में रहकर मेरे लिए बिन्नी की देखभाल करोगे?"

 धनी ने गांधी जी की बात मान ली।

 

 जब गांधी जी दांडी यात्रा से लौटे होंगेतब आश्रम में क्या-क्या हुआ होगाआगे की कहानी सोचकर लिखो।

 

दांडी यात्रा से लौटने के पर आश्रम में गांधीजी का स्वागत हुआ होगा।  अनेक लोग गांधी जी से मिलने आए होंगे और उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में आगे की रणनीति बनाई होगी। 

गांधीजी के लौटने से धनी बहुत खुश हुआ होगा और उसने बिल्ली का दूध लाकर गांधीजी को पिलाया होगा।

 

कहानी से

 

(क)  धनी ने  गांधी जी से सुबह के समय बात करना क्यों ठीक समझा होगा?

उत्‍तर - गांधी जी को अकेले पकड़ पाना आसान नहीं था। धनी को पता था कि गांधीजी और रोज सुबह आश्रम में पैदल घूमते थेइसलिए उसने गांधी जी से सुबह के समय बात करना ठीक समझा।

 

(ख)  धनी बिन्नी की देखभाल कैसे करता था?

उत्‍तर - धनी बिन्नी को हरी घास खिला करउसके बर्तन में पानी डालकर और उसे आश्रम में घुमा कर उसकी देखभाल करता था।

 

(ग)  धनी को यह कैसे महसूस हुआ होगा कि आश्रम में कोई योजना बनाई जा रही है?

उत्‍तर - आश्रम के लोग गांधी जी के कमरे में बैठकर बातें कर रहे थेइसी कारण धनी को यह महसूस हुआ होगा कि आश्रम में कोई योजना बनाई जा रही है।

 

कहानी और तुम

 

(क) धनी यात्रा पर जाने के लिए उत्सुक क्यों था?

उत्‍तर - आश्रम की गतिविधियों को देखकर धनी को लगा कि यह यात्रा महत्वपूर्ण हैइसलिए वह यात्रा पर जाने के लिए उत्सुक था। 

 

  • अगर तुम धनी की जगह होते तो क्या तुम यात्रा पर जाने की जिद करतेक्यों

     उत्‍तर - यदि धनी की जगह मैं होता /  होती तो मैं भी यात्रा पर जाने की जिद करता /  करती क्योंकि मुझे भी महत्वपूर्ण कार्यों में हिस्सा लेना अच्छा लगता है।

 

(ख) गांधी जी धनी को न जाने के लिए कैसे मनाया?

उत्‍तर - गांधीजी ने धनी को समझाया कि उसके ऊपर बिन्नी की देखभाल का दायित्व है और यात्रा से वापस लौटने के बाद उन्हें कमजोरी दूर करने के लिए बिन्नी की दूध की जरूरत पड़ेगी।

 

  • क्या तुम गांधी जी के तर्क से सहमत हो? क्यों

उत्‍तर - हाँ, मैं गांधीजी के तर्क से सहमत हूँ।  हम सभी को अपने-अपने दायित्वों को निभाना चाहिए। 

 

ताकत के लिए

 

गांधी जी ने कहा, " जब मैं वापस आऊँगा  तो मुझे खूब सारा दूध पीना पड़ेगाजिससे कि मेरी ताकत लौट आए। "

 

 बताओखूब सारी ताकत और अच्छी सेहत के लिए तुम क्या - क्या खाओगे - पियोगे?

 

 चटपटी अंकुरित दालमीठा दूध

 गर्म समोसेरसीला आम

 करारे  गोलगप्पेगर्मागर्म साग

 कुरकुरी मक्का की रोटीठंडी आइसक्रीम

 खुशबूदार दालरंग बिरंगी टॉफ़ी

 मसालेदार अचारठंडा शरबत

 

उत्तर -  अच्छी सेहत के लिए  हम  निम्नलिखित चीजें खाएँगे-पिएँगे।

चटपटी अंकुरित दालमीठा दूध, रसीला आम, गर्मागर्म साग, कुरकुरी मक्का की रोटीखुशबूदार दाल।

 

विशेषता के शब्द

 

अभी तुमने जिन खाने पीने की चीज़ों के नाम पढ़े, उनकी विशेषता बता रहे हैं ये शब्द-

 

चटपटीमीठागर्मठंडाकुरकुरी आदि

 

 नीचे लिखी चीजों की विशेषता बताने वाले शब्द सोचकर लिखो-

 

गर्म हलवा

ऊँचा पेड़

सेंधा नमक

लाल चीटी

काला पत्थर

रेशमी कुरता

काला चशमा

तिरंगा झंडा

 

चाँद की बिंदी

नीचे लिखे शब्दों में सही जगह पर अनुस्वार या चंद्रबिंदु लगाओ।

धुआ - धुआँ

कुआ - कुआँ

फूक - फूँक

कहा - कहाँ

स्वतत्र - स्वतंत्र

बाध - बाँध

मा - माँ

गाव - गाँव

बदगोभी - बंदगोभी

इतज़ार - इंतज़ार

पसद - पसंद

 

किसकी ज़िम्मेदारी 

 

धनी को बिन्नी की देखभाल करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी। इनकी क्या-क्या ज़िम्मेदारियाँ थी।

  • माँ
  • पिता
  • बिंदा

 

माँ- खाना पकाना

पिता - चरखे पर सूत कातना

बिंदा - सब्ज़ियाँ उगाना 


Back to Table of Contents


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita