Class-4 Hindi (Rimjhim) पाठ - 8 कौन? / NCERT book / CBSE Syllabus

पाठ - 8

कौन?

 

कविता से

(क) कविता पढ़कर बताओ कि यह शरारती जीव घर में कहाँ - कहाँ गया?

उत्‍तर- शरारती जीव घर के सभी स्थानों जैसे कपड़ों की अलमारी, अनाज के भंडार, रसोईघर, किताबों की अलमारी, जूते-चप्पल रखने की जगह आदि पर गया था।

 

(ख) किस तरह की चीज़ों का सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ?

उत्‍तर- कुतरी जा सकने वाली चीज़ों जैसे किताबों, कपड़ों, अनाज आदि का सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है।

 

(ग) कविता में बहुत से नुकसान गिनाए गए हैं। तुम्हारे हिसाब से कौन-सा नुकसान सबसे बड़ा है? क्यों?

उत्‍तर- मेरे हिसाब से अनाज का नुकसान सबसे बड़ा है क्योंकी अनाज के बिना हम जीवित नही रह पाएँगे।

 

(घ) इस कविता में किसकी शैतानियों की बात कही गई है? तुमने कैसे अनुमान लगाया।

उत्‍तर- कविता में चूहे की शैतानियों की बात कही गई है क्योंकि चूहे ही सामान कुतरते हैं व रात को इधर-उधर घूमते हैं। 

 

कभी कुतर जाता है चप्पल

 

शरारती जीव ने बहुत सारी चीज़ों को कुतरा, बिखराया और काटा। अब तुम बताओ कि किन-किन चीज़ों को -

कुतरा जा सकता है

 बिखराया जा सकता है

 काटा जा सकता है

कागज़

 अनाज़

 रस्सी

जूते चप्पल

 आटा

 पोथी की जिल्द

कपड़ों के बटन

 स्याही

 बटुआ 

 

कबाड़ का हिसाब

 

(क) कबाड़ी क्या-क्या सामान खरीदते हैं?

उत्‍तर- कबाड़ी अखबार, पुरानी किताबें, गत्‍ते, प्लास्टिक, काँच, लोहे, स्टील आदि का सामान खरीदते हैं।

 

(ख) तुम्हारे घर से सामान ले जाकर कबाड़ी उसका क्या करते हैं?

उत्‍तर - हमारे घर से सामान ले जाकर कबड़ी उसे रीसाइकलर (पुन:चक्रित करने वाले) को बेचते हैं।

 

(ग) पता करो कि पुराना अखबार या रद्दी किस भाव से बिकते हैं ?

उत्‍तर - पुराना अखबार या रद्दी ₹10 प्रति किलो के भाव से बिकते हैं।

 

(घ) अगर कबाड़ी तुम्हारे घर का कबाड़ न खरीदे तो क्या होगा?

उत्‍तर - अगर कबाड़ी मेरे घर का कबाड़ न खरीदे तो मेरा घर कबाड़ी की दुकान की तरह दिखेगा। 

 

 घुसपैठ

 

(क) तुम्हारे घर में भी यदि वह शरारती जीव है या उसकी फ़ौज घुस गई है तो पता करो कि उससे कैसे निपटा जाता है।

उत्‍तर- इस शरारती जीव की फ़ौज से निपटने के लिए पिंजरे का इस्तेमाल किया जाता है या बिल्ली पाली जाती है।

 

(ख) इस शरारती जीव के अलावा कौन-कौन से जीव तुम्हारे घर में घुस जाते हैं?

उत्‍तर- इस शरारती जीव के अलावा निम्‍नलिखित जीव मेरे घर में घुस जाते हैं -

   1) चींटियाँ

   2) मच्छर

   3) काकरोच

   4) छिपकली

   5) मकड़ी

   6) मक्खियाँ

   7) बिल्ली

   8) आँगन में लगे पेड़ पर पंछी

   9) कुत्‍ता

 

बुझो

 

नीचे लिखी कविता की पंक्तियाँ पढ़ो।  जिन शब्दों के नीचे रेखा खिंची है, उनका अर्थ आपस में चर्चा करके बताओ। 

 

(क) कभी खलीता पर बन आती

 अनजाने पैसा गिर जाता

खलीता - पैसा रखने की थैली

 

(ख) रोज़ टाँगता धो-धोकर मैं

 कौन उठा ले जाता छन्‍ने

छन्‍ने - पानी छानने का कपड़ा

 

(ग) रोज़ रात भर जगता रहता

 खुर-खुर इधर-उधर है धाता

धाता - भागता / दौड़ता

 

Back to Table of Contents




 










Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita