Class-4 Hindi मेरा परिवार

मेरा परिवार

 

कठिन शब्द एवं उनका वाक्यों में प्रयोग

 

परिवार -  कुटुंब ( Family)

मेरा परिवार एक आदर्श परिवार है|

 

स्‍नेह – प्रेम  (Affection)

 मेरे परिवार में सभी स्‍नेहपूर्वक रहते हैं।

 

संबंध -  रिश्ता (relation / connection)

 परिवार में सभी का स्‍नेह से संबंध होता है ।

 

बेजान -  जिसमें जान न हो (lifeless)

घर कभी बेजान नहीं होता।

 

ढाँचा - संरचना (framework)

ईट पत्थर के ढांचे को मकान कहते हैं। 

 

विभिन्न - अलग-अलग (various)

मैं विभिन्न विषयों की पढ़ाई करता हूँ। 

 

संकेतों की सहायता से पहेली हल कीजिए ।

आप इनके बेटे हैं-

पि

मा

ता

 

ये आपके पिताजी के माता-पिता हैं-

दा

दा

दी

 

ये आपकी माँ के माता-पिता हैं‌ -

ना

ना

नी

 

ये आपके पिताजी के छोटे भाई-भाभी हैं-

चा

चा

ची

 

ये आपकी माँ के भाई-भाभी हैं-

मा

मा

मी

 

परिवार के सदस्य हमारे लिए बहुत कुछ करते रहते हैं।  नीचे दी गई पहेली में ऐसे शब्दों को ढ़ूँढ़िए  जनसेवा सब कुछ पता चलता है।  नीचे सूची बनाइए और सामने उस सदस्य का नाम लिखिए।

 

खा

ना

प्या

ना

मा

मा

कृ

की

हा

ना

खे

ला

ना

टु

हा

नी

ना

ढ़ा

ना

यृ

क्र

सु

ना

सु

हा

दे

ना

 

गी

चा

घू

मा

ना

 

खा

ना

प्या

ना

मा

मा

कृ

की

हा

ना

खे

ला

ना

टु

हा

नी

ना

ढ़ा

ना

यृ

क्र

सु

ना

सु

हा

दे

ना

 

गी

चा

घू

मा

ना

 

 

क्या करता है?

 कौन करता है?

खाना बनाना

माँ

 मदद करना

भैया

 प्यार करना

माँ, पिताजी व अन्य बड़े लोग

 कहानी सुनाना

दादी

 खेलाना

भैया

 पढ़ाना

दीदी

 उपहार देना

पिताजी

 बगीचा घुमाना 

दादाजी

 

इन स्थितियों में आप क्या करेंगे? लिखिए।

 

माँ  अकेली काम कर रही है और आप टी.वी. देख रहे हैं।

मैं माँ के काम में हाथ बटाऊँगा / बटाऊँगी।

 

घर का कोई सदस्य आपको कुछ काम बता रहा हैउस समय आप भी कोई काम कर रहे हैं।

मैं पहले उनका बताया हुआ काम करके, अपना काम करूँगा / करूँगी।

 

आप अपने दोस्तों के साथ खेल रहे हैं और आपके छोटे भाई / बहन को भी आपके साथ खेलना है।

मैं अपने छोटे भाई / बहन को भी अपने खेल में शामिल करूँगा / करूँगी।

 

नीचे अपने परिवार के बारे में जानकारी लिखिए।

 

 मेरा नाम अक्षरा है।  मैं नौ साल की हूँ।  मेरा जन्मदिन 25 जुलाई को है।  मेरे परिवार में चार सदस्य हैं। अशोकसीमा और अनुज -  यह उनके नाम हैं।  मेरा परिवार मुझे पसंद है क्योंकि हम सभी में स्‍नेह का संबंध है।  हम सारे काम मिलजुलकर करते हैं। 

 

परिवार के सदस्यों के साथ हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए और कैसा नहींनीचे कोष्ठक में लिखिए।

 

ये करना चाहिए

 ये नहीं करना चाहिए

बड़ों का आदर करना चाहिए।

बड़ों का अनादर नहीं करना चाहिए|

माँ का हाथ बटाना चाहिए।

सामान बिखरा हुआ नहीं रखना चाहिएइससे माँ का काम बढ़ता है

पिताजी की आज्ञा माननी चाहिए।

 पिताजी की आज्ञा की अवहेलना नहीं करनी चाहिए

छोटे भाई-बहन के साथ प्यार से रहना चाहिए।

छोटे भाई बहन के साथ झगड़ा नहीं करना चाहिए

 

आप घर के सदस्यों के लिए क्या-क्या करते हो? अपनी नोटबुक में लिखिए|

मैं अपने घर के सदस्यों के लिए निम्‍नलिखित काम करता करती हूँ-

     1)  घर के काम में माँ का हाथ बटाना।

     2)  दफ्तर से आने पर पिताजी को पानी पिलाना।

     3)  दादा जी को हाथ पकड़कर पार्क ले जाना।

     4)  दादी जी को हाथ पकड़कर मंदिर ले जाना।

     5)  घर के सामानों को सही जगह पर रखना।

 

मकान और घर में क्या अंतर होता है?

मकान केवल ईंट, रेत, सीमेंट, पत्थरों से बनाया हुआ एक बेजान ढाँचा होता है। इसके विपरीत घर एक ऐसी जगह होता है जिसमें सुमधुर संबंधों से संबंधित आत्मा होती हैं।

 

रिश्ते क्या होते हैं?

परिवार के लोगों के साथ हमारा कुछ न कुछ संबंध होता है। सभी के साथ यह संबंध अलग-अलग होता हैइसे ही रिश्ते कहते हैं। जैसे - माता-पिता, दादा-दादी, भाई-बहन, मौसा-मौसी आदि।

 

रिक्त स्थान भरिए।

( जगह, संबंध, महत्व, रिश्तो )

     1)  घर परिवार की तरह कोई जगह नहीं होती है। 

     2)  घर परिवार का अर्थ स्नेह और प्यार से संबंध होता है।

     3)  एक परिवार का जीवन में बहुत महत्व होता है।

     4)  एक बच्चा प्यार के महत्व को समझकर रिश्तो में बंधता है ।

 

इन वाक्यों को पढ़कर सामने सही / गलत लिखिए ।  

    1)  परिवार में हम एक-दूसरे की ज़रूरतों का ध्यान रखते हैं। ( सही )

    2)  परिवार बच्चों को सामाजिक नहीं बनाता। ( गलत )

    3)  रिश्ते बच्चों को जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हैं। ( सही )

    4)  परिवार के लोगों के साथ हमारा कुछ न कुछ संबंध होता है। ( सही )

 

इस कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए। 

 

मेरा छोटा सा परिवार

 

मेरा छोटा सा परिवार,

इससे हम करते हैं प्यार।

मम्मी-पापा सोनू-भैया,

करते मुझसे प्यार दुलार ।।1।।

 

मम्मी-पापा से कहता है,

मेरा प्यारा भैया सोनू।

हर पल मोनू मुझे सताती,

करो फैसला तो मैं जानूँ ।।2।।

 

नहीं तो भाई कह देता हूँ,

खट्टी कह दूँगा इस बार।

मेरा छोटा सा परिवार,

इससे हम करते हैं प्यार ।।3।। 

 

बालिका के परिवार में कितने सदस्य हैं?

बालिका के परिवार में चार सदस्य हैं।

 

 बालिका का क्या नाम है?

बालिका का नाम मोनू है

 

 मोनू के भाई का क्या नाम है?

 मोनू के भाई का नाम सोनू है?

 

भैया को कौन हर पल सताता है?

भैया को मोनू हर पल सताती है।

 

 भैया मोनू के सताने पर क्या कहने की धमकी देते हैं?

 भैया मोनू के सताने पर खट्टी बात कहने की धमकी देते हैं। 

 

 

 


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita