Class-4 Hindi व्याकरण बोध - वचन

व्याकरण बोध -  वचन



व्याकरण में वचन का अर्थ एक या एक से अधिक है।  जो शब्द हमें एक का बोध कराता  है उसे एकवचन और जो शब्द एक से ज्यादा का बोध कराता है उसे बहुवचन कहते हैं।

 

परिभाषा -  शब्द के जिस रूप से उसकी संख्या का बोध होता हैउसे वचन कहते हैं। 

 

वचन के भेद -  हिंदी भाषा में वचन के दो भेद हैं- एकवचनबहुवचन

 

एकवचन-  शब्द के जिस रूप से एक का बोध होता है उसे एकवचन माना जाता है।

 जैसे -  पुस्तकघोड़ाबगीचागधा  आदि।

 

बहुवचन-  शब्द के जिस रुप से एक से ज्यादा का बोध होता हैउसे बहुवचन माना जाता है।

जैसे -    पुस्तकेंघोड़ेबगीचेगधे  आदि। 

निम्‍नलिखित शब्दों को एक वचन से बहुवचन में बदलिए।

बिल्ली -  बिल्लियाँ

नदी-   नदियाँ

रोटी -  रोटियाँ

बच्ची -  बच्चियाँ

गमला -  गमले

कपड़ा-  कपड़े

भाषा - भाषाएँ

बात - बातें

मेज़ - मेज़ें

लड़का - लड़के

चूहा - चूहे

तिनका - तिनके

बहुवचन रूपों के एकवचन रूप लिखिए।

वस्तुएँ -  वस्तु

पुस्तकें -  पुस्तक

अध्यापिकाएँ -  अध्यापक

ऋतुएँ - ऋतु

खुशियाँ -  खुशी

कॉपियाँ -  कॉपी

 

उचित विकलप पर सही () का निशान लगाइए।

शब्द के जिस रूप से उसके एक से अधिक होने का पता चले,उसे ………….. कहते हैं।

      1)  एकवचन

      2)  बहुवचन ()

 

नदी- .......?

     1)  नदियाएँ

     2)  नदियाँ ()

 

बच्चा-......?

     1)  बच्चो

     2)  बच्चे ()

 

घोड़ा-........?

    1)  घोड़े ()

    2)  घोडें

 

नीचे दिए गए शब्दों का एकवचन और बहुवचन में प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए। 

 शेर

 एकवचन -  शेर जंगल का राजा है।

 बहुवचन -  गुजरात के जंगलों में शेर पाए जाते हैं।

 

घर

एकवचन -  मेरा घर बहुत सुंदर है।

बहुवचन -  दीपावली पर हम अपने घरों की सफाई करते हैं।

 

 टोपी

 एकवचन -  मेरी टोपी का रंग नीला है।

 बहुवचन -  व्यापारी की टोपियाँ बंदर ले गए। 

 

चिड़िया

एकवचन - आँगन के पेड़ पर  चिड़िया का घोंसला है।

बहुवचन -  चिड़ियाँ दाना चुग रही थीं।

 

इन वाक्यों को वचन बदलकर लिखिए।

यह मेरी किताब है।

ये मेरी किताबें हैं।

घोड़ा दौड़ रहा है।

घोड़े दौड़ रहे हैं।

थाली सजी हुई है।

थालियाँ सजी हुई हैं।

लड़की खेल रही है।

लड़कियाँ खेल रही हैं।

अध्यापिका पढ़ा रही है।

अध्यापिकाएँ पढ़ा रही हैं। 

 

शब्दों के सही रूप से वाक्य पूरे कीजिए। 

     1)  टोकरी में अंडे रखे हैं। (अंडा / अंडे )

     2)  सभी लड़के पिकनिक पर जा रहे हैं। ( लड़के / लड़कों )

     3)  चूहा बिल में घुस गया। ( चूहा / चूहे )

     4)  मेरी दो बहनें हैं। (बहनें / बहनों )

     5)  मैंने दो रोटियाँ खाई।) (रोटियाँ / रोटी )

     6)  चरवाहे के पास दस गायें हैं। (गाय / गायें )

     7)  मुंशी प्रेमचंद्र की कहानियाँ बहुत प्रसिद्ध हैं। (कहानी / कहानियाँ )

     8)  डलिया में केले रखे हैं। (केले / केला )

     9)  कलियों पर भँवरे मंडरा रहे हैं। (भँवरा / भँवरे)

     10)  गुलाब की कलियाँ खिल गई हैं।  (कली / कलियाँ )

 बबहुवचनहुवचन

शब्दों के एकवचन रूप को उनके बहुवचन रूप से मिलाइए। 

एकवचन -  बहुवचन

दिशा - गुब्बारे

जूता – जूते

बहन - दिशाएँ

गुब्बारा - पत्‍ते

पत्‍ते  - बहनें

.

एकवचन -  बहुवचन

दिशा - दिशाएँ

जूता – जूते

बहन - बहनें

गुब्बारा - गुब्बारे

पत्‍ते  - पत्‍ते


 याद रखने के लिए -

एकवचन

 बहुवचन

 एकवचन

 बहुवचन

 बच्चा

 बच्चे

 घोड़ा

 घोड़े

 पता

 पत्ते

 पैसा

 पैसे

 कमरा

 कमरे

 लड़का

 लड़के

 बेटा

 बेटे

 रुपया

 रुपए

 रात

 रातें

 आँख

आँखें

 गाय

 गायें

 बात

 बातें

 पुस्तक

 पुस्तकें

 कलम

 कलमें

 कुर्सी

 कुर्सियाँ

 रानी

 रानियाँ

 लिपि

 लिपियाँ

 जाति

  जातियाँ

 रोटी

 रोटियाँ

 नदी

 नदियाँ

 वस्तु

 वस्तुएँ

 गुड़िया

गुड़ियाँ    

 

 





Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita