Class-4 Hindi (Rimjhim) पाठ 6 नाव बनाओ नाव बनाओ / NCERT book / CBSE Syllabus

पाठ 6

नाव बनाओ नाव बनाओ

 

 कविता से

 क्या कहतेमेरे क्या बस का?

(क) भैया ने क्या बहाना कियाक्यों?

उत्‍तर- भैया ने बहाना किया कि नाव बनाना उनके बस का नहीं है। उन्होंने आलस के कारण ऐसा किया। 

 

बूँदों - लहरों लड़ती - बढ़ती

(ख) कौन बूँदों और लहरों से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है?

उत्‍तर- बूँदों और लहरों से लड़ते हुए नाव आगे बढ़ रही है

 

गुल्लक भारीअपनी खोलो।

(ग) किसकी गुल्लक भारी है? किसकी गुल्लक हल्की है?

उत्‍तर- भैया की गुल्लक भारी है और बच्चे की गुल्लक हल्की है। 

 

 नाव की कहानी

 

 एक बार फिर से कविता पढ़ो।  इस कविता में एक नाव के बनने और पानी में सफर करने की कहानी छिपी है। मान लो तुम ही वह नाव हो। अब अपनी कहानी सबको सुनाओ।

 

 मैं एक नाव हूँ।  मैं कागज़ से बनी हुई हूँ। मुझे एक लड़के ने बनाया।  उसका नाम तो मुझे नहीं पता परंतु बारिश आने पर उसने अपने भैया से कह कर मुझे बनवाया था।  मुझे बनाने के लिए बहुत बाज़ार से चम्कीला रंगीन कागज़ लाया था।  बारिश आने पर उसने मुझे पानी में तैरा दिया और मैं  बूंदों और लहरों से भिड़ती हुई आगे बढ़ती रही।

 

अहा ! बारिश !!

 

तुमने बरसात पर पहले भी कोई कविता या लोकगीत सुना होगा।  उसे नीचे दी गई जगह में लिखो। 

 

बरसात पर कविता

 

 पानी बरसा छम छम छम,

 छाता लेकर निकले हम|

 पैर फिसल गया गिर गए हम,

 नीचे छाता ऊपर हम|

 

 इस कविता को पढ़ते समय तुम्हारे मन में कई चित्र आए होंगे।  उनके बारे में बताओ या उनका चित्र बनाओ। 


सचमुच

 पानी सचमुच खूब पड़ेगा।

 सचमुच का इस्तेमाल करते हुए तुम भी दो वाक्य बनाओ।

 

1)    मुझे सचमुच बहुत भूख लगी है।

2)   मैंने सचमुच यह गिलास नहीं तोड़ा।

 

 सात  समुद्र

 

 घिर - घिर कर बादल छाया है,

 सात समुंदर भर लाया है।

 

(क) पता करोसात समुद्र कौन-कौन से होंगे  बादल पानी भरकर लाया है।

 

 उत्‍तर-  बादल इन सात समुद्रों  से पानी भरकर लाया होगा -

1) अरब सागर

2) बंगाल की खाड़ी

3)  हिंद महासागर

4)  प्रशांत महासागर

5)   अटलांटिक महासागर

6)  आर्कटिक महासागर

7) दक्षिणी महासागर 

 

(ख) क्या सचमुच बारिश के बादल समुद्र से पानी भर कर लाते हैंवह इतना सारा पानी कैसे लाते होंगेआपस में बातचीत करके पता करो? (तुम इस काम में बड़ों की या किताबों की मदद भी ले सकते हो।)

उत्‍तर- हाँ, सचमुच बारिश के बादल समुद्र से पानी भर कर लाते हैं।  समुद्र का पानी सूर्य की गर्मी के कारण धीरे-धीरे  वाष्पित होता रहता है। यह वाष्प संघनितत होकर बादलों का रूप ले लेती है और बादलों से पुनः बारिश के रूप में जल धरती पर आ जाता है।

 

तरह-तरह की नावें

 

 तुम कागज़ से कितनी तरह की नाव बना सकते होबनाकर कक्षा में दिखाओ।  उनमें से किसी एक के बारे में लिखकर बताओ कि तुमने बात कैसे बनाई। 


 इस नाम को मैंने कागज़ के एक आयताकार टुकड़े से बनाया हैनाव बनाने के लिए कागज़ को कुछ मोड़ देकर नाव की आकृति में खींचा जाता है। 

 

आई बरसात

 

(क)  बरसात के दिनों में अक्सर घरों के दरवाज़े और खिड़कियों से पानी की बौछार आ जाती है। कभी-कभी छत से पानी टपकता है, सीलन भी आ जाती है।  ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए तुम्हारे घर में क्या क्या किया जाता है।

 

 दरवाजे और खिड़कियों से पानी की बौछार को रोकने के लिए मेरे घर में छज्जे लगे हुए हैं। छत से टपकने वाले पानी  और सीलन को रोकने के लिए हम वॉटरप्रूफिंग की परत लगाते हैं।

 

काम वाले शब्द

 

(क)  पिछले साल रिमझिम में तुमने पढ़ा था कि  बनाना काम वाला शब्द होता है।  काम वाले शब्दों को क्रिया कहते हैं। इस कविता में ढेर सारी क्रियाएँ या काम वाले शब्द आए हैं। उन्हें छाँटो और नीचे लिखो।

 

बनाओ , आओ,  देखो, आया, कर, लाया, पड़ेगा, भरेगा, लहराओ, खोलो, टटोलो, रोलो, लाओ, चलाओ, अड़ती, लड़ती, बढ़ती, चढ़ती, गढ़ती, हर्षाओ, छोड़ो

 

(ख) तुमने जो क्रियाएँ छाँटी हैं, वर्णमाला के हिसाब से उनके आगे 1, 2, 3  आदि लिखकर उन्हें क्रम से लगाओ।

1)   आओ

2)   अड़ती

3)   आया

4)   कर 

5)   खोलो

6)   गढ़ती

7)   चढ़ती

8)   चलाओ

9)   छोड़ो

10)        टटोलो

11)        देखो

12)        पड़ेगा

13)        बढ़ती

14)        बनाओ

15)        भरेगा

16)        रोलो

17)        लाओ

18)        लड़ती

19)        लहराओ

20)        लाया

21)        हर्षाओ

Back to Table of Contents

 

 


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita