Class-4 Hindi (Rimjhim) पाठ 2 जैसा सवाल वैसा जवाब / NCERT book / CBSE Syllabus


पाठ 2
जैसा सवाल वैसा जवाब

तुम्हारी बात
(क) ख्वाजा सरा के तीनों सवालों का क्या कोई और जवाब हो सकता हैअपने मन से सोच कर लिखो।

प्रश्‍न 1 -संसार का केंद्र कहाँ है?
उत्‍तर- संसार क केंद्र बादशाह के तख़्त के नीचे है।

प्रश्‍न 2- आकाश में कितने तारे हैं।
उत्‍तर- ख्वाजा साहब के दाढ़ी में जितने बाल हैं उतने ही संसार में तारे हैं।

प्रश्‍न 3- संसार की आबादी कितनी है।
उत्‍तर- संसार में जितने पेड़ हैं उतनी ही संसार की आबादी है।

(ख)  अगर तुम ख्वाजा सरा की जगह पर होते तो बीरबल को हराने के लिए कौन-से सवाल पूछते?
 अगर मैं ख्वाजा शराबी जगह होता/ होती तो बीरबल को हराने के लिए निम्‍नलिखित सवाल पूछता / पूछती-
1) सागर की गहराई कितनी है?
2)  यमुना नदी में कितने बाल्टी पानी है?
3)  आसमान कितना ऊँचा है?

(ग) ख्वाजा सरा का बस चलता तो वे बीरबल को हिंदुस्तान से निकाल देते हैं। अगर तुम्हारा बस चले तो तुम कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहोगे?
अगर मेरा बस चले तो मैं निम्‍नलिखित इच्छाएँ पूरी करना चाहूँगा / चाहूँगी-
1) संसार में कोई कभी बीमार न हो।
2) मेरे देश में कोई भी व्यक्ति गरीब न रहे।
3) मेरे घर के आँगन में एक ऐसा पेड़ हो जिसमें सभी तरह के फल आते हों। 

 बस

 नीचे लिखे वाक्य पढ़ो-
 मैं बस में बैठकर स्कूल जाती हूँ।
 ख्वाजा सारा का बस चलता तो वे बीरबल को निकाल देते।
 बसअब रुक जाओ।
 बस दो दिन की तो बात है।  मैं आ जाऊँगी।
 ऊपर लिखे वाक्यों में बस शब्द के अर्थ अलग-अलग हैं।  अब इसी तरह चल शब्द से वाक्य बनाओ।

(संकेत -  चल,  चल-चलचला,  चलें,  चलनाचलती,  चलो)

1)  राम चलजल्दी घर चल।
2)  नदी चल-चल करके बह रही थी।
3)  रमा चरखा चला।
4)  आओ टहलने चलें।
5)  पैदल चलना सेहत के लिए अच्छा है।
6)  चलती गाड़ी से हाथ बाहर न निकालो।
7)  अब घर चलो। 

 बढ़े कहानी

एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, "बीरबलदुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?"
 बीरबल ने क्या कहा होगाकहानी आगे बढ़ाओ।

एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, "बीरबल, दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?" उस समय अकबर अपने पोते के साथ खेल रहे थे।  बीरबल ने तुरंत जवाब दिया-  जहाँपनाह दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली आपका पोता है।  बादशाह ने पूछा-  वह कैसे?  बीरबल ने जवाब दिया कि आप इस दुनिया के सबसे अधिक शक्तिशाली बादशाह हैं परंतु आपका यह पोता आप से भी अधिक शक्तिशाली है क्योंकि यह आपके कंधों पर चढ़ सकता है, आपकी मूँछें खींच सकता है और आप इसका कुछ बिगाड़ नहीं सकते। यह सुनकर अकबर ने ज़ोर का ठहाका लगाया और बीरबल की हाज़िरजवाबी की तारीफ की।

 खोजो कहानियाँ
 बीरबल की चतुराई के किस्से बहुत मशहूर हैं।
(क) तुम भी बीरबल का एक ऐसा ही किस्सा ढूँढ़ो जिसमें वह अपने जवाबों से सबका मुँह बंद कर देता है। 

एक दिन अच्छी धूप में अकबर और बीरबल महल के बगीचे में आराम से टहल रहे थे। बीरबल की बुद्धिमानी का परीक्षा लेने के लिए अकबर ने सोचा क्यों न बीरबल से कोई मुश्किल सवाल पूछा जाए। बादशाह ने बीरबल से पूछा, “हमारे राज्य में कुल कितने कौवे हैं?” बीरबल, राजा के सवाल के पीछे छिपे मजाक को समझ चुके थे और कुछ ही मिनटों में बीरबल ने जवाब देते हुए कहा, “महाराज! हमारे यहाँ अस्सी हजार नौ सौ इकहत्तर कौवे हैं।जवाब सुनकर राजा अकबर हैरान और आश्चर्यचकित रह गए, और फिर उन्होंने पूछाअगर इससे ज्यादा हुए तो?” बीरबल ने जवाब दियातब हो सकता है वे दूसरे राज्यों से आए हुए होंगे।राजा अकबर ने पूछाअगर कम हुए तो?” बीरबल ने मुस्कुरा कर जवाब दियावे दूसरे राज्यों में चले गए होंगे!यह सुनकर अकबर, बीरबल की हास्यवृत्ति, चतुराई और वाक्–पटुता पर खुश हुए।

(ख) बीरबल की तरह बहुत से अन्य व्यक्तियों की हाज़िरजवाबी के किस से प्रसिद्ध हैं। उनके नाम लिखो।
1) तेनालीराम
2)  मुल्ला नसीरुद्दीन
3) लाल बुझक्कड़

एक और शब्द
 नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन सा शब्द इस्तेमाल हो सकता है?
 खाली जगह में लिखो

बुद्धिमान
 विद्वान
 अभिमान
 घमंड
 संसार
  दुनिया
 मूर्ख
 बुद्धू
 विश्‍वास
  भरोसा
 कोशिश
  प्रयत्‍न 

 मुहावरे

 नीचे लिखे मुहावरों का इस्तेमाल तुम कब-कब कर सकते होआपस में चर्चा करो।  अब  इनका वाक्यों में इस्तेमाल करो।
 नाक भौंह सिकोड़ना 
 कलई खुलना

 मुहावरा- नाक भौंह सिकोड़ना 
 अर्थ- अप्रसन्नता प्रकट करना
 वाक्य - भोजन की थाली में बैंगन देखकर दीदी नाक भौंह सिकोड़ने लगी।

मुहावरा-  कलई खुलना
अर्थ- भेद खुलना
वाक्य- जब खाद्य विभाग के अफसरों ने जाँच की तो दूध वाले की कलई खुल गई।  


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita