Class-4 Hindi (Rimjhim) पाठ 3 किरमिच की गेंद / NCERT Book / CBSE Syllabus


पाठ 3
किरमिच की गेंद
कहानी की बात

(क)  दिनेश की माँ  मशीन चलाते-चलाते बोलीं, " बेटा, कहाँ  जा रहे हो?" 

प्रश्‍न - दिनेश की माँ कौन सी मशीन चला रही होंगी?
उत्‍तर- दिनेश की माँ सिलाई मशीन चला रही होंगी।

प्रश्‍न -  तुमने इस मशीन को कहाँ-कहाँ देखा है?
उत्‍तर- मैंने इस मशीन को दर्ज़ी की दुकान पर और अपनी चाची के घर में देखा है।

(ख)  दिनेश ने सारी सीताफल की बेल छान मारी।

प्रश्‍न - दिनेश क्या खोज रहा था?
उत्‍तर- दिनेश को किसी चीज़ के गिरने की आवाज आई थी। वह उसी वस्तु को खोज रहा था।

प्रश्‍न - दिनेश को कैसे पता चला होगा कि क्यारी में वह चीज गिरी है।
उत्‍तर- दिनेश ने घर के पीछे वाले बगीचे में पेड़ों के पत्तों को हिलाती हुई किसी वस्तु के धम से गिरने की आवाज सुनी थी।  अतः उसे लगा कि वह चीज़ क्यारी में ही गिरी है।

(ग) दिनेश जानता था कि गेंद दीपक की नहीं है।

प्रश्‍न -  दिनेश को यह बात कैसे पता चली कि गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती?
उत्‍तर- दीपक की गेंद पाँच महीने पहले खोई थी और उसने एक दिन पहले ही सबसे कहा था कि इस बार उसके पापा गेंद खरीदने के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं  अतः दिनेश को यकीन था कि गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती।

प्रश्‍न - दीपक बार-बार गेंद को अपनी क्यों बता रहा होगा?
उत्‍तर- दीपक वह गेंद हथियाना चाहता था, इसलिए वह बार-बार गेंद को अपनी बता रहा होगा।

गेंद किसकी

(क)  दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए उसके बारे में कौन-कौन सी बातें बताईं?
उत्‍तर-  दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए उसके बारे में निम्‍नलिखित  बातें बताईं-
  1)  लाल रंग का निशान
  2)  धरती पर टप्पा पड़ने की आवाज़
  3) वह अपने पापा से कहलवा सकता है।

(ख)  अगर दीपक और दिनेश गेंद के बारे में फ़ैसला  करवाने तुम्हारे पास आते,  तो तुम गेंद कैसे देतींयह भी बताओ कि यह फैसला तुम किन बातों को ध्यान में रखकर करतीं?
उत्‍तर-  अगर दीपक और दिनेश गेंद के बारे में फैसला करवाने मेरे पास आते तो मैं दोनों को मिलजुल कर गेंद से खेलने के लिए कहती / कहता। 
चूँकि गेंद उन दोनों में से किसी की भी नहीं थी  इसलिए मैं यह फैसला करता / करती।

गेंद की कहानी

गेंद स्कूटर के साथ कहीं चली गई।
उसके बाद गेंद के साथ क्या-क्या हुआ होगासोचकर बताओ।
उत्‍तर- स्कूटर चालक ने जब गेंद को टोकरी में देखा होगा तो उसे बड़ा आश्चर्य हुआ होगा।  फिर उसने वह गेंद खेलने के लिए किसी अन्य बच्चे को दे दी होगी।

 पहचान
 मान लो तुम्हारा कोई खिलौना घर में कहीं खो गया है।  तुमने अपने साथियों को घर पर बुलाया है ताकि सब मिलकर उसे खोज लें।  तुम अपने  खिलौने की पहचान के लिए अपने साथियों को कौन-कौन सी बातें बताओगेलिखो।

खिलौने की पहचान के लिए मैं अपने साथियों को निम्‍नलिखित  बातें बताऊँगा / बताऊँगी-
1)  खिलौने का नाम
2)  खिलौने का आकार
3)  खिलौने का रंग
4)  वह कैसी आवाज करता है?
5)  उसकी विशेष पहचान

कहाँ

सामने की क्यारी में भिंडीयों ऊँचे-ऊँचे पौधे थे ।
एक ओर सीताफल की घनी बेल फैली हुई थी।

सीताफल की बेल होती है और भिंडी का पौधा| बताओ और कौन-कौन सी सब्जियाँ बेल और पौधे पर लगती हैं?

बेल
   पौधा
 तोरई
  टमाटर
 लौकी
  मिर्च
 करेला
 बैंगन 
 मटर
 फूलगोभी

 तरह-तरह की गेंदे

गेंदों के अनेक रूप-रंग होते हैं। अलग-अलग खेलों में अलग-अलग प्रकार की गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है।  नीचे दी गई जगह में खेलों के अनुसार गेंदों की सूची बनाओ।
क्रिकेट
  किरमिच
फुटबॉल
 चमड़ा  
टेबल टेनिस
  प्लास्टिक 
हॉकी
 ठोस प्लास्टिक  या किरमिच
वॉलीबॉल
 चमड़ा

खोजो आस-पास

दिनेश चिक सरकाकर बरामदे की ओर भागा।

(क) चिक पर्दे का काम करती है पर चिक और पर्दे में फ़र्क होता है। इन दोनों में क्या अंतर है? समूह में चर्चा करो।

चिक बाँस और सूत से बुनी जाती है जबकि पर्दा कपड़े से बनता है।

इसी तरह पता लगाओ कि इन शब्दों में क्या अंतर है?

टहनी - तना
तना मोटा होता है, यह जमीन से निकलता है जबकि टहनी पतली होती है और शाखाओं से निकलती है।

पेड़ - पौधा
पेड़ बड़ा और मजबूत होता है जबकि पौधा छोटा और कमजोर होता है

घूँस - चूहा
घूँस आकार में बहुत बड़ा होता है जबकि चूहा छोटा होता है|

मुँडेर- चारदीवारी
छत के चारों और बनी हुई छोटी दीवार मुँडेर कहलाती हैं जबकि घर या ज़मीन को चारों ओर से घेरने के लिए उठाई गई दीवार को चारदीवारी कहते हैं। 

(ख) चिक सरकंडे से भी बनती है और तीलियों से भी।
सरकंडे से और क्या-क्या बनता हैअपने आसपास पता करो और लिखो।
सरकंडे से चटाई, टोकरी, मुड्‍डे आदि बनाए जाते हैं।  इसके अतिरिक्त सरकंडे का उपयोग रक्त स्त्राव को रोकने एवं साँप के काटने की दवा के रूप में भी किया जाता है।

क्लब बनाएँ

मान लो तुम्हें अपने स्कूल में एक क्लब बनाना है जो स्कूल में खेलकूद के कार्यक्रमों की तैयारी करेगा ।

इस क्लब में शामिल होने और इसको चलाने आदि के बारे में नियम सोचकर लिखो।

क्लब में शामिल होने और चलाने के नियम 
    1.   क्लब में शामिल होने के लिए किसी एक खेल को खेलना अनिवार्य है|
    2.   क्लब की वार्षिक फीस ₹200 होगी।
    3.   कक्षा 12वीं का छात्र ही क्लब मैनेजर बनेगा। 
    4.   क्लब की मीटिंग में सभी सदस्यों का आना अनिवार्य है।
    5.   विवाद की स्थिति में क्लब मैनेजर का फैसला अंतिम होगा।
    6.   सभी सूचनाएँ क्लब के नोटिस बोर्ड पर लिखी जाएँगी।

तुम्हारे विचार से क्लब को अच्छी तरह चलाने के लिए नियमों की ज़रूरत है या नहीं? अपने जवाब का कारण भी बताओ। 

क्लब को अच्छी तरह से चलाने के लिए नियमों की जरूरत है अन्यथा सदस्यों के मत भिन्न-भिन्न होने के कारण झगड़े की स्थिति बन जाती है। 

एक, दो, तीन

दिनेश ने तिमंज़िली इमारत की ओर देखा।
जिस इमारत में तीन मंज़िलें हों उसे तिमंज़िली इमारत कहते हैं। 

बताओइन्हें क्या कहेंगे?

    1.   जिस मकान में दो मंज़िलें हों  -  दुमंज़िला मकान
    2.   जिस स्कूटर के दो पहिए हों - दुपहिया स्कूटर
    3.   जिस झंडे में तीन रंग हों - तिरंगा झंडा
    4.   जिस जगह पर चार राहें मिलती हों - चौराहा
    5.   स्कूटर के तीन पहिए हों - तिपहिया स्कूटर 

सब्ज़ी एक नाम अनेक 

एक ही सब्ज़ी या फल के नाम अलग-अलग होते हैं। नीचे ऐसे कुछ नाम दिए गए हैं।
सीताफल, कांदा, बटाटा, अमरूद, तोरी, शरीफ़ा, काशीफल, बैंगन, नेनुआ तरबूज, कुम्हड़ा, घीया

बताओ कि तुम्हारे घर, शहर या कस्बे में इनमें से कौन कौन से शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं?

सीताफल, कांदा, तोरी, अमरूदबैंगन, तरबूज 

बाकी नामों का इस्तेमाल किन किन स्थानों पर होता हैपता करो।

बटाटा - मुम्बई
घीया , शरीफ़ा- दिल्ली 
कुम्हड़ा - पश्चिम बंगाल
काशीफल - उत्तर प्रदेश
नेनुआ – बिहार








Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita