Class-3 Hindi (Rimjhim) पाठ 12 जब मुझको साँप ने काटा / NCERT book/ CBSE Syllabus


पाठ 12
जब मुझको साँप ने काटा

कहानी की बात 

प्रश्‍न-  नाना मुझे झाड़-फूँक वाले आदमी के पास क्यों ले गए?
उत्‍तर- नाना को लगा कि मुझे साँप ने काट लिया है, इसलिए वे मुझे झाड़-फूँक वाले आदमी के पास ले गए।

प्रश्‍न- मैं बूढ़े आदमी को क्या बताना चाहता था?
उत्‍तर- मैं बूढ़े आदमी को यह बताना चाहता था कि मुझे साँप ने नहीं बल्कि बर्र ने काटा है।

प्रश्‍न- जब साँप नारियल के खोल में घुस गया तो मैंने क्या किया था? मैंने ऐसा क्यों किया होगा?
उत्‍तर- जब साँप नारियल के खोल में घुस गया तो मैंने पत्थर से उसका मुँह बंद कर दिया। 
साँप को बाहर निकलने से रोकने के लिए मैंने ऐसा किया होगा।

प्रश्‍न- क्या बूढ़े आदमी ने सचमुच मेरा इलाज कर दिया थातुम ऐसा क्यों सोचते हो
उत्‍तर-  नहीं, बूढ़े आदमी ने कोई इलाज नहीं किया था। साँप के न काटने पर भी वह साँप के काटने का इलाज कर रहा था।

प्रश्‍न- मुझे असल में साँप ने नहीं काटा था।  फिर भी मैंने अपनी कहानी का नाम  जब मुझको साँप ने काटा क्यों रखा हैतुम इससे भी अच्छा कोई नाम सोच कर बताओ।
उत्‍तर-  कहानी के पात्रों को यही लग रहा था कि बच्चे को साँप ने काटा है। अतः कथाकार ने इस कहानी का नाम 'जब मुझको साँप ने काटा'  रखा है।
 कहानी का नाम 'साँप का डरभी हो सकता है।

उई माँ
कहानी में लड़के को बर्र  काट लेती है। बर्र  का डंक होता है।  कुछ और कीड़ों ( जंतुओं) का नाम लिखो जो डंक मारते हैं।

    1.   मच्छर
    2.   खटमल
    3.   मधुमक्खी
    4.   बिच्छू

 तुम्हारी बात 

मैं बूढ़े को कुछ बताना चाहता था पर बता नहीं सका।  क्या तुम्हारे साथ भी कभी ऐसा हुआ है?
हाँ, एक बार मैंने हिंदी का पाठ पढ़ लिया था परंतु जब माँ ने मुझे डाँटा तो मैं कुछ न बोल पाया /पायी और मैंने दुबारा पाठ पढ़ दिया।  

क्या तुमने कभी साँप देखा हैतुमने साँप कहाँ देखा है?  उसे देखकर तुम्हें कैसा लगा?
हाँ, मैंने साँप देखा है। मैंने साँप को चिड़ियाघर में देखा है।  उसे देख कर मैंने सोचा कि क्या मैं इसे रेस में हरा सकता हूँ। 

अपने घर पर पूछो कि अगर किसी को साँप काट ले तो क्या करेंगे?
अगर किसी को साँप काट ले तो उस व्यक्ति को लेटाकर, काटी हुई जगह पर कस के साफ कपड़ा बाँध देते हैं जिससे जहर नहीं फैल पाता। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाते हैं।

अब क्या करें?

तुम क्या करोगी अगर तुम्हें या तुम्हारे आसपास:

1-  किसी को बर्र काट ले
उत्‍तर- उस जगह पर बर्फ का सेक करेंगे और कैलेमाइन लोशन लगाएँगे।

2- किसी को चोट लग जाए?
उत्‍तर- उसका प्राथमिक उपचार करके उसे चिकित्सक के पास ले जायेंगे।

3-  किसी की आँख में कुछ पड़ जाए?
उत्‍तर- आँख को पानी से धुलाएँगे।

4-  किसी की नाक से खून बहने लगे?
उत्‍तर- सिर पर ठंडा पानी डालेंगे और सिर झुका कर पीठ के बल लेटा देंगे। 

जरा सोचो तो 
नारियल के खोल जैसी और कौन-सी चीज़ों में साँप छिप सकता था?
डलिया
बाल्टी
पेड़ का कोटर
डस्टबिन

वह खोल अहाते में कैसे पहुँचा होगा?
किसी ने नारियल पानी पी कर खोल को वहीं छोड़ दिया होगा।

घर के हिस्से
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। उन शब्दों में से कुछ शब्द घर से संबंधित हैं।  उन पर घेरा लगाओ।

अहाता
  आँगन
  बरामदा
 ज़ीना
  अटारी
 आला
  घेर
 सीढ़ी
  छत
  सड़क
 रसोई
  छज्जा
  दालान
  अस्तबल
  रहट
 नहर
  पुलिया
  जोहड़
  डाकघर
 टाँड 
 कमरा
 मुँडेर 




क्या समझे!

नीचे लिखे वाक्यों का मतलब बताओ-
साँप पास की झाड़ी में गायब हो गया|
साँप पास की झाड़ी में चला गया|

वह चट मुझे गोद में उठाकर भागे।
वह मुझे गोद में उठाकर फौरन भागे।

अब बच्चा खतरे से बाहर है।
अब बच्चे को कोई खतरा नहीं है।

नाना ने उसके लिये बहुत-सी चीज़ें भेंट में भेजीं।
नाना ने उसके लिये बहुत-सी चीज़ें उपहार स्वरूप भेजीं।

कैसे कहा
अलग-अलग निशानों से पता चलता है कि बात कैसे कही गई होगी। अब नीचे लिखे वाक्यों में सही निशान लगाओ। अब इन्हें बोलकर देखो ।

  !   ?

 नानी चीख उठी साँप
 नानी चीख उठी साँप!

चुपचाप बैठो हिलना डुलना मत
चुपचाप बैठो, हिलना डुलना मत।

साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था 
साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था।

क्या तुम बाज़ार चलोगी
क्या तुम बाज़ार चलोगी?

तुम्हें यह कहानी कैसी लगी
तुम्हें यह कहानी कैसी लगी?

अहा कितनी मीठी है
अहा! कितनी मीठी है।

क्या कहोगे

तुम लड़के को क्या कहोगेकारण देकर बताओ।
निडरनादान,  होशियारशरारती,  डरपोक,  शर्मिला
(याद रखो वह खोल में साँप लेकर भागा था।)

होशियारक्योंकि उसने बड़ी होशियारी से खोल का मुँह पत्थर से बंद कर दिया था ताकि साँप बाहर न निकल पाए।

दो-दो बार

साँप धीरे-धीरे रेंग रहा था।

यहाँ धीरे  शब्द का दो बार इस्तेमाल किया गया है।  ऐसे ही और कुछ शब्द लिखो और उनसे वाक्य बनाओ।

 चलते-चलते
 मैं चलते-चलते थक गया।

 पीछे-पीछे
 बच्चा माँ के पीछे-पीछे घूम रहा था।

 सुनते-सुनते
 मुझे कहानी सुनते-सुनते नींद आ गई।

छोटे-छोटे
छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे हैं।

लिखते-लिखते
लिखते-लिखते पेंसिल छोटी हो गई।

क्या तुम जानते हो?

     ·       साँप  अपना भोजन चलाते नहीं है।  वे भोजन साबुत निगलते हैं।
     ·       साँप कभी बढ़ना बंद नहीं करते।
     ·       साँप नाक से नहीं सूँघते। सूँघने के लिये साँप जीभ का इस्तेमाल करते हैं।
     ·       साँप  के कान नहीं होते।  इसलिए साँप बीन की धुन सुनकर नहीं नाच सकता।       वास्तव में वह बीन बजाने वाले सपेरे से डरकर अपना फन फैला लेता है और    लोग समझते हैं वह झूम रहा है।
     ·       साँप  दूध नहीं पीते।  कुछ सपेरे साँप को जबरदस्ती दूध पिलाते हैं पर इससे साफ मर भी सकता है।
     ·       भारत में लगभग 50 तरह के साँप ज़हरीले हैं पर सिर्फ़ 4 साँपों के ज़हर आदमी को खतरा होता है।



Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita