Class-3 Hindi, Term-2 पाठ 6 विषय: मैं कौन हूँ, अपठित बोध, व्याकरण- काल परिचय

पाठ 6
विषय:  मैं कौन हूँ, अपठित बोधव्याकरण-  काल परिचय

विभाग   

तितली बनने की यात्रा का वर्णन पढ़कर पूछे गए प्रश्‍नों के उत्तर लिखिए।

प्रश्‍न-  फट-फट की आवाज़ होने पर क्या हुआ?
उत्‍तर- फट-फट की आवाज़ होने पर अंडा फूट गया।

प्रश्‍न- सोमवार को इल्ली ने क्या किया?
उत्‍तर- सोमवार को इल्ली ने पूरा दिन एक सेब खाया।

प्रश्‍न- इल्ली के पेट में दर्द क्यों हुआ?
उत्‍तर- बहुत सारा खाना खाने के कारण इल्ली के पेट में दर्द हुआ।

प्रश्‍न- उसका दर्द कैसे ठीक हुआ?
उत्‍तर-  उसका दर्द पत्ता खाने से ठीक हुआ।

प्रश्‍न- ककून से कौन बाहर आया?
उत्‍तर- ककून से एक सुंदर सी तितली बाहर आई।
  
निम्‍नलिखित कविता पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्‍नों के उत्तर लिखिए।

         तितली
 फूलों से भी सुंदर तितली,
 फूलों पर इठलाती हो।
 कब से तुम्हें पुकार रहा हूँ,
 पास न मेरे आती हो।

 रंग-बिरंगे पंख तुम्हारे,
 सोने से चमकीले हैं।
 वस्त्र तुम्हारे कितने सुंदर,
 कैसे रंग - रंगीले हैं!

 धूम-धाम यह, चहल-पहल यह,
 बोलो किसे दिखाती हो?
 कलियों के संग खेल कूदकर,
 कितना सुख तुम पाती हो?
 दिन भर तो तुम दौड़ा करते
 रात कहाँ रह जाती हो?
 रोज़ सवेरा होते ही तुम,
 उपवन में क्यों आती हो?

 इस डाली पर बैठ कभी तुम,
 उस डाली पर जाती हो।
 पीती हो मधु बड़े प्रेम से,
 कलियों को तरसाती हो।

 आओ तितली, आओ तितली,
 मेरे पास तनिक आ जाओ।
 बड़े प्रेम से तुम्हें रखूँगा,
 अब तो मेरा कहना मान जाओ।

प्रश्‍न- तितली किस पर इठलाती है?
उत्‍तर- तितली फूलों पर इठलाती है।

प्रश्‍न- तितली के पंख कैसे होते हैं?
उत्‍तर- तितली के पंख रंग-बिरंगे और सोने जैसे चमकीले हैं।

प्रश्‍न- सुबह होते ही तितली कहाँ आती है?
उत्‍तर- सुबह होते ही तितली उपवन में आती है।

प्रश्‍न- तितली किसे तरसाती है?
उत्‍तर- तितली कलियों को तरसाती है।

प्रश्‍न- तितली को किससे अधिक सुंदर बताया गया है?
उत्‍तर- तितली को फूलों से अधिक सुंदर बताया गया है।

प्रश्‍न- कलियों के साथ खेल कूदकर तितली को क्या मिलता है?
उत्‍तर-कलियों के साथ खेलकूद कर तितली को सुख मिलता है।

प्रश्‍न- तितली दिनभर क्या करती है?
उत्‍तर- तितली दिनभर दौड़ा करती है।

प्रश्‍न-  बच्चा तितली को क्या कहकर अपने पास बुला रहा है
उत्‍तर- बच्चा तितली को ' आओ तितली, आओ तितलीकह कर अपने पास बुला रहा है।

कई बच्चे तितलियों को पकड़ने की कोशिश करते हैं।  क्या ऐसा करना सही हैकक्षा में चर्चा कीजिए।
 तितलियों को पकड़ने की कोशिश करना गलत है।  कुदरत में स्वतंत्रता से रहने का अधिकार सभी जीवों को समान रूप से है।

उपयुक्त विकल्प पर सही () का निशान लगाइए।

काल का अर्थ क्या है?
     ·       काम
     ·       समय ()
     ·       नाम

काल कितने प्रकार के होते हैं?
     ·       एक
     ·       दो
     ·       तीन ()

 बीता हुआ समय क्या कहलाता है?
     ·       भूतकाल ()
     ·       वर्तमान काल
     ·       भविष्यत् काल

दिए गए वाक्यों के काल लिखिए।

 बिल्ली सारा दूध पी गई‌।
 भूतकाल

 कौए काँव-काँव कर रहे थे।
 भूतकाल

 गाय चारा खा रही है।
 वर्तमान काल

 पिताजी आज आएँगे।
 भविष्यत् काल

 विभाग- 

किसे कहेंगे क्यासही ()  का निशान लगाइए।

अंडे से निकली
     ·       इल्ली ()
     ·       तितली
     ·       ककून

 इल्ली के ऊपर का खोल
     ·       इल्ली
     ·       तितली
     ·       ककून ()

इल्ली के खोल से निकली
     ·       इल्ली
     ·       तितली()
     ·       ककून

पहेली का उत्तर लिखते हुए अंत का वाक्य पूरा कीजिए।

अंडे को छोड़कर बाहर आई कौन?

चौबीस घंटे भूखी रही मौन
 खाने लगी तो खाती गई सात दिन
 दो सप्ताह बंद रही दिन गिन-गिन
 बाहर आईदंग रह इल्ली

 कितनी सुंदर बन गई एक तितली‌‌‌‌‌‌‌‌

पूरा कीजिए।

एक मिनट -  ६०  सेकंड
एक घंटे में - ६० मिनट
चौबीस घंटे का-  १  वर्ष  
एक वर्ष में-  १२  महीने
एक वर्ष में- ३६५  दिन

 पहेली बूझिए

लीप का साल आए
एक दिन बढ़ जाए
 दिन हुए कितने
 कौन मुझे बतलाए?
 366 दिन। 

निम्‍नलिखित प्रश्‍नों के उत्तरों पर सही का निशान लगाइए।

 सोमवार को इल्ली ने क्या खाया?
     ·       आम
     ·       सेब()
     ·       संतरे

इल्ली के पेट में दर्द क्यों हुआ?
     ·       बहुत खाने से ()
     ·       बहुत पीने से
     ·       बहुत सोने से

 ककून से कौन बाहर आया?
     ·       अंडा
     ·       इल्ली
     ·       तितली ()

इल्ली ने पाँच मोटे-मोटे संतरे किस दिन खाए?
     ·       मंगलवार
     ·       शुक्रवार()
     ·       रविवार

विभिन्न कालों की क्रियाओं का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थान भरिए।
(हुई थी, गया है, लिखा था, जाएँगे, जाएगी)

क)  रेलगाड़ी ठीक समय पर पहुँच जाएगी
ख)  कविता ने पत्र लिखा था
ग)  आज रोहन विद्यालय गया है
घ) हम कल पिकनिक पर जाएँगे
ड़) कल बहुत तेज़ वर्षा हुई थी 

वचन बदलिए।
( ध्यान  दीजिएजिन शब्दों से उसके एक ही होने का पता चलता है उन्हें एकवचन और जिनसे उनके अनेक होने का पता चलता है उन्हें बहुवचन कहा जाता है।  जैसे:  सूरज-  यह एक वचन है  तो  तारे-  बहुवचन हैं।)

एकवचन
  बहुवचन
इल्ली
  इल्लियाँ
बिल्ली
  बिल्लियाँ
मक्खी
  मक्खियाँ
नाशपाती
  नाशपातियाँ
संतरा
  संतरे
तितली
  तितलियाँ
किरण
  किरणें
दाल
  दालें
मशीन
  मशीनें
पुस्तक
  पुस्तकें
मेज़
 मेज़ें
गेंद
  गेंदें

विभाग- 

यदि तितली की तरह आपको भी पंख मिल जाएँ तो आप क्या करेंगे? (चार वाक्यों में लिखिए)

यदि तितली की तरह मुझे भी पंख मिल जाए तो मैं अपनी पसंद के फूलों का रस पिऊँगा / पिऊँगी। मैं सारा दिन बगीचे में खेल सकता / सकती हूँ। मुझे खाना नहीं खाना पड़ेगा और स्कूल भी नहीं जाना होगा। पिताजी के डाँटने पर मैं उड़कर बहुत दूर जा सकता / सकती हूँ।  

निम्‍नलिखित वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को रेखांकित कीजिए और उनसे दूसरे वाक्य बनाइए।

 क) तुम्हारे पंख सुंदर हैं।
  तुम्हारे पिताजी का नाम क्या है?

ख) तितली रानी, मेरे पास आ जाओ।
 मेरे पास एक साइकिल है।

ग) उसका रंग चमकीला है।
    उसका नाम मीना है ।

घ) मैं तितली को प्रेम से रखूँगा।
    मैं कक्षा तीन में पढ़ता पढ़ती हूँ।

ड़) तुम कहाँ जा रही हो?
    तुम यहाँ आओ।

च) वह तितली को देख रहा था।
     वह मेरा भाई है।

निम्‍नलिखित विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
तितली
तितलियाँ हरी, नीली, काली, पीली अनेक रंगों की होती है। तितलियों के पंख बहुत सुंदर लगते हैं। वे फूलों का रस पीती है। तितली को बगीचे में उड़ना बहुत पसंद होता है। बच्चों के मन को तितलियाँ बहुत भाती हैं। हमें तितलियों को नहीं पकड़ना चाहिए। 

नीचे दिए गए क्रिया शब्दों से तीनों कालों के वाक्य बनाइए। 

 क्रिया शब्द -  करना
 भूतकाल - राम को गृहकार्य करना था।
 वर्तमान काल-  राम को गृहकार्य करना है।
 भविष्यत् काल-  राम को गृह कार्य करना होगा।

क्रिया शब्द -  जाना
भूतकाल- माँ को मंदिर जाना था।
वर्तमानकाल- माँ को मंदिर जाना है।
भविष्यत् काल- माँ को मंदिर जाना होगा।

क्रिया शब्द -  पढ़ना
भूतकाल -   मुझे कहानी पढ़ना अच्छा लगता था।
वर्तमान काल-  मुझे कहानी पढ़ना अच्छा लगता है।
भविष्यत् काल-   मुझे वह कहानी पढ़ना अच्छा लगेगा। 

तितली के जीवन क्रम की विभिन्न अवस्थाओं के नाम लिखिए।
 अंडा इल्ली   ककून   तितली 

राम को घर जाना हैउसे सप्ताह के सभी दिन क्रमानुसार लिखते हुए घर पहुँचाइए।

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita