Class-3 Hindi (Rimjhim) पाठ 6 हमसे सब कहते / NCERT / CBSE Syllabus


पाठ 6
हमसे सब कहते

नहीं सूर्य से कोई कहता
धूप यहाँ पर मत फैलाओ ।
नहीं कोई चाँद से कहता
उठा चाँदनी को ले जाओ।

नहीं कोई हवा से कहता
खबरदार जो अंदर आई,
बादल से कहता कब कोई
क्यों जलधार यहाँ बरसाई?

फिर क्यों हमसे भैया कहते
यहाँ न आओ, भाग जाओ
अम्मा कहती हैं घर - भर में
खेल - खिलौने मत फैलाओ।

पापा कहते बाहर खेलो,
खबरदार जो अंदर आए,
हम भर ही सबका बस चलता
जो चाहे वह डाँट बताए।
(निरंकार देव सेवक)

नया शीर्षक

अगर तुम्हें इस कविता का नाम बदलने को कहेंतो तुम इसे क्या नाम दोगे?
मुझ पर  सभी रौब जमाते

करो -  मत करो
पाठशाला में और घर में तुम्हें क्या-क्या करने के लिए कहा जाता है और क्या-क्या करने के लिए मना किया जाता है। नीचे वाली तालिका में  लिखो।

करो
 मत करो
 मन लगाकर पढ़ाई करो
 शोर मत करो
 समय पर खाना खाओ
 खिलौने मत फैलाओ
बाहर खेलने जाओ
 टीवी मत देखो

ज़रा  सोचो
सूरज चाँद की रोशनी को भगा देता है। 
बादल सूरज की रोशनी को भगा देता है।
हवा बादल को भगा देती है।  बताओ,  कौन किससे ज़्यादा  ताकतवर है?

सूरज चाँद से अधिक ताकतवर है।  बादल सूरज से अधिक ताकतवर है। हवा बादल से भी अधिक ताकतवर है।

तुम्हारी बात
अम्मापापा,  भैयादीदी  सभी बड़ों का बच्चों पर बस चलता है।

प्रश्‍न- तुम्हारा किस-किस पर बस चलता है?
उत्‍तर- मेरा अपनी छोटी बहन पर बस चलता है।

प्रश्‍न- तुम्हारे घर में कौन-कौन टोकता है?
उत्‍तर- मेरे घर में पिताजी, माँ  और बड़े भैया  टोकते हैं।

प्रश्‍न- किन-किन बातों पर तुम्हें अक्सर टोका जाता है?
उत्‍तर-मुझे इन बातों पर अक्सर टोका जाता है-
    1.   टीवी देखने पर
    2.   खिलौने फैलाने पर
    3.   पढ़ाई न करने पर
4.   कौन सी चीज़ कहाँ

शालू को बहुत - सी चीजों के नाम आते हैं।  उसने नामों को लिख - लिखकर पट्टी भर ली। वे नाम मैंने नीचे लिख दिए हैं।

शालू की सूची
 शक्करकबड्डी,  पपीतामार-कुटाई,  लोमड़ीगुलाब जामुन,  शेर,  ककड़ीशतरंज,  बल्ला,  मगर,  लड्डूगाय,  बेर,  पेड़ा,  बकरी,  गिल्लीकबूतर,  पतंग,  मसाला,   लट्‍टू,  तोताशहतूत,  चटनी

अब शालू यह सोच रही है कि किस नाम को  किस खाने  में लिखना है।  क्या तुम उसकी मदद कर सकते हो?

अक्षर
 जानवर या पक्षी
 खाने पीने का सामान
 खेल का नाम या सामान
 
 बकरी
 बेर
 बल्ला
 
 मगर
 मसाला 
 मार - कुटाई
 
 कबूतर
 ककड़ी
  कबड्डी
 
 लोमड़ी
 लड्डू
 लट्‍टू
 
 पपीतापेड़ा
 पतंग
 
 गाय
 गुलाब जामुन
 गिल्ली 
 
 शेर
शक्कर, शहतूत 
 शतरंज

ऐसे ही खेल तुम और अक्षरों के साथ खेल सकते हो।  अलग तरह के खाने भी बना सकते हो-  जैसे  ' ' से शुरू होने वाले गोल या लाल चीज़। 

अब हर एक के नाम वर्णमाला के हिसाब से क्रम से लगाओ- 

जानवर या पक्षी
कबूतरगाय,  बकरी.  तोता,  मगर.  लोमड़ीशेर
 खाने-पीने का सामान
 ककड़ीगुलाब जामुन, पेड़ापपीता,  बेर,  मसाला, शक्करशहतूत
 खेल का नाम क्या सामान 
 कबड्डीगिल्ली, पतंग.  बल्ला,  मार- कुटाई, लट्‍टू, शतरंज 

'हमसे सब कहतेकविता में जिन लोगोंचीज़ों,  और जगहों के नाम आए हैंउन्हें नीचे दी गई तालिका में लिखो।

लोग
चीज़
जगह
सूर्य
चाँद
हवा
बादल
भैया
अम्मा
पापा
हम
 खेल-खिलौने
धूप
चाँदनी
जलधार
बाहर
 अंदर
यहाँ
घर

यह कहानी तुमने कई बार सुनी होगी।

कौआ और लोमड़ी

 एक बार एक कौए को एक रोटी मिली। लोमड़ी ने सोचा क्यों न मैं इस कौए को मूर्ख बनाकर रोटी ले लूँ। लोमड़ी बोली -  कौए भाई, तुम इतना अच्छा गाते हो। मुझे भी एक गाना सुनाओ।  कौए ने जैसे ही गाने के लिए मुँह खोला, रोटी नीचे गिर गई। लोमड़ी रोटी लेकर चली गई।

आओ, अब इन्हीं चित्रों से नई कहानी बनाएँ।

एक बार एक कौए को एक रोटी मिली। कौए के पास रोटी देखकर लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया। उसने कौए से कहा-  आज तुम्हारी सुरीली आवाज में गाना सुनने का बहुत मन कर रहा है। कौआ लोमड़ी की चालाकी समझ गया।  उसने रोटी को अपने पंजे के नीचे दबा लिया और गाना गाने लगा। बेचारी लोमड़ी दुखी होकर वहाँ से चली गई। कौवा अपनी रोटी खाने लगा।  


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita