Class-3 Hindi (Rimjhim) पाठ- 5 बहादुर बित्तो / NCERT book/ CBSE Syllabus


पाठ- 5
बहादुर  बित्तो

कहानी में ढूँढ़ो

प्रश्‍न- शेर  किसान से क्या लेने गया था?
उत्‍तर- शेर किसान से बैल लेने गया था।

प्रश्‍न- शेर ने बित्तो को राक्षसी क्यों समझ लिया?
उत्‍तर- बित्तो ने अपने सिर पर एक बड़ा सा पग्गड़ बाँधा, हाथ में दराँती ली, घोड़े पर सवार हुई आई और शेर को खाने की बात करने लगी, इसलिए शेरनी उसे रक्षक ही समझ लिया।

प्रश्‍न- बैल की जान कैसे बच गई?
उत्‍तर- बित्तो की समझदारी और हिम्मत के कारण बैल की जान बच गई।

तुम्हारी ज़बानी

नीचे कुछ शब्दों के नीचे रेखा खींची हुई है।  उन्हें ध्यान में रखते हुए नीचे लिखे वाक्यों को अपने शब्दों में लिखो।

  • बित्तो  घोड़े पर सवार हो गई
बित्तो घोड़े पर चढ़ गई।

  • तुम घर की गाय को शेर के हवाले कर रहे थे
तुम घर की गाय को शेर को सौंप रहे थे।

  • आज एक राक्षसी से पाला पड़ गया
 आज एक राक्षसी से सामना हुआ।

  • अगर बैल आपके हाथ न आए तो मेरा नाम भेड़िया नहीं।
 अगर बैल आपको न मिले तो मेरा नाम भेड़िया नहीं।

  • शेर को देखते ही किसान के होश हवास गुम हो गए
 शेर को देखते ही  किसान घबरा गया।

बेचारा भेड़िया!


शेर तो डर कर भाग गया।  सोचो तो भेड़िए का क्या हुआ होगा?
शेर तो डर कर भाग गया। शेर की पूछ से बँधे हुए होने के कारण भेड़िए की हड्डी - पसली एक हो गई होगी।

शेर किसान के पास कितनी बार गया थाकहानी देखे बिना बताओ।
शेर किसान के पास दो बार गया था।

खाली जगह में क्या आएगा?

मेरी छत पर मोर आया।
मेरी छत पर मोरनी आई।

मोर- मोरनी की तरह नीचे लिखे शब्दों के भी रूप बदलो।

    1.   औरत -  आदमी
    2.   घोड़ा-  घोड़ी
    3.   शेर -  शेरनी
    4.   मछुआरा -  मछुआरन
    5.   बच्चा -  बच्ची
    6.   राजा -  रानी

मैं नहीं जाऊँगा!

शेर ने बित्तो को राक्षसी समझ लिया। वह खेत में नहीं जाना चाहता था।
पर भेड़िए के समझाने पर वह राजी हो गया। सोचो, शेर और भेड़िए के बीच क्या बातचीत हुई होगी?

शेर-  भेड़िए, तुम क्यों हँस रहे हो

भेड़िया -  महाराज.  वह तो किसान की पत्‍नी थी।

शेर -  नहीं नहीं।  वह सचमुच राक्षसी थी।

भेड़िया - मैंने  अपनी आँखों  से देखा है महाराज।  वह  बड़ा सा पग्गड़ पहनकर, हाथों में दराँती लेकर, घोड़े पर सवार होकर आई थी।

शेर-  अच्छा, तो यह बात है!

भेड़िया -  अबकी बार आप मेरे साथ चलिए।

शेर -  ठीक है, चलो मिलकर बैल को खाएँगे।

बोलोतुम क्या सोचती हो!

भेड़िए ने शेर को भोले महाराज क्यों कहा? क्या शेर सचमुच भोला था?
शेर बित्तो के दिखाए हुए भुलावे में आ गया था, इसलिए भेड़िए ने उसे भोले महाराज कहा। हाँ, शेर सचमुच भोला और डरपोक था।

शेर ने भेड़िए की पूँछ के साथ अपनी पूँछ क्यों बाँध ली
शेर डरपोक था, उसने भेड़िए की पूँछ के साथ अपनी पूँछ इसलिए बाँध ली  ताकि भेड़िया उसे अकेला छोड़ कर भाग न जाए।

क्या शेर फिर कभी बित्तो के खेत की तरफ गया होगा? हाँ, तो क्यों? नहीं तो क्यों। 
नहींशेर फिर कभी बित्तो के खेत की तरफ नहीं गया होगा क्योंकि उसे यकीन हो गया था कि बित्तो एक राक्षसी है।

बित्तो की हिम्मत तुम्हें कैसी लगी? अगर तुम भी तो की जगह होतीं  तो शेर से कैसे निपटतीं।
बित्तो की हिम्मत मुझे प्रेरणादायक लगी। अगर मैं बित्तो की जगह होता / होती  तो शेर को आग से डराकर भगा देता / देती।

राजा का राज़

शेर जंगल पर राज करता था।
मेरा राज़ किसी से ना कहना।

राज  और  राज़  को बोल कर देखो।
दोनों के बोलने में फ़र्क है न?

कहानी में से ऐसे ही ज़  पर लगे नुक्ते वाले शब्द ढूँढ़ो।
     1.   चीज़
     2.   ताज़ा
     3.   ज़ोर

अब अपने मन से सोचकर ज़  पर लगे  नुक्ते वाले पाँच  शब्द लिखो।
     1.   ज़मीन
     2.   ज़्यादा
     3.   ज़ायदाद
     4.   ज़िंदगी
     5.   ज़िंदा

अगर ऐसा होता तो

 अगर तुम शेर की जगह होतीं  तो क्या करतीं?
 अगर मैं शेर की जगह  होता /  होती  तो इतनी आसानी से बुद्धू नहीं बनता /  बनती।

अगर तुम बित्तो की जगह होतीं तो शेर से कैसे निपटतीं?
अगर मैं बित्तो की जगह होता / होती  तो शेर को आग से डराकर भगा देता / देती।

पहचानो तो

कहानी में तुमने दँराती का चित्र देखा । नीचे ऐसे ही कुछ और ओज़ारों के चित्र दिए गए हैं। उन्हें पहचानो और बॉक्स में दिए गए शब्दों में से सही शब्द ढूँढ़कर लिखो।

[पेचकसखुरपी,  करनीहथौड़ी,  आरी ]



वरना......

शेर ने किसान से कहा-  अपना बैल मुझे दे दो वरना मैं तुझे खा जाऊँगा।  वरना शब्द का इस्तेमाल करते हुए तुम भी तीन वाक्य बनाओ।

    1.   तेज दौड़ो वरना रेस में हार जाओगे।
    2.   छाता लेकर जाओ वरना बारिश में भीग जाओगे।
    3.   अपना गृहकार्य पूरा करो वरना तुम्हें सजा मिलेगी।

 हम किसी से कम नहीं

कई जगहों पर गाँवों में औरतें खेतों में काम करते हैं। तुम्हारे आसपास की औरतें और लड़कियाँ क्या - क्या काम करती हैं?

    1.   स्कूटर और कार चलाती हैं।
    2.   कबड्डी और फुटबॉल जैसे  खेल  खेलती हैं।
    3.   दफ्तरों में काम करती हैं।
    4.   वैज्ञानिक अनुसंधान करती हैं।
    5.   हवाई जहाज चलाती हैं।

शेर और घोड़ा

 शेर और घोड़े में कई अंतर होते हैं।
 ध्यान से सोच कर नीचे लिखो।
शेर
 घोड़ा
 खाना
 मांसाहार
 शाकाहार
 घर
 गुफा
 अस्तबल
 रंग
 भूरा 
कालासफेद,  कत्थई
 आदतें 
 शिकार करना
तेज़ दौड़ना

कौन क्या हैं ?

नीचे दिए गए शब्दों को सही तालिका में लिखो।
किसानबोतल,  लताकक्कू,  केलाकलम,  राजू,  रानूचूहा,  नीना,  शेर,  जूताचारपाई,  पगड़ी,  खरगोश,  करेलाछलनी,  बित्तो,  घोड़ा,  गौरैया,  बाल्टीपीपल,  कोयल,   नीमा,  किताब,  दराँती 

जानवर
 चीज़ें
 नाम
 चूहा
 शेरा
 खरगोश
 घोड़ा
 गौरैया 
 कोयल
 बोतल
 केला
 कलम
 जूता
 चारपाई
 पगड़ी
 करेला
 छलनी
बाल्टी
 पीपल
 नीम
 किताब
दराँती
 किसान
 लता
 कक्कू
 राजू
 रानू
 नीना
बित्तो


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita