Class-3 Hindi (Rimjhim) पाठ- 2 शेखीबाज़ मक्खी / NCERT book / CBSE Syllabus / KV


पाठ- 2
शेखीबाज़ मक्खी

कैसी लगी कहानी?
कक्षा में साथियों के साथ बातचीत करो।

प्रश्‍न- तुम्हें  कहानी में कौन सबसे अच्छा लगा? क्यों?
उत्‍तर- मुझे कहानी में सबसे अच्छी लोमड़ी लगी क्योंकि वह  बहुत समझदार थी|

प्रश्‍न- मक्खी मकड़ी के जाल में फँस गई थीफिर क्या हुआ होगा?  कहानी आगे बढ़ाओ।
उत्‍तर- मकड़ी के जाल में फँसने  के बाद मक्खी ने छुटने की बहुत कोशिश की होगी।   उसे अपने किए पर पछतावा हुआ होगा और उसका घमंड भी चूर चूर हो गया होगा। 

कहानी का नाम

 अगर कहानी का नाम मक्खी को ध्यान में रखकर लोमड़ी और शेर को ध्यान में रखकर लिखा जाता तो उसके क्या-क्या नाम हो सकते थे?

अगर कहानी का नाम मक्खी को ध्यान में न रखकर लोमड़ी और शेर को ध्यान में रखकर लिखा जाता तो उसके निम्नलिखित नाम हो सकते थे-
     1.   परेशान शेर
     2.   समझदार लोमड़ी

अब तुम कहानी के लिए एक और नया शीर्षक सोचो।  यह शीर्षक कहानी के किसी पात्र पर नहीं होना चाहिए। ( कहानी की किसी घटना के बारे में शीर्षक हो सकता है)
 कहानी का शीर्षक-  घमंड का  फल

 शेर की जगह तुम.....

मक्खी ने जब शेर को जगाया तो वह आग बबूला हो गया।  तुम्हें जब कोई गहरी नींद से जगाता है तो तुम क्या करते हो?
मक्खी ने जब शेर को जगाया तो वह आग बबूला हो गया।  मुझे जब कोई गहरी नींद से जगाता है तो मैं रोने लगता/ लगती हूँ।

मक्खी उड़ाते- उड़ाते शेर ऊब गया था।  तुम क्या करते- करत- ऊब  जाते हो?
मैं गणित के सवाल करते - करते ऊब जाता/ जाती हूँ।

मान लो तुम शेर हो।  मक्खी ने तुम्हारे साथ जो कुछ भी किया वह लोमड़ी को बताओ।
आज दोपहर में भोजन के बाद  जब मैं  आराम कर रहा था तो एक मक्खी वहाँ आकर  मेरे कानों में भिन-भिन करने लगी।  जब मैंने उसे वहाँ  से भाग जाने को कहा तो वह मुझे लड़ाई करने के लिए ललकार ने लगी।  मक्खी को मारने के लिए मैं पंजा मारता और खुद ही घायल हो जाता।  अंततः मैंने उससे कहा-  मक्खी बहन, अब मुझे छोड़ो। मैं हारा और तुम जीतीं, बस। 

शेर तो भोजन करके आराम कर रहा था।  तुम खाना खा कर क्या करते हो?
अक्सर- अपने पिताजी के साथ टहलने जाता / जाती हूँ।
कभी-कभी-  टीवी देखता / देखती हूँ।

शेर ने भोजन में क्या-क्या खाया होगातुम क्या क्या खाते हो?

शेर
 मैं 
 हिरण 
रोटी - सब्जी
 सियार
 दाल - चावल

किसने क्या कहा

नीचे कहानी से जुड़ी तस्वीरें दी गई हैं।  उसमें कुछ न कुछ बोला जा रहा है।  सोचो और लिखो कौन क्या बोल रहा है?

मक्खी - तुम जंगल के राजा हो नहिम्मत है तो मुझे मार कर बताओ।

शेर - मक्खी बहन, अब मुझे छोड़ो। मैं हारा और तुम जीतीं, बस। 

मक्खी - अरे हाथीमैंने जंगल के राजा शेर को हराया है।  मुझे प्रणाम कर!

मक्खी - अरे ओ लोमड़ी, चल मुझे प्रणाम कर!  मैंने जंगल के राजा शेर और विशालकाय हाथी को भी हरा दिया है।

लोमड़ी - इस घमंडी मक्खी को अब सीख मिली है।

 कौन क्या?

कहानी के हिसाब से बताओ।
     1.   घमंडी मक्खी
     2.   डरपोक  शेर
     3.   चतुर हाथी
     4.   सबसे चतुर लोमड़ी
     5.   समझदार हाथी 
     6.   आलसी हाथी

चुटकी बजाते ही

 चुटकी बजाने का मतलब होता है ' बहुत जल्दी कर लेना।'

 तुम कौन - कौन से काम चुटकी बजाते ही कर लेते हो? बताओ।
     1.   अपने जूते पहनना।
     2.   पेड़ से अमरूद तोड़ना।
     3.   अपनी अलमारी जमाना।
     4.   दादाजी का चश्मा ढूँढना।

अब तुम अपनी  एक टोली बनाओ।  तुममें से एक लीडर बनेगा। बाकी बच्चों को करने के लिए काम देगा जिसे चुटकी बजाते ही करना होगा।  जैसे-  बाहर से पाँच पत्तियाँ लाओ और उनके नाम बताओ या शेखीबाज़ मक्खी के पात्रों के नाम बताओ। जो सबसे जल्दी आ कर ले वह लीडर बनेगा।
(क्रियाकलाप)

 रास्ता ढूँढ़ो
 जब मकड़ी उस रास्ते से जाना चाहती हैजिस पर चलकर सबसे ज्यादा जाले मिलें।  अंदर जाने के लिए  1, 2, 3, 4 और 5 में से कौन-सा  रास्ता होगा?

भाषा की बात
 इन वाक्यों को अपने ढंग से लिख कर बताओ।

1.    शेर आग - बबूला हो  उठा।
शेर को बहुत तेज गुस्सा आया।

2.            उसकी ज़रा खबर लो न।
 उसको ज़रा सबक सिखाओ न।

3.            उस मकड़ी को तो मैं चुटकी बजाते ही खत्म कर देती हूँ।
उस मकड़ी को मैं शीघ्र ही खत्म कर देती हूँ।

4.            जंगल के राजा के मुँह से ऐसी भाषा कहीं शोभा देती है!
जंगल के राजा को ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए।

 उड़ते - मँडराते

 इनके पास तुमने अक्सर किन-किन को उड़ते मँडराते देखा है?
     1.   जलते बल्ब के आसपास - कीट पतंगे
     2.   खेतों में-  टिड्डी चिड़िया
     3.   इकट्ठे पानी के ऊपर-  मच्छर , मक्खियाँ
     4.   फूलों पर-  भँवरे,  तितलियाँ
     5.   कचरे के ढेर पर-  मक्खियाँ,  मच्छर
     6.   हलवाई की मिठाइयों पर- मक्खियाँ, कीट

 कौन है शेखीबाज़

क्या तुम किसी शेखीबाज़ को जानते होकौन है वह?  वह किस चीज़ के बारे में शेखी बघारता है?
हाँ मैं एक शेखीबाज़ को जानता/ जानती हूँ। वग मेरा मित्र अनुज शेखीबाज़ है। वह हमेशा अपने खिलौनों के बारे में शेखी बघारता है।

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita