Class-3 Hindi पाठ 4 मन करता है / NCERT / CBSE Syllabus/ KV


पाठ 4
मन करता है

 मन करता है सूरज बनकर
 आसमान में दौड़ लगाऊँ।
 मन करता है चंदा बनकर
 सब तारों को अकड़ दिखाऊँ।

 मन करता है बाबा बनकर
 घर में सब  धौंस जमाऊँ।
 मन करता है पापा बनकर
 मैं भी अपनी मूँछ बढ़ाऊँ।

मन करता है तितली बनकर
दूर-दूर उड़ता जाऊँ।
मन करता है कोयल बनकर
मीठे - मीठे बोल सुनाऊँ।

मन करता है चिड़िया बनकर
चीं-चीं चूँ-चूँ शोर मचाऊँ।
मन करता है चर्खी लेकर
पीली-लाल पतंग उड़ाऊँ।

सुरेंद्र विक्रम

तुम्हारी बात

तुम पर कौन-कौन धौंस जमाता हैक्यों?

घर में - बड़े भैया ( मुझसे उम्र में बड़े होने के कारण)
स्कूल में-  क्लास मॉनिटर (टीचर का चहेता होने के कारण)

मन करता है चिड़िया बनकर
चीं-चीं चूँ-चूँ शोर मचाऊँ।

तुम्हारा मन कब-कब चिड़िया बन जाने को करता है?
मुझे जब अपनी नानी की याद आती है तो मेरा मन चिड़िया बन जाने को करता है ताकि मैं उड़कर उनके पास चला/ चली जाऊँ।

कौन किस पर अकड़ जमाता होगा?
आसमान में-  चाँद तारों पर
खेल में-  कप्तान खिलाड़ियों पर
जंगल में-  शेर जानवरों पर
स्कूल में-  मॉनिटर अन्य बच्चों पर
नदी में-  मगर मछलियों पर
घर में- बड़े भैया मुझ पर

मूँछ

तुमने तरह-तरह की मूँछें देखी होंगी।
यहाँ  तुम्हारे लिए एक मूँछ  बनी है।  कुछ मूँछें  तुम भी बनाओ और सभी मूँछों  को अपने मन से नाम दो।


पता करो
तुम्हारे घर और स्कूल में किसका क्या करने का मन करता है ?
लिखो और अपनी सूची अपने साथियों से मिलाकर देखो।

नाम
 मन करता है
बड़े भैया
 फुटबॉल खेलने का
छोटी बहन
 गुड़िया को सजाने का
टीचर जी
 हमें अनुशासन में रखने का
मेरा मित्र विनय
 कक्षा में  हमेंशा प्रथम आने का

चलोपतंग बनाएँ
 सामान-  तुम्हें चाहे कोई पतला कागज़झाड़ू की तीलियाँ, गोंद, टेप, कैंची।
 तरीका-
  •  कागज़ को  चौकोर काटो।
  •  उसमें गोंद टेप से दो तीलियाँ  चिपका लो, जैसा चित्र में दिखाया गया है।
  •  तीली के निचले हिस्से में पूँछ  के लिए एक तिकोना टुकड़ा काटकर चिपका दो।
  •  पतंग तैयार है।
सोचो और बताओ

प्रश्‍न-  सूरज आसमान में दौड़ क्यों लगाता होगा?
उत्‍तर- सूरज दिन पूरा करने के लिए आसमान में दौड़ लगाता होगा।

प्रश्‍न-  चिड़ियाँ  शोर क्यों मचाती होंगी?
उत्‍तर-  चिड़ियाँ  आपस में हँसी - ठिठोली करते हुए शोर मचाती होंगी।

प्रश्‍न-  चंदा तारों पर क्यों अकड़ता होगा?
उत्‍तर-  चंदा धरती के करीब होने के कारण तारों पर पकड़ता होगा।

प्रश्‍न-  दादा घर में कैसे धौंस जमाते होंगे?
उत्‍तर-  दादा घर में सबको डाँटकर धौंस जमाते होंगे।  

शोर
एक मिनट के लिए आँखें बंद करके बिल्कुल चुपचाप बैठ जाओ। ध्यान से आसपास की आवाज़ें सुनो।
अब आँखें  खोलो । क्या याद हैतुमने किस-किसकी आवाज़ सुनी थी? नीचे उनके नाम लिखो।
1.    पंखे की
2.    घड़ी की टिक टिक
3.   अपने  ह्रदय की धड़कन
4.   बाहर पेड़ पर बैठे कौवे की

इनमें से कौन बहुत शोर मचा रहे थे
पेड़ पर बैठा कौवा बहुत शोर मचा रहा था।

पहेली
 कागज़ का घोड़ा,
 धागे की लगाम,
 छोड़ दो धागा,
 तो करें सलाम।
 (पतंग)

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita