Class-2 Hindi (Rimjhim), पाठ 9 बुलबुल / NCERT


पाठ 9
बुलबुल

क्या तुमने कभी  बुलबुल देखी है?  बुलबुल को पहचानने का एक सरल तरीका हैयदि तुम्हें कोई चिड़िया तेज आवाज में बोलती हुई मिले तो उसकी पूँछ देखो| यदि पूँछ के नीचे वाली जगह लाल हो तो समझो, वह चिड़िया बुलबुल है।
जब वह उड़े तो पूँछ का सिरा भी ध्यान से देखना। बुलबुल की पूँछ  के सिरे का रंग सफेद होता है। उसका बाकी शरीर भूरा और सिर का रंग काला होता है।

 बुलबुल ऊँची आवाज़ में बोलती है।  बुलबुल को हम लोगों से कोई डर नहीं लगता।  तुम्हें शायद एक बुलबुल ऐसी भी मिले जिसके सिर पर काले रंग की कलगी हो। उसे सिपाही बुलबुल कहते हैं। 

बुलबुल पीपल या बरगद के पेड़ पर कीड़े ढूँढ़ कर खाती है। वह हमारी तरह सब्ज़ी और फल भी खाती है।  अमरूद के बगीचे या मटर के खेत पर बुलबुल काफी ज़ोर से हमला करती है। 

 वह अपना घोंसला सूखी हुई घास और छोटे पौधों की पतली जड़ों से बुनती है।  घोंसला अंदर से एक सुंदर कटोरे जैसा दिखता है। 

 बुलबुल एक बार में दो या तीन अंडे देती है।  उसके अंडे हल्के गुलाबी रंग के होते हैं।  तुम उन्हें ध्यान से देखो तो तुम्हें उन पर कुछ लाल, कुछ भूरी और कुछ बैंगनी बिंदिया दिखाई देंगी।


पहचानो
इनमें से बुलबुल कौन हैउसके चित्र पर गोला लगाओ।

तुमने बुलबुल को कैसे पहचाना?
मैंने बुलबुल को पूँछ  के नीचे वाली लाल जगह और पूँछ के सफेद सिरे से पहचाना |

सिपाही बुलबुल
सिपाही बुलबुल  के सिर पर पर काले रंग की कलगी होती है।
ऐसे कुछ और पक्षियों के नाम सोचो जिनके सिर पर कलगी होती है।  बताओ उनकी कलगी का रंग क्या होता है?
पक्षी
  कलगी का रंग
मोर
  नीला 
हिमालयी मोनाल
 भूरा
दूधराज
  काला
हूपू
  कत्थई

कलगी वाली बुलबुल को सिपाही बुलबुल क्यों कहते होंगे?
बुलबुल की कलगी सिपाही की टोपी जैसी दिखाई देती हैइसलिए कलगी वाली बुलबुल को सिपाही बुलबुल कहते हैं।

पाठ में बुलबुल के बारे में बहुत सी बातें बताई गई हैं ।  उनमें से कोई तीन बातें लिखो।
1- बुलबुल तेज़ आवाज में बोलती है।
2-  बुलबुल की पूँछ का सिरा सफेद रंग का होता है।
3-  बुलबुल की पूँछ के नीचे वाली जगह लाल रंग की होती है।

बुलबुल और  तुम

बुलबुल अपना घर घास और जड़ों से बनाती है।  तुम्हारा घर किन चीज़ों से बना है? पता करो।
मेरा घर रेत, सीमेंट, ईटों और लोहे से बना है।

बुलबुल क्या खाना पसंद करती हैतुम्हें क्या-क्या पसंद है?
बुलबुल कीड़े, सब्जी और फल खाती है।
मुझे फल और सब्जी खाना पसंद है।

बुलबुल ऊँची आवाज में बोलती है।  तुम में से कौन-कौन ऊँची आवाज में बोलता हैकब- कब?

नाम
 कब - कब

हमें पहचानो

1.   मैं काली हूँ।  मीठा गाना गाती हूँ।  कोयल
2.   मैं हरा हूँ।  लाल मेरी चोंच है। हरी मिर्च खाता हूँ।  तोता
3.   सूप जैसे कान हैं।  मोटे मोटे पाँव हैं। हाथी
4.   सिर पर ताज है।  दुम पर पैसा है।  बादल देखकर नाचता हूँ।  मोर
5.   घरों में आता हूँ।  सारी चीज़ें कुतर जाता हूँ।  चूहा

कविता लिखो
बुलबुल या किसी और पक्षी पर कविता लिखो।  तुम अपनी सहेलीयों या दोस्तों के साथ मिलकर भी कविता लिख सकते हो। 
मोर
नाच मोर का सबको भाता,
जब वह पंखों को फैलाता।
घुमड़ घुमड़ कर बादल आते,
जब वह अपना नाच दिखाता।

एक नाम
बुलबुलतोता,  चिड़ियाकबूतर  पक्षी  कहलाते हैं।
नीचे लिखी चीजों को क्या कहते हैंलिखो। 

गोभीआलू,  भिंडी               सब्जी
संतराकेला,  सेब                फल
गायहाथी,  कुत्ता                पशु
मूँगचना,  अरहर                दाल 


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita