Class-2 Hindi (Rimjhim) पाठ 8 तितली और कली


पाठ 8
तितली और कली

हरी डाल पर लगी हुई थी,
नन्ही सुंदर एक कली|
तितली उससे आकर बोली,
तुम लगती हो बड़ी भली|

अब जागो तुम आँखें खोलो,
और हमारे संग खेलो।
फैले सुंदर महक तुम्हारी,
महके सारी गली गली।

कली छिटककर रंग रंगीली,
तुरंत खेल की सुंदर बात।
साथ हवा के लगी भागने,
तितली छूने उसे चली।

कविता से
प्रश्‍न- तितली कली के पास क्यों गई थी?
उत्‍तर- तितली कली के पास उसे जगा कर खेलने के लिए गई थी|

प्रश्‍न- तितली और कली ने क्या खेल खेला?
उत्‍तर- तितली और कली ने पकड़म पकड़ाई ( भागम भाग)का खेल खेला|

प्रश्‍न- तितली के  क्या कहने पर कली खुश हो गई?
उत्‍तर- तितली के खेलने की बात कहने पर कली खुश हो गई|

अंदाज़ा  लगाओ
 तितली कली के पास कब गई होगी?
 सुबह ()
 दोपहर
 शाम

तुमने समय का अंदाज़ा कैसे लगाया?
कली के खेलने के समय से हमने समय का अंदाज़ा लगाया|

दो - दो बार
गली-गली का मतलब है सारी गलियाँ।
कली कली का मतलब है सारी गलियाँ।

अब नीचे लिखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वाक्य बनाओ-

घड़ी-घड़ी 
मौसी के इंतजार में माँ की नजरें घड़ी घड़ी दरवाजे की तरफ  जा रही है।

जगह-जगह 
स्वच्छता अभियान के तहत जगह-जगह कचरे के डिब्बे रखे गए।

घर-घर 
बिजली आने से गांव के घर घर में  उजाला हो गया।

डाल-डाल
बसंत ऋतु में पेड़ों की डाल - डाल फूलों से सज जाती है।

 मिलते- जुलते शब्द
 कविता में से वे शब्द ढूँढ़ो जो सुनने में कली जैसे लगते हैं।
     1.   कली
     2.   भली
     3.   लगी
     4.   हरी
     5.   बोली

नीचे दिए गए शब्दों जैसे कुछ शब्द अपने मन से जोड़ो।
बोलो -  तोलो,   डोलोखोलो
तितली-  पतली, मितलीइमली
डाल- दालगाल,  बाल

 महक के सारी गली - गली
 ·   महक तुम्हें अच्छी लग सकती है और बुरी भी।
     ·       अच्छी लगने वाली महक को कहेंगे -  खुशबू ( सुगंध)
     ·       बुरी लगने वाली महक को कहेंगे-  बदबू ( दुर्गंध)

ऐसी चीजों के नाम लिखो जिनकी महक तुम्हें पसंद है और जिनकी पसंद नहीं है-

पसंद है
 पसंद नहीं है
 फूल
कूड़ा
 इत्र
 पसीना
 इलायची
 जूते
अगरबत्ती
 कीटनाशक

तुम्हारे आसपास ऐसे कौन-कौन से फूल हैं जिनकी बहुत तेज महक हैफूलों के नाम अपनी भाषा में लिखो|
1-  गुलाब
2-  चमेली
3-  मोगरा
4-  चंपा

 तुम्हारे घर में किस-किस तरह की महक आती है?
( जैसे-  साबुन या तेल की महक गुसलखाने से)

    1.   अगरबत्ती की महक-  पूजा घर से
    2.   मसालों की महक -  रसोई घर से
    3.   सिर के तेल की महक-  पिताजी के कमरे से
    4.   इत्र की महक- माँ के कमरे से
    5.   फिनाइल की महक-  फर्श से

तुम्हारी बात
 खेलने के लिए कल ही तुरंत जाग गई थी।  तुम किस काम के लिए तुरंत जाग जाओगी और किस काम के लिए जागना पसंद नहीं करोगीक्यों?

जागेंगे
 नहीं जागेंगे
सुबह विद्यालय जाने के लिए
पहाड़े याद करने के लिए
 मित्र के घर आने पर
पिताजी के मित्र के घर जाने के लिए
पिकनिक पर जाने के लिए
घर की सफाई करने के लिए
 रेलवे स्टेशन जाने के लिए
माँ के साथ सब्जी लेने जाने के लिए

 रंग - बिरंगी
हरी डाल पर लगी हुई थी
नन्ही सुंदर एक कली

 कविता में पौधे की डाल हरे रंग की बताई गई है।
 नीचे लिखी चीजें किन - किन रंगों की हो सकती हैं। 
   1.   नीली तितली
   2.   पीला सूरजमुखी
   3.   बैंगनी बैंगन
   4.   केसरिया लड्डू
   5.   गुलाबी पेंसिल
   6.   सफेद प्याला
   7.   लाल कुर्ता
   8.   हरा साग
   9.   नारंगी संतरा
    10. काली मिट्टी


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita