Class-2 Hindi (Rimjhim) पाठ 6 बहुत हुआ



पाठ 6
बहुत हुआ

बादल भैया
बहुत हुआ!
कीचड़- कीचड़
 पानी पानी

याद सभी को
आई नानी
सारा घर
दिन-रात चुआ

जाएँ कहाँ
कहाँ पर खेलें?
घर में फँसे
बोरियत झेलें 
ज्यों पिंजरे में 
मौन सुआ

सूरज दादा
धूप खिलाएँ
ताल नदी
सड़कों से जाएँ
तुम भी भैया 
करो दुआ!


बरसात
बारिश करने पर तुम्हारे मन में कौन-कौन से शब्द आते हैंसोचो और लिखो।
     1.   छाता
     2.   रेनकोट
     3.   बूँदे
     4.   कागज की नाव
     5.   बादलों की गरज
     6.   बिजली की चमक

जब बहुत बारिश होने लगती है तब तुम कहाँ खेलती होकौन-कौन से खेल खेलती हो?
जब बहुत भारी होने लगती है तो मैं घर के अंदर या बरामदे में खेलती / खेलता हूँ।
  • अक्कड़ बक्कड़
  • छुपा-छाई
  • केरम
  • साँप सीढ़ी


खूब तेज बारिश होगी तो तुम्हारे घर के आस-पास कैसा दिखाई देगा?
खूब तेज बारिश होगी तो घर के आस-पास सब कुछ धुँधला दिखाई देगा। 

ये सब बारिश से बचने के लिए क्या करेंगे? बताओ।
लोग-  किसी दुकान की छत  या पेड़ के नीचे खड़े होंगे।
कबूतर-  इमारतों की खिड़कियों  और छज्जों में बैठ जाएँगे।
केंचुआ- मिट्टी से बाहर निकल आएगा।
कुत्ता- किसी सूखी जगह पर बैठ जाएगा।
मछली-  पानी की गहराई में चली जाएगी।
मोर- किसी घने पेड़ के नीचे चला जाएगा।

बहुत हुआ!
बड़े लोग ऐसा कब कहते हैं-

बहुत हुआअब चुपचाप बैठो!
जब हम बहुत शोर मचाते हैं।

बहुत हुआ, अब अंदर चलो!
जब हम काफी देर खेल चुके होते हैं

बहुत हुआ, अब सो जाओ!
जब हम सोने का समय होने पर भी नहीं सोते हैं

बहुत हुआ, अब टीवी बंद करो!
जब हम निर्धारित समय से ज़्यादा टीवी देखते हैं

कविता से
कविता में ऐसा क्यों कहा गया होगा?

प्रश्‍न- तेज बारिश होने पर सड़कें नदी बन जाती हैं।
उत्‍तर - पानी के अधिक बहाव के कारण तेज बारिश होने पर सड़कें नदी बन जाती हैं। 

प्रश्‍न-  सब ओर कीचड़ होने पर नानी याद आती है।
उत्‍तर - सब ओर कीचड़ होने पर फिसलने का डर लगता है इसलिए नानी याद आती है। 

अब नहीं बरसूँगा!
एक दिन बादल ने सोचामैं अब कभी
नहीं बरसूँगा।  जब मैं बरसता हूँ, तब भी
लोग मेरी बुराई करते हैं।  जब नहीं बरसता
हूँतब भी मेरे बुराई करते हैं।  आज से
बरसना बिल्कुल बंद।  

फिर क्या हुआ होगा कहानी को आगे बढ़ाओ।

अब नहीं बरसूँगा!
एक दिन बादल ने सोचामैं अब कभी
नहीं बरसूँगा।  जब मैं बरसता हूँ, तब भी
लोग मेरी बुराई करते हैं।  जब नहीं बरसता
हूँतब भी मेरे बुराई करते हैं।  आज से
बरसना बिल्कुल बंद।  फिर क्या हुआ?
नदी - तालाब सूखने लगे।  खेतों को भी
पानी नहीं मिला  जिससे फसलें सूखने लगी।
खाने की चीजों के दाम बढ़ने लगे।
सभी लोग परेशान होने लगे।
लोगों ने मिलकर प्रार्थना की।
रूठे बादल को मनाया।
फिर उसने पानी बरसाया।

एक चित्र कई काम

कविता के साथ जो चित्र दिया गया हैउसमें कौन क्या कर रहा है?
     ·       एक बच्चा चित्र बना रहा है।
     ·       दूसरा बच्चा लूडो खेल रहा है।
     ·       बिल्ली भीगी हुई खिड़की में  बैठ रही है।
     ·       आदमी छाता लेकर सड़क पर चल रहा है।
     ·       एक बच्ची पानी में नाव चला रही है।
     ·       पानी में नाव चला रहा है रहा है।
     ·       कुत्ता पानी झटक कर अपना शरीर सुखा रहा है।

तुमने देखा कि चित्र में कई काम हो रहे हैंवाक्यों में जो भी शब्द किसी काम के बारे में बता रहे हैं उनके नीचे खीचों।
इन्हें काम वाले शब्द (क्रिया) कहते हैं।
    1.   एक बच्चा चित्र बना रहा है।  
    2.   दूसरा बच्चा लूडो खेल रहा है।
    3.   बिल्ली भीगी हुई खिड़की में  बैठ रही है।
    4.   आदमी छाता लेकर सड़क पर चल रहा है।
    5.   एक बच्ची पानी में नाव चला रही है।
    6.   पानी में नाव चला रहा है।
    7.   कुत्ता पानी झटक कर अपना शरीर सुखा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita