Class-2 Hindi (Rimjhim) पाठ 5 दोस्त की मदद



पाठ 5
दोस्त की मदद

किसी तालाब में एक कछुआ रहता था।  तालाब के पास माँद में रहने वाली एक लोमड़ी के साथ उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन में तालाब के किनारे गपशप कर रहे थे  कि एक तेंदुआ वहाँ आया। दोनों अपने अपने घर की ओर  जान बचाकर भागे। लोमड़ी तो सरपट दौड़ कर अपनी माँग में पहुँच गई पर कछुआ अपनी धीमी चाल के कारण तालाब तक नहीं पहुँच सका। तेंदुआ एक छलाँग में उस तक पहुँच गया।

कछुए को कहीं छुपने का भी मौका ना मिला।  तेंदुए ने कछुए  को मुँह में पकड़ा और उसे खाने के लिए एक पेड़ के नीचे चला गया लेकिन दाँतो और नाखूनों का पूरा ज़ोर लगाने पर भी कछुए के सख्त खोल पर खरोंच तक नहीं आई। लोमड़ी अपनी माँद से यह देख रही थी।उसने कछुए को बचाने की तरकीब सोची।  उसने माँद से झाँककर बाहर देखा और भोलेपन के साथ बोली-
तेंदुए जीकछुए के खोल को तोड़ने का आसान तरीका बताती हूँ।  इसे पानी में फेंक दो।  थोड़ी देर में पानी से इसका खोल नरम हो जाएगा।  चाहो तो आज़माकर देख लो।
तेंदुए ने कहा-  ठीक हैअभी देख लेता हूँ!
यह कहकर उसने कछुए को पानी में फेंक दिया।
बस फिर क्या थागया कछुआ पानी में!

कहानी से
प्रश्‍न- लोमड़ी ने कछुए को बचाने का क्या उपाय सोचा?
उत्‍तर- लोमड़ी ने कछुए को बचाने के लिए तेंदुए को सलाह दी की उसे पानी में फेंक देंइसे खोल नरम हो जाएगा।

प्रश्‍न- तेंदुए ने क्या मूर्खता की?
उत्‍तर- तेंदुए ने कछुए को पानी में फेंकने की मूर्खता की।

प्रश्‍न- तेंदुए की इस मूर्खता से कछुए को क्या फायदा हुआ?
उत्‍तर- तेंदुए की इस मूर्खता से कछुआ तैरकर भाग सका और उसकी जान बच गई।

गपशप
जब तेंदुआ आया तब कछुआ और लोमड़ी गपशप कर रहे थे।  सोचोगे क्या बातें कर रहे होंगे?  यह तुम अपने दोस्त के साथ मिलकर सोचो।  सोची गई गपशप पर तुम नाटक भी कर सकते हो।

 कछुआ- पिछले कुछ दिनों से तुम दिखाई नहीं दे रही हो।
 लोमड़ी- हाँमैं अपनी मौसी के घर गई थी।
 कछुआ-  अचानक मौसी के घर कैसे जाना हुआ?
 लोमड़ी-  मेरी मौसी के जन्मदिन की पार्टी थी।
 कछुआ-  फिर तो बडा‌ मजा आया होगा।
 लोमड़ी-   मेरे सभी रिश्तेदार आए थे। दो दिन तक हम सभी ने खूब मजे किए। और फिर लौट आए अपने अपने घरों को।

 कछुआ चाल
 कछुआ बहुत धीरे - धीरे चलता है। इसलिए जो बहुत धीरे चलता है उसके लिए हम कहते हैं-
 वह कछुए की तरह चलता है।

 जो तेज भागता हो।
 वह खरगोश की तरह भागता है।

 जो बहुत अच्छा तैराक हो।
 वह मछली की तरह तैरता है।

 तुम्हारी समझ से

 जब तेंदुए ने कछुए को पकड़ा तब वह क्या सोच रहा होगा?
वह सोच रहा होगा " इस मुसीबत से कैसे  बचा जाए?"

 उसने उस समय किसे याद किया होगा?
 उसने उस समय अपनी मित्र लोमड़ी को याद किया होगा।

खोल जैसा सख्त?
बताओ कछुए के खोल जैसी स्थिति चीज़ें और क्या हो सकती हैं?
1-  नारियल का खोल
2-  पेड़ का तना
3-  घर की दीवार
4-  पिताजी की कुर्सी

लोमड़ी ने तेंदुए को कछुए का खोल तोड़ने का आसान तरीका बताया थाक्या तुम नारियल को तोड़ने का आसान तरीका समझा सकते हो?
कुछ समय फ्रीजर में रखने के बाद नारियल को तोड़ना आसान हो जाता है।

एक से अनेक
 एक कछुआ पानी से बाहर निकल आया।
 तीन कछुए पानी से बाहर निकल आए।

अब नीचे दिए गए शब्दों को बदलकर लिखो-

एक कपड़ा
 तीन कपड़े
एक रुपया
 पंद्रह रुपये
 एक खंभा
 चार खंभे
 एक पौधा
 आठ पौधे
 एक पतीला
 दो पतीले
 एक संतरा
 दस संतरे

 किसकी चाल
 बताओऐसे कौन कौन चलता है?

 फुदक- फुदक कर - गौरैया, बुलबुल
 चौकड़ी भरकर - हिरण, गाय का बछड़ा
 छलाँग लगाकर - बंदर, कंगारू 
 रेंग रेंग कर -  साँप, केंचुआ

मुलायम- नरम 
 लोमड़ी ने तेंदुए को बताया था कि पानी में फेंकने से कछुए का खोल मुलायम हो जाएगा।
 नीचे लिखी चीजों में से कौन-कौन सी चीजें पानी में फेंकने से मुलायम हो जाएँगीसही जगह पर लिखो।

कागजलकड़ी,  गिलासरोटी,  बिस्किट,  प्लेटपत्ता,  मोम,  रूई,  पापड़

मुलायम हो जाएँगी 
मुलायम नहीं होंगी 
कागज
लकड़ी
रोटी
गिलास
बिस्किट
प्लेट
रूई
पत्ता
पापड़
मोम


 एक और कहानी

________________

‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ एक मगरमच्छ था। वह लोमड़ी को खाना चाहता था।  पर लोमड़ी थी बहुत चालाक ।  वह मगरमच्छ की पकड़ में नहीं आती थी।  मगरमच्छ ने एक बार कछुए से मदद माँगी।  कछुए ने कहा-  लोमड़ी हमेशा नदी पर पानी पीने आती है। क्यों न तुम उसे वही पकड़ लो!  मगरमच्छ उस दिन नदी पर लोमड़ी का इंतजार करता रहा।  पूरी रात काट दी। फिर पता चला ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌____________________________


कछुए और लोमड़ी की दोस्ती

‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ एक मगरमच्छ था।  वह लोमड़ी को खाना चाहता था।  पर लोमड़ी थी बहुत चालाक ।  वह मगरमच्छ की पकड़ में नहीं आती थी।  मगरमच्छ ने एक बार कछुए से मदद माँगी।  कछुए ने कहा-  लोमड़ी हमेशा नदी पर पानी पीने आती है। क्यों न तुम उसे वही पकड़ लो!  मगरमच्छ उस दिन नदी पर लोमड़ी का इंतजार करता रहा।  पूरी रात काट दी। फिर पता चला कि कछुआ और लोमड़ी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।  कछुए ने लोमड़ी को आगाह कर दिया और उसने इस नदी पर पानी पीने आना छोड़ दिया।


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita