Class-2 Hindi (Rimjhim) पाठ- 15 एक्की दोक्की


पाठ- 15
एक्की दोक्की

कहानी से

प्रश्‍न- क्या बूढ़ी अम्मा पहले से जानती थीं कि एक्की दोक्की उनके घर आने वाली हैं? तुम्हें कैसे पता चला?
उत्‍तर- बूढ़ी अम्मा ने नहाने का पानी तैयार रखा था। इससे पता चलता है कि वह पहले से जानती थीं कि एक्की दोक्की उनके घर आने वाली हैं।

प्रश्‍न-  दोक्की का मेहँदी की झाड़ी और गाय पर ध्यान क्यों नहीं गया?
उत्‍तर- दोक्की का मेहँदी की झाड़ी और गाय पर ध्यान नहीं गया क्योंकि वह बूढ़ी अम्मा के पास जाने के लिए उतावली थी।

प्रश्‍न- एक्की ने झाड़ी और गाय की मदद कैसे की?
उत्‍तर- एक्की ने झाड़ी की पानी डालकर और गाय की घास - फूस खिलाकर मदद की।

मेहँदी
  • मेहँदी की झाड़ी ने एक्की को लगाने को मेहँदी दी। मेहँदी की झाड़ी से लगाने के लिए मेहँदी कैसे तैयार की जाती है? पता करो और सही क्रम में लिखो।
1.   पत्तियों को झाड़ी से तोड़ना
2.   पत्तियों को धोकर सुखाना
3.   पत्तियों को पीसना

  • मेहँदी जब रचाई जाती है तब उसका रंग गाढ़ा होता है और धीरे-धीरे फीका पड़ता जाता है। किन-किन चीज़ों का रंग कुछ समय बाद फीका हो जाता है?
1.   कपड़ों का 
2.   धूप में रखी हुई वस्तुओं का 

  • नीचे दी गई जगह में अपनी हथेली को रखो। अब इसके चारों ओर पेंसिल फिराओ। लो बन गया तुम्हारा हाथ। मेहँदी से जो डिज़ाइन तुम अपनी हथेली पर बनाना चाहता हो वह बनाओ।
(स्वयंं करें)

अपने मन से
कहानी में दोनों बहनों का नाम उनके बालों की संख्या पर पड़ा। सोच कर खाली जगह में नाम लिखो। 

बालों की संख्या
पूरा नाम
छोटा नाम
1
एक्केसवाली
एक्की
2
दोकेसवाली
दोक्की
100
सौकेसवाली
सोक्की
0
शून्यकेसवाली
शून्यक्की

तुम्हारे वाक्य

नीचे कुछ वाक्य लिखे हैं। हर वाक्य में एक मोटा शब्द छपा हैउसकी मदद से तुम अपने मन से सोच कर वाक्य बनाओ और कक्षा में बताओ।

1- जंगल में चारों तरफ़  सन्नाटा था।
 वाक्य- सन्नाटे में डर लगता है।

2- बाबा को सोचने की फ़ुर्सत ही कहाँ, काम में जो उलझे रहते थे।
 वाक्य- माँ  को घर के काम से फ़ुर्सत कम ही मिलती है।

 वह  सरपट  घर की तरफ़ दौड़ चली।
 वाक्य- गिलहरी सरपट पेड़ पर चढ़ गई। 

 3- मेहँदी की झाड़ी मुरझा  गई थी।
 वाक्य- गुलाब का फूल मुरझा गया।

नाम- काम

एक्की ने देखा कि  एक मरियल-सी गाय पेड़ से बँधी हुई थी।

एक्की. गाय और पेड़ नाम वाले शब्द हैं।
देखा और बँधी काम वाले शब्द हैं।

कहानी में से ऐसे पाँच-पाँच  शब्द और छाँटकर लिखो।

नाम वाले शब्द
 काम वाले शब्द 
एक्की
बुलाते
दोक्की
जमाती
झाड़ी
पिला
गाय
डाला
अम्मा
गई


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita