Class-2 Hindi (Rimjhim) पाठ- 14 नटखट चूहा


पाठ- 14
नटखट चूहा

कहानी से
प्रश्‍न- दर्ज़ी चूहे की किस बात से डर गया था?
उत्‍तर- दर्ज़ी चूहे की कपड़े कुतरने की बात से डर गया था।

प्रश्‍न-  चूहा टोपी क्यों पहनना चाहता था?
उत्‍तर- चूहा अपने नटखट स्वभाववश टोपी पहनना चाहता था।

प्रश्‍न-  चूहा टोपी पर सितारे क्यों लगवाना चाहता था?
उत्‍तर- चूहा टोपी पर सितारे इसलिये लगवाना चाहता था क्योंकि उसकी टोपी बहुत सादी लग रही थी।

प्रश्‍न- दर्ज़ी  ने चूहे की टोपी सिलने से क्यों मना कर दिया?
उत्‍तर- दर्ज़ी  ने चूहे की टोपी सिलने से इसलिये मना कर दिया क्योंकि उसे लगा कि चूहे की टोपी सिलने में उसका समय  खराब होगा।
पहले क्या हुआ
  • चूहा राजा के दरबार में गया।
  • दर्ज़ी  ने चूहे की टोपी सिल दी।
  • चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
  • चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
  • चूहा सिंहासन पर बैठ गया।
  • चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
उत्‍तर-
  • चूहा तैयार होकर शहर की तरफ़ निकल पड़ा।
  • चूहे को रेशमी कपड़े की कतरन मिली।
  • दर्ज़ी  ने चूहे की टोपी सिल दी।
  • चूहा दुकानदार के पास सितारे लेने गया।
  • चूहा राजा के दरबार में गया।
  • चूहा सिंहासन पर बैठ गया।

तुम्हारी समझ से

बारिश के मौसम में ऐसा क्या होता है जिससे चूहा अपने बिल में से नहीं निकल पाया?
बारिश के मौसम में सभी ओर पानी भरा होने के कारण चूहा अपने बिल से नहीं निकल पाया।

क्या तुम्हें भी चूहा नटखट लगाक्यों
हाँ, चूहा नटखट था क्योंकि वह लोगों को धमकी देकर अपनी बात मनवा रहा था।

कपड़े वाले ने, दर्ज़ी नेसितारे वाले ने चूहे की बात पर ध्यान नहीं दिया।  तुम्हें इसका क्या कारण लगता है?
कपड़े वाले ने, दर्ज़ी नेसितारे वाले ने चूहे की बात पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि उन्हें लगा होगा कि एक चूहा टोपी पहन कर क्या करेगा।

अँगूठे की छाप से चूहा
पिछले साल तुमने अँगूठे  की छाप से चिड़िया,  अनारगठरी और  कठपुतली 
बनाई थी। अँगूठे  की छाप से अपनी पसंद के कुछ और चित्र  बनाओ।

किसके पास जाओगे
चूहा अपने कामों के लिए बहुत से लोगों के पास गया।  इन कामों के लिए तुम किसके पास जाओगे?

काम
 नाम
 कपड़ा खरीदने
बजाज
 लकड़ी की कुर्सी बनवाने
 बढ़ई
 किताब पर जिल्द चढ़वाने
ज़िल्दी
 बाल कटवाने
नाई 
 मोहल्ले की रखवाली करने
चौकीदार
 मिट्टी के दिए और सुराही खरीदने
 कुम्हार
माँ  की घड़ी ठीक करवाने
 घड़ीसाज़

एक-  अनेक
खाली जगह भरो।
      1.    इस कमरे में दो खिड़कियाँ हैं। ( खिड़की)
      2.    बुआ समीना के लिए ढेरों कॉपियाँ लाई। ( कॉपी)
      3.    लड़कियाँ मैदान में फुटबॉल खेल रही हैं। ( लड़की)
      4.    गोविंद तेजी से सीढ़ियाँ चढ़ रहा था। (  सीढ़ी)
      5.    गंदी जगह पर मक्खियाँ  भिनभिनाती हैं। ( मक्खी)

तुम्हारी बात

तुम बजाज होते तो चूहे को कपड़ा देते या नहीं? क्यों?
यदि मैं बजाज होता/होती तो चूहे को जरूर कपड़ा दे देता/देती क्योंकि दूसरों  की मदद करने से मुझे खुशी मिलती है।

चूहा राजा बन कर देखना चाहता था| तुम्हारे विचार से राजा दिन भर क्या करते होंगे ?
चूहा राजा बन कर देखना चाहता था| मेरे विचार से राजा दिन भर जनता की भलाई के काम करते होंगे।

तुम चूहा बनना पसंद करोगे या राजाक्यों?
मैं राजा बनना पसंद करूँगा / करूँगी  क्योंकि इससे मुझे लोगों की भलाई करने का मौका मिलेगा।

कैसे हो काम
दर्जी अपने कामों में कैंची, फ़ीते, मशीन, धागे  आदि का इस्तेमाल करता है।  यह लोग किन चीज़ों की मदद से अपना काम करते हैं-
बढ़ई
आरी
  हथौड़ी
 रसोईया
करछी
झारा 
 डॉक्टर
 परिश्रावक ( स्टेथेस्कोप)
रक्तदाबमापी 
 कुम्हार 
 चाक
भट्टी
 चित्रकार
तूलिका
 रंग
 किसान
 हल
 खुरपी 

दर्ज़ी  का र
दर्ज़ी  शब्द में र की आवाज़  है जिसके ऊपर रेफ़ निशान लगा कर लिखा जाता है। ऐसे ही कुछ और शब्द लिखो।
 कर्म
 शर्म
 पर्व
 गर्व
 मर्म
 हर्ष 

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita