Class-2 Hindi (Rimjhim) पाठ- 13 सूरज जल्दी आना जी!


पाठ- 13
सूरज जल्दी आना जी!


 एक कटोरीभर कर गोरी
 धूप हमें भी लाना जी|
 सूरज जल्दी आना जी|

 जमकर बैठा यहाँ कुहासा
 आर - पार ना दिखता है।
 ऐसे भी क्या कभी किसी के
 घर में कोई टिकता है?
 सच-सच ज़रा बताना जी।
 सूरज जल्दी आना जी।

 कल की बारिश में जो भीगे
 कपड़े अब तक गीले हैं।
 क्या दीवारेंक्या दरवाज़ें
 सब के सब ही सिले हैं।
 छोड़ो आज बहाना जी।
 ना.. ना.. ना-ना.. ना-ना-जी।
 सूरज जल्दी आना जी।

 रंगों की बात

 कविता में धूप का रंग गोरा बताया गया है।  तुम्हें धूप का रंग कैसा लगता है?
 मुझे धूप का रंग पीला लगता है। 

धूप कब नहीं  सुहाती

कौन-से मौसम में धूप बिल्कुल नहीं सुहाती?
गरमी के मौसम में धूप बिल्कुल नहीं सुहाती।

तब तुम धूप से बचने के लिए क्या-क्या करती हो?
    1.   छाता लेकर जाते हैं।
    2.   सिर पर टोपी लगाते हैं।
    3.   अधिक पानी पीते हैं
    4.   आँखों पर काला चश्मा लगाते हैं।
    5.   सनकोट पहनते हैं।
    6.   लंबे दस्ताने पहनते हैं ।
    7.   सनस्क्रीन लगाते हैं।

शब्दों का मेल

नीचे दिए गए शब्दों के आगे चार-चार शब्द लिखे हैं।  इन चारों में से एक -एक शब्द अलग है। बताओ कि अलग शब्द कौन-सा हैवह शब्द बाकी से अलग क्यों है?

    1.   बारिश-  पानी,  गीलाबादल,  पटना
( यह शहर का नाम है, अन्य सभी बरीश से सम्बंधित हैं)
    2.   घर-  दरवाज़ाखिड़की,  साबुनदीवार
( यह नहाने के काम आता है, अन्य सभी घर से सम्बंधित हैं)
    3.   सूरज-  धरती,  धूपपसीना,  गरमी
( यह अलग है क्योंकी अन्य सभी सूरज से सम्बंधित हैं)
    4.   कटोरी-  कड़ाही,  तश्तरीचूल्हा,  गिलास
(चूल्हे पर खाना बनाया जाता है, अन्य सभी बर्तनों के नाम हैं।)

अगर ऐसा हो

प्रश्‍न-  अगर धूप न हों तो क्या होगा?
उत्‍तर- अगर धूप न हों तो हमें बहुत ठंड लगेगी।

प्रश्‍न-  अगर हवा न हों तो क्या होगा?
उत्‍तर- अगर हवा न हों तो हम साँस नहीं ले पाएँगे।

प्रश्‍न-  अगर पानी न हों तो क्या होगा?
उत्‍तर-  अगर पानी न हों तो हम अपनी प्यास नहीं बुझा पाएँगे।

प्रश्‍न- अगर पेड़-पौधे न हों तो क्या होगा?
उत्‍तर- अगर पेड़-पौधे न हों तो हमें भोजन नहीं मिलेगा।

कौन-सा बहाना

सूरज का अभी आने का मन नहीं है।  वह बच्चों को क्या बहाने बनाकर मना करेगा?
आज मैं बहुत थका हुआ हूँघर पर रहकर आराम करना चाहता हूँ।

कुहासा

कुहासे का मतलब है कोहरा या धुँध। कोहरा किस मौसम में छा जाता है?

कोहरा सर्दी (ठंड) के मौसम में छा जाता है। 

सूख जा भाई सूख जा

मान लो कल स्कूल से घर आते हुए तुम तेज़ बारिश में भीग गईं। तुम इन्हें कहाँ सुखाओगी?  तुम्हारी यह चीज़ें कितने समय में सूखेंगी।

चीज़ें
  कहाँ सुखाएँगे
  कितने समय में सूखेंगी
कमीज़
  कपड़े सुखाने की रस्सी पर
 रात भर में
बस्ता
 आँगन में या छत पर धूप आने वाली जगह पर
  सुबह से शाम तक
जूते
 आँगन में या छत पर धूप आने वाली जगह पर
 दो दिन में

 फ़र्क पहचानो

फ़ीता - फीका
फ़ीता और फीका  दोनों शब्दों में अंतर है न!  इन्हें बोला भी अलग-अलग तरह से जाता है।  पहले फ़ी में बिंदी लगी है  जबकि दूसरे फी में  बिंदी नहीं है। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। उन्हें बोलकर और सुनकर अंतर समझो। दोनों तरह का एक - एक शब्द खुद भी जोड़ो।

काफ़ी - फिर
सफ़ेद - फैलाना
तारीफ़- फटना
फ़र्क - फीता

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita