Class-2 Hindi (Rimjhim) पाठ 12 बस के नीचे बाघ


पाठ 12
बस के नीचे बाघ

किसी जंगल में एक छोटा बाघ खेल रहा थाखेलते- खेलते वह जंगल के पास वाली सड़क पर निकल आया। सड़क पर एक बस खड़ी थी।

छोटे बाघ ने देखा की बस का दरवाज़ा खुला है। बाघ अपने अगले पंजे बस की सीढ़ी पर रखकर बस के भीतर देखने लगा।

उसने देखा कि बस के भीतर आगे की तरफ़ से घर्र- घर्र की आवाज़ आ रही है और उसके पास एक आदमी बैठा है। छोटे बाघ ने यह भी देखा कि उस आदमी के सामने एक दीवार - सी है। लेकिन यह दीवार कुछ अजीब थी।  इस दीवार में से बाहर की तरफ हर चीज साफ़-साफ़ दिखाई दे रही थी।

बाघ ने अपना सिर दाहिनी तरफ़ मोड़ा। उसने देखा कि बस में कई लोग बैठे हैं।  आगे वाली सीट पर दो छोटी लड़कियाँ बैठी थीं।

अचानक छोटे भाग को लगा कि लोग उससे डर रहे हैं और उसे भगाना चाहते हैं।  तभी सामने की सीट पर बैठा आदमी उठा और अपनी दाहिनी और वाला दरवाज़ा खोल कर बाहर कूद गया।

बस के लोग भी तेजी से पीछे वाले दरवाज़े की तरफ भागने लगे।

लोगों को भागते देख कर छोटा बाघ कुछ घबराया। वह सीढ़ी से उतरा और बस के नीचे घुस गया।  नीचे पहुँचकर वह बस के आगे वाले पहिए के पास जाकर दुबक गया।

लेकिन वहाँ  उसे अच्छा नहीं लगा।  वह  फिर से बस के भीतर जाना चाहता था।  थोड़ी देर बाद वह बाहर निकला और बस की सीढ़ी पर पंजे रखकर भीतर चला गया।  वह सामने वाली सीट पर बैठ कर बाहर देखने लगा।
सामने से एक बता रही थी। उसमें बहुत सारे लोग बैठे थे।  उन्हें देखकर छोटा बाघ सोचने लगा कि उसकी बस के लोग क्यों भाग गए।

ऐसा क्यों?

प्रश्‍न-  बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को अच्छा क्यों नहीं लगा?
उत्‍तर- बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को अच्छा नहीं लगा क्योंकि वह  लोगों की तरह बस के अंदर बैठना चाहता था। 

प्रश्‍न- क्या तुमने कभी किसी बस या जीप से नीचे झाँक कर देखा है? तुम्हें वहाँ  क्या दिखाई दिया?
उत्‍तर-  हाँ मैंने बस और जीप से नीचे झाँक कर देखा है, वहाँ  गाड़ी के पुर्ज़े नज़र आते हैं।

प्रश्‍न- बस के अगले हिस्से से घर्र-घर्र  की आवाज़  क्यों आ रही थी
उत्‍तर- बस के अगले हिस्से से घर्र-घर्र  की आवाज़  इंजन के चलने के कारण आ रही थी।

प्रश्‍न- बस में ज़्यादातर लोग दाईं तरफ क्यों बैठे थे?
उत्‍तर- बाघ का बच्चा बस के आगे वाले दरवाज़े से भीतर देख रहा था इसलिए बस में बैठे हुए ज़्यादातर लोग उसे दाईं तरफ दिखाई दिए।

प्रश्‍न- बस में इतने सारे लोग बैठे थे पर बाघ का ध्यान दो छोटी लड़कियों पर ही गया।  क्यों?
उत्‍तर- इतने सारे लोगों में बाघ का ध्यान दो छोटी लड़कियों पर ही गया क्योंकि वे दोनों आगे वाली सीट पर बैठी थीं। 

तो क्या होता
अगर बाघ बस की छत पर चढ़ जाता तो
        ·       उसे दुनिया कैसी दिखाई देती?
        उसे दुनिया की चीजें पहले से छोटी नज़र आती।

        ·       आसपास के लोग क्या करते
        आसपास के लोग (चालक) ड्राइवर से कहते कि बस को जंगल की तरफ ले  जाओ।

करके बताओ

बाघ दुबककर बैठ गया था।  करके बताओ,  नीचे लिखे काम वह कैसे करेगा?

दुबकना
काँपना
 लड़खड़ाना
 सोना
 कीचड़ में चलना
 दूध पीना
 नहाना
 दवाई खाना

विद्यार्थी कक्षा में इन क्रियाओं को अभिनय करके बताएँ।

क्या समझे?
सामने की सीट पर बैठा आदमी उठा और अपनी दाहिनी ओर वाला दरवाज़ा खोलकर बाहर कूद गया।

यह व्यक्ति कौन था?
यह व्यक्ति बस का चालक (ड्राइवर) था। 

बस में कितने दरवाज़े थे?
बस में तीन दरवाजे थे।

आगे क्या हुआ होगाकहानी सुनाओ।
बाघ के बच्चे के बस के भीतर घुस जाने के बाद लोगों ने वन-विभाग को फोन किया होगा। वन-विभाग के कर्मचारी बाघ के बच्चे को पकड़ कर पुनः जंगल में छोड़कर आ गए होंगे। 

डर-  निडर

(क) बस में बैठे लोग बाघ के बच्चे से डर रहे थे।  बाघ भी उन लोगों से डर रहा था।
 सोचोइन्हें कैसा लगता होगा जब कोई इनसे डर जाता है-

 छिपकली
 आज तो में बाल- बाल बच गई।
 कुत्ता
  वह इंसान बड़ा खतरनाक लग रहा था।
 चूहा
  आज मैं इंसान के पैर के नीचे दबने से बच गया।
साँप
  मैंने तो कुछ नहीं किया, वह मुझसे व्यर्थ ही डर रहा था।

(ख)  बाघ डरकर  बस के नीचे दुबक गया।  तुम डर लगने पर क्या करते हो? कहाँ  दुबकते हो?
 मैं डर लगने पर माँ के पीछे छुप जाता / जाती हूँ।

(ग) बाघ से सब डरते हैंपर इस कहानी में लोग बाघ के बच्चे से भी डर गएऐसा क्यों हुआ?
बाघ से सब डरते हैं, पर इस कहानी में लोग बाघ के बच्चे से भी डर गए क्योंकि घबराहट में लोगों का ध्यान इस बात पर नहीं गया कि वह एक बाघ का बच्चा है।

अनोखी दीवार

बस के सामने वाली दीवार अलग तरह की थी।  उसके आर-पार देखा जा सकता था।  वह दीवार क्या थी?
वह दीवार बस का शीशा ( विंडशील्ड)  थी।

किन-किन चीज़ों से आर पार देखा जा सकता है?
 इन चीज़ों से आर पार देखा जा सकता है-
     1.   काँच
     2.   पानी
     3.   हवा
     4.   पारदर्शक प्लास्टिक
     5.   पारदर्शक पॉलिथीन बैग

किन-किन चीज़ों के आर-पार नहीं देखा जा सकता है?
इन चीज़ों से आर पार नहीं देखा जा सकता है-
    1.   लकड़ी
    2.   पत्थर
    3.   लोहा
    4.   दीवार
    5.   चमड़े का बैग
    6.   चादर आदि।

शब्दों का खेल

आओ शब्दों की अंत्याक्षरी खेलें। 
अंत्याक्षरी  की शुरुआत हम कर देते हैं।  उसे आगे बढ़ाओ।
 बाघ घर रुमाल लेकिन..........

 बाघ घर रुमाल लेकिन नमक कमल लड्डू डमरु रक्षा क्षत्रिय यज्ञ ज्ञानी नानी निर्मल

कहानी से आगे
तुम्हारे घर या स्कूल के आस-पास कौन-कौन से जानवर या पक्षी नज़र आते हैंपता करो।

जानवर -  गाय,  घोड़ाकुत्ता,  बिल्लीगिलहरी, साँप
पक्षी-  कबूतर,  मैनागौरैया,  कौवा,  कोयलतोता

कितने पहिए

कुछ गाड़ियों में दो पहिए होते हैंकुछ  में  तीन  और कुछ में चार। कक्षा में बातचीत करो और नीचे सही खानों में गाड़ियों के नाम लिखो।

दो  पहिए
तीन  पहिए
चार  पहिए
 साइकिल
 साइकिल रिक्शा
कार
 मोटरसाइकिल
 ऑटो रिक्शा
 जीप
 स्कूटर
 ट्राइसिकल
 बस
 बैलगाड़ी

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita