Grade-3 Hindi, Term-2 Lesson-4 सृजनात्मक लेखन- अनुच्छेद लेखन, निबंध- स्वस्थ शरीर


पाठ- 4
विषय:   सृजनात्मक लेखन - अनुच्छेद लेखन,  निबंध -  स्वस्थ शरीर

विभाग- क 

 पढ़िए और पूछे गए प्रश्‍नों  के उत्तर लिखिए |

स्वस्थ शरीर
बच्चों!  स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क बसता है ।  तो आओ, सबसे पहले हम जाने कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन सी चीज़ें  जरूरी हैं । यह जरूरी चीज़ें हैं -  ताज़ी हवा, सूरज की रोशनी, संतुलित भोजन, साफ-सफाई, अच्छी नींद और व्यायाम।

ताज़ी हवा लेने के लिए हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे रहने वाले कमरे हवादार हों । फेफड़ों को ज़्यादा से ज़्यादा ताज़ी हवा मिल सके। इसका एक उपाय है - खुली जगह में व्यायाम करना। 

रोशनी और ताज़ी हवा का गहरा संबंध है । सूरज की किरणों से हमारा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है । 

भोजन का भी स्वास्थ्य के साथ गहरा संबंध है । अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन में दाल, सभी फल और दूध पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिए । सदा सादा और संतुलित भोजन करना चाहिए। 

रोगों से बचने के लिए सफ़ाई जरूरी है ।  शरीर को साफ़ रखने से हमें ताज़गी मिलती है । शरीर पर पानी डाल कर नहा लेना ही काफ़ी नहीं होता, साबुन से त्वचा को अच्छी तरह साफ करना चाहिए । इससे हमारी त्वचा के छिद्र साफ रहते हैं। 

रोज सुबह उठकर और रात को सोने से पहले अपने दाँत साफ करने चाहिए। खाना खाने से पहले और बाद में हाथ अच्छी तरह धोनें चाहिए। खाना खाने के बाद कुल्ला भी करना चाहिए । हमेशा अपने नाखून काटकर साफ रखने चाहिए । उन्हें दाँतों से कुतरना बुरी आदत है । नाखूनों को चबाने से नाखूनों की गंदगी खाने के साथ पेट में चली जाती है, जिससे बहुत से रोग हो जाते हैं। 

अपने आसपास की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए । जिस मकान में हम रहते हैं उसे रोजाना साफ करना चाहिए। मोहल्ले को साफ रखने में भी मदद करनी चाहिए । पाठशाला और अपनी कक्षा को साफ रखना भी हमारा कर्तव्य है। यदि इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो निश्चित ही हम स्वस्थ और सुखमय जीवन बिता सकेंगे। 

उचित विकल्प पर सही का निशान लगाइए ।
1- स्वस्थ मस्तिष्क कहाँ बसता है?
    (अ) स्वच्छ समाज में
    (ब) स्वच्छ सिर में
    (स) स्वस्थ शरीर में ()
2- किसका स्वास्थ्य के साथ गहरा संबंध है?
    (अ) भोजन का ()
    (ब) घूमने का
    (स) पूजा पाठ का

प्रश्‍न- शरीर को साफ़ रखने से हमें क्या मिलता है?
उत्‍तर- शरीर को साफ़ रखने से हमें स्वस्थ मस्तिष्क मिलता है । 

प्रश्‍न-  ताज़ी हवा लेने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्‍तर- ताज़ी हवा लेने के लिए हमें हवादार कमरों में रहना चाहिए और खुली जगह में व्यायाम करना चाहिए। 

प्रश्‍न-  अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें कैसा भोजन करना चाहिए?
उत्‍तर- अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें सादा और संतुलित भोजन करना चाहिए।

प्रश्‍न-   नहाने के लिए साबुन का प्रयोग क्यों करना चाहिए?
उत्‍तर-  नहाने के लिए साबुन का प्रयोग करने से हमारी त्वचा के छिद्र साफ़ रहते हैं।

प्रश्‍न-  घर के अलावा हमें और कहाँ-कहाँ सफाई रखनी चाहिए?
उत्‍तर- घर के अलावा हमें अपने मोहल्ले, पाठशाला और कक्षा में सफाई रखनी चाहिए।

आदि -  तोमी,  जंगल में सभी जगह मलेरिया फैला हुआ है।
तोमी -  हाँ आदिसुना है गंदे पानी के जमा होने से उसमें मच्छर पैदा होते हैं,               जिनके काटने से मलेरिया होता है । 
आदि -  इसका मतलब हमें अपने जंगल के आसपास जमा पानी साफ़ करना                चाहिए।
तोमी - हाँतभी हम सब इस बीमारी से बच सकते हैं। 

नीचे लिखी कविता पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
कूड़ा मत फैलाओ
नीना के घर के आगे नाला था
कूड़ा - कचरा भर के लोगों ने पाला था ।
टूटे खिलौने, बासी खाना,
शौक था उनको नाले में बहाना ।
एक दिन ज़ोर से बारिश आई,
नाले का कूड़ा घरों में लाई ।
अगर नाला साफ़ रखा होता,
तो बारिश का पानी बह गया होता ।
पहले तो खुद गंदगी फैलाई,
बीमारियों को दावत दे बुलाई।
अब डेंगू से बुरा है हाल,
बच्चे - बूढ़े दौड़ रहे अस्पताल ।
एक बात अब समझ में आई,
कूड़ा मत फैलाओ भाई।
इसी बात में है समझदारी,
दूर रहेगी तभी बीमारी ।


प्रश्‍न -  लोग नाले में क्या-क्या फेंक देते थे ?
उत्‍तर - लोग नाले में टूटे खिलौनेबासी खाना और अन्य कूड़ा कचरा फेंक देते थे ।
प्रश्‍न -  नाले का कूड़ा घरों में कैसे आ गया ?
उत्‍तर - जब ज़ोर से बारिश आई तो नाले का कूड़ा घरों में आ गया।
प्रश्‍न -  लोगों को अस्पताल क्यों जाना पड़ा ?
उत्‍तर - लोगों को डेंगू जैसी बीमारियों का इलाज कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ा।
प्रश्‍न -  किस बात में समझदारी है ?
उत्‍तर - कूड़ा नहीं फैलाने में समझदारी है।
प्रश्‍न -  बीमारी कैसे दूर रहेगी ?
उत्‍तर - सफाई रखने से बीमारी दूर रहेगी ।

विभाग - ख

निम्‍नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के लिए 'संज्ञा', 'सर्वनाम', 'विशेषण' या 'क्रिया' लिखिए ।
1.  ताज़ी हवा बह रही है। (संज्ञा)
2.   हमें संतुलित भोजन करना चाहिए । (विशेषण)
3.   जिस मकान में हम रहते हैं, वह हवादार है। (सर्वनाम)
4.   रोज सवेरे उठकर  टहलो(क्रिया)
5.   अपनी पाठशाला को साफ रखो । (संज्ञा)
6.   अच्छी नींद हमारे लिए आवश्यक है । (विशेषण)
इनमें से कौन सा व्यवहार सही है और कौन सा गलत।
1.   कूड़ा साफ करना । ()
2.   टीवी के रिमोट के लिए खींचतान करना। ()
3.   दाँतो की सफाई करना । ()
4.   आपस में झगड़ा करना । ()
5.   भोंपू बजाकर अपने दोस्तों को परेशान करना।()
6.   रोज सवेरे नहाना ।   ()

समय सारणी बनाकर अपनी दिनचर्या लिखिए|

समय
 कार्य
6:00 
 सुबह उठना
7:00
 विद्यालय जाना 
3:40
 विद्‍यालय से आकर अपनी वस्तुएँ जगह पर रखना
4:30
 फुटबॉल खेलने जाना
5:30
 गृहकार्य करना
8:00
 रात्रि का भोजन करना

सही उत्तर पर निशान लगाइए
    1.   आप अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का प्रयोग करते हैं|
a.   टूथब्रश()
b.   साबुन
c.    टूथपेस्ट()
d.   टंग क्लीनर()

   2.   आप  बालों का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए किन-किन चीजों का प्रयोग करते हैं?
a.   शैंपू()
b.   टूथब्रश
c.    हेयर ऑयल()
d.   कंघी ()

  3.   हमें नाखून  किससे काटने चाहिए?
a.   ब्लेड से
b.   दाँतो से
c.    नेल  कटर से()

निम्‍नलिखित शब्दों से मिलते-जुलते उच्चारण वाले शब्दों के जोड़े बनाकर लिखिए। 

बच्चेबात,  गानाटूटा,  नाला,   चूहेदान,  फूटाखाना,  साफ़,  कच्चे, लाई, माफ़आई,  रात,  कूड़ेदान,  पाला 
    1.   बच्चे - कच्चे
    2.   बात - रात
    3.   गाना - खाना
    4.   टूटा -  फूटा
    5.   साफ़ - माफ़
    6.   लाई - आई
    7.   कूड़ेदान -  चूहेदान
    8.   पाला -  नाला

विभाग ग

कक्षा में आयोजित चर्चा के आधार पर अपनी नोटबुक मेंमेरा घरइस विषय
पर अनुच्छेद लिखिए |

मेरा घर
मेरा घर बहुत सुंदर है ।  इसमें रसोईघर, आँगन और तीन कमरे हैं ।  इसकी दीवारें सफेद रंग से पुती हैं।  मेरे घर में चार सदस्य रहते हैं।  मैं अपने कमरे की सफाई करता / करती हूँ । माँ घर के दरवाजे पर रंगोली बनाती है ।  मेरे घर में सभी प्रेम से रहते हैं ।  मुझे अपना घर बहुत प्रिय है।

कल्पना कीजिए कि आपकी कोई सहेली / दोस्त बाल साफ़ करने पर गिरने वाले बाल, शार्पनर का प्रयोग होने पर पेंसिल से बनने वाला कचरा, चॉकलेट खाने पर रहने वाला उसका आवरण और इस प्रकार का अन्य कचरा खिड़की से बाहर फेंक देती / देता है | आप उसे कैसे  समझाओगे ?  कक्षा में चर्चा कीजिए|  

विभिन्न प्रकार का कूड़ा इकठ्‍ठा होने पर वातावरण को दूषित करता है । दूषित वातावरण में अनेक प्रकार की बीमारियों को उत्पन्न करने वाले सूक्ष्म-जीव एवं मच्छर आदि  कीट उत्पन्‍न होते हैं। अतः हमें कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। 

यदि हम अपने शरीर की साफ़-सफ़ाई का ध्यान नहीं रखेंगे तो क्या होगा?
यदि हम अपने शरीर की साफ़-सफ़ाई का ध्यान नहीं रखेंगे तो हम अनेक प्रकार के रोगों से ग्रस्त हो सकते हैं। 

आप अपने शरीर को साफ रखने के लिए क्या करते हैं ? पाँच वाक्य में लिखिए। 
    1.   मैं  रोज सुबह दाँतो को ब्रश करता / करती हूँ। 
    2.   मैं रोज साबुन से नहाता / नहाती हूँ ।
    3.   मैं हर सप्ताह अपने नाखून काटता / काटती हूँ। 
    4.   मैं खेल कर आने के बाद अपने हाथ अच्छी तरह से धोता / धोती हूँ।
    5.   मैं सोने से पहले अपने दाँत अवश्य ब्रश करता / करती हूँ । 

विभाग घ
नीचे उस चीज़ का चित्र बनाकर रंग भरिए जिसका उपयोग आप शरीर को साफ करने के लिए करते हैं। 

निम्‍नलिखित शब्दों के साथ उनकी विशेषता बताने वाले दो - दो शब्द लिखिए।
शब्द
 विशेषता बताने वाले शब्द
किताब
  पुरानी,  मोटी
हवा
  सुगंधित,   मंद
शरीर
  स्वस्थ,  पुष्ट
भोजन
  स्वादिष्टसादा
पेड़
 ऊँचा,   छोटा

 निम्‍नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए। 
 शब्द
  विलोम शब्द
 शुद्ध
  अशुद्ध
 संतुलित
  असंतुलित
 स्वस्थ
  अस्वस्थ
 सुखमय
  दुखमय

विभाग  ड़
 निम्‍नलिखित शब्दों को उनके सही अर्थ से मिलाइए।
शब्द
  अर्थ
 मस्तिष्क
कसरत
 स्वस्थ
दिमाग
 व्यायाम
 तंदुरुस्त
 पर्याप्त
छेद
 छिद्र
भरपूर

उत्‍तर -
शब्द
  अर्थ
 मस्तिष्क
  दिमाग
 स्वस्थ
  तंदुरुस्त
 व्यायाम
  कसरत
 पर्याप्त
  भरपूर
 छिद्र
  छेद

पुनरावृति

प्रश्‍न -- स्वस्थ मस्तिष्क कहाँ बसता है?
उत्‍तर - स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर में बसता है।

प्रश्‍न -  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन सी चीज़ें ज़रूरी है?
उत्‍तर -  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए निम्‍नलिखित चीज़ें जरूरी है:
1- ताज़ी हवा
2-  सूरज की रोशनी
3-  संतुलित भोजन
4- साफ़-सफ़ाई
5-  अच्छी नींद
6-  व्यायाम

प्रश्‍न -  सूरज की किरणों का शरीर पर क्या परिणाम होता है?
उत्‍तर - सूरज की किरणों से हमारा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है।

प्रश्‍न - खुली जगह में व्यायाम करने से क्या होता है?
उत्‍तर - खुली जगह में व्यायाम करने से फेफड़ों को ताज़ी हवा मिलती है।

प्रश्‍न -  स्वस्थ शरीर के लिए कैसा भोजन लेना चाहिए?
उत्‍तर - स्वस्थ शरीर के लिए सादा और संतुलित भोजन लेना चाहिए।

प्रश्‍न - हमें अपनी सफाई कैसे करनी चाहिए?
उत्‍तर -  हमें अपनी सफाई के लिए साबुन से त्वचा को अच्छी तरह साफ़ करके नहाना चाहिए। 

                                      क्या आप जानते हैं?
 काली मिर्च का लगभग 80% प्रयोग आयुर्वेदिक औषधियों के लिए किया जाता है|
हल्दी रसोई घर में काम आने वाली जानी पहचानी चीज है।  इसका उपयोग रसोई के अलावा,  कई बीमारियों का घरेलू इलाज करने में भी किया जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita