Grade-3 Hindi, Lesson-9


पाठ ९
विषय-  एकता में बल (कहानी),  चित्रात्मक कहानी लेखनवचन

विभाग- 
   
कहानी पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
एकता में बल
किसी जंगल में कबूतरों का एक झुंड रहता था।  एक बूढ़ा कबूतर उनका मुखिया था।  सभी उसकी बात मानते थे।  एक दिन सभी कबूतर दाने की खोज में निकले।  सबसे आगे बूढ़ा कबूतर था।  उसके पीछे सब कबूतर उड़ रहे थे।  तभी कबूतरों को धरती पर धान बिखरे हुए दिखाई दिए।  धान देखकर उनका मन ललचा गया।  उन्होंने अपनी उड़ान हल्की की और आसमान में एक-दो चक्कर लगाए।   सभी का मन हुआ कि उतरकर धान खा लिया जाए। 

" नीचे उतरने की गलती मत करना! " बूढ़ा कबूतर चेतावनी देते हुए बोला, " इस जंगल में दूर-दूर तक धान पैदा नहीं होता। यह अवश्य ही किसी की चाल है।  कोई हमें लालच में फँसाकर मार डालना चाहता है।

अन्य कबूतरों को भूले कबूतर की बातों पर विश्वास नहीं हुआ।  उन्होंने कहा, " आप बूढ़े हो गए है",  इसलिए हर बात पर संदेह करते हैं।  यह भी तो हो सकता है कि किसी परोपकारी ने चिड़ियों को दाना डाला हो।  हमें भूख लगी हैउतर कर भोजन कर लेना चाहिए।"

बूढ़े कबूतर ने फिर से समझाना चाहापर उसकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं था।  सभी कबूतर नीचे उतर गए।  बूढ़े कबूतर को भी उतरना पड़ा।  सभी कबूतर धान चुगने लगे,  पर थोड़ी ही देर में उन्होंने देखा कि वे एक जाल में फँस गए हैं।   अब वे बहुत घबराए।  डर के मारे छटपटाने लगे। 
 कबूतर उड़ना चाहते थेपर जाल में फँसे होने के कारण उड़ नहीं पाए।  सभी कबूतर अलग-अलग पंख फड़फड़ा रहे थे।

अब कबूतर सोच रहे थे कि कहना न मानने से ही यह मुसीबत आई है। बात मान लेते तो जाल में न फँसते, अब तो सभी मारे जाएँगे।  बूढ़े कबूतर ने सभी कबूतरों से कहा, " देखो,  अब पछताना छोड़ो।  मुसीबत में साहस से काम लेना चाहिए।  हम अब भी बच सकते हैं।  एक कबूतर ने पूछा, " कैसे बच सकते है?"   दूसरा बोला, " अब हमें क्या करना चाहिए?" 

 बूढ़े कबूतर ने कहा, " सबसे पहले तो अपने मन से भय को निकाल दो।  भय तो शक्तिशाली को भी निर्बल बना देता है।  सब मिलकर ज़ोर लगाओ और एक साथ मिलकर जाल सहित उडते चलो।  मेल- जो-  और संगठन में बड़ी शक्ति होती है।  इसलिए सभी एक साथ प्रयत्न करो।"

सभी ने बूढ़े कबूतर की बात मानने का निर्णय लिया।  बूढ़े कबूतर के ' एक- दो- तीन '  कहते ही सारे कबूतर जाल सहित उड़ चले।  जिस बहेलिया ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था,  वह देखता ही रह गया। उसने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। 

बूढ़े कबूतर ने कहा, " उड़ते चलो। जब तक मैं न कहूँ, ज़ोर  लगाना बंद मत करना।"  काफी दूर तक उड़ने के बाद उसने कहा, " अब नीचे उतर जाओ।

सभी कबूतर वहाँ उतर गए। वहाँ एक चूहे का बिल था।  वह बूढ़े कबूतर का पुराना मित्र था।  अपने मित्र को संकट में देखकर चूहे ने अपना सारा परिवार बुलाया और देखते ही देखते जाल काट दिया।  जाल से छूटने पर कबूतरों की जान में जान  आ गई।  उन्होंने अपनी गलती के लिए बोले कबूतर से क्षमा माँगी और चूहे को धन्यवाद दिया।

शाम होने को थीइसलिए वे बुरे कबूतर के साथ घर की और उड़ चले।  वह समझ गए थे कि बड़ों की बात न मानने का क्या फल होता है।  उनकी समझ में यह बात भी आ गई थी कि एकता में बहुत शक्ति होती है। 

 प्रश्न-  बूढ़े कबूतर ने क्या चेतावनी दी?
 उत्तर- बूढ़े कबूतर ने चेतावनी दी कि यह उन्हें फँसाकर मारने के लिए किसी की चाल हो सकती है। 

 प्रश्न-  जाल में फँसने के बाद कबूतरों की क्या दशा हुई?
 उत्तर-  जाल में फंसने के बाद कबूतर डर के मारे छटपटाने लगे।

 प्रश्न-  जाल में फँसे कबूतर ने क्या सोचा?
 उत्तर- जाल में फँसे कबूतरों ने सोचा कि कहना न मानने से ही यह मुसीबत आई है। 

 प्रश्न-  कबूतर जाल सहित कहाँ गए?
 उत्तर- कबूतर जाल सहित  बूढ़े कबूतर के मित्र चूहे के बिल के पास गए।

 प्रश्न-  इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
 उत्तर-  इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि एकता में बहुत शक्ति होती है।

विभाग - 

सही उत्तर पर निशान लगाइए।
1.   कबूतरों का मन क्या देखकर ललचा गया?
a.   गेहूँ के दाने
b.   धान के दाने ()
c.    मक्के के दाने

2.   कबूतर दाने चुगने नीचे उतर गए, क्योंकि-
a.   मुखिया ने कहा था।
b.   ऐसे दाने उन्होंने पहले नहीं देखे थे।
c.    वे भूखे थे। ()

3.   कबूतरों ने बूढ़े कबूतर से माफी  इसलिए माँगी क्योंकि-
a.   कबूतरों और ने उनका अपमान किया था।
b.   उन्होंने बूढ़े कबूतर की बात नहीं मानी थी। ()
c.    उन्होंने शरारत की थी।

सही कथन पर सही का और गलत कथन पर गलत का निशान लगाइए।
1.  बूढ़ा कबूतर कबूतरों का मालिक था। ( गलत )
2.   कबूतरों ने धरती पर धान के दाने देखे। ( सही )
3.   भय शक्तिशाली को भी निर्बल बना देता है। ( सही ) 
4.   गिलहरियों ने जाल को काट दिया । ( गलत )

 किसने कहा किससे कहा ?

कथन
किसने कहा
किससे कहा
नीचे उतरने की गलती मत करना!
 बूढ़े कबूतर ने
झुंड के कबूतरों से
अब हमें क्या करना चाहिए ?"
 झुंड के कबूतरों ने
 बूढ़े कबूतर से
भय तो शक्तिशाली को भी निर्बल बना देता है ।"
 बूढ़े कबूतर ने
 झुंड के कबूतरों से
  

किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं। 
 जैसे :  व्यक्ति-  रामवस्तु -  थैलागेंद;   स्थान -  दिल्लीमुंबई


 नीचे दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्दों पर गोला लगाइए।
1.   सभी कबूतर उड़ रहे थे।
2.   कबूतर एक पेड़ पर रहते थे। 
3.   बहेलिए ने जाल बिछा दिया । 
4.    धान बिखरे हुए पड़े थे ।
5.    चूहे ने जाल काट दिया । 
6.    कबूतरों ने धन्यवाद दिया।

उलटे  अर्थ वाले शब्द को ' विलोम शब्द ' कहते हैं।  इन्हें 'विपरीत अर्थ वाले'  शब्द भी कहा जाता है ।  जैसे ' मोटा ' शब्द का विलोम होगा '  पतला '

 नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
 
शब्द
विलोम शब्द
नीचे
ऊपर
सुखी
दु:खी
आकाश
धरती
बलवान
निर्बल, कमज़ोर
नया
पुराना
धीमा
तेज़
मित्र
शत्रु
शांत
अशांत

निम्नलिखित विषय पर अपने विचार नोटबुक में लिखिए
 मिलजुलकर काम करने से क्या लाभ होता है ?
उत्तर -  मिलजुल कर काम करने से कठिन से कठिन काम भी सरल हो जाता है और जटिल समस्याओं का हल आसानी से मिल जाता है। 

 निम्नलिखित शब्दों की सहायता से वाक्य बनाइए।
  
 शब्द- झुंड
 वाक्य-  हाथियों का झुंड तालाब पर पानी पी रहा था।

 शब्द -  साहस
 वाक्य - सिपाही ने अदम्य साहस दिखाते हुए छोटी बच्ची को बचा लिया।

  शब्द - निर्बल
 वाक्य - हमें अपने से छोटों को निर्बल समझ कर परेशान नहीं करना चाहिए।

  शब्द - भय 
 वाक्य - तेंदुए को देख कर बालक भय से काँप रहा था।

 नीचे दिए गए निर्देशों के आधार पर वर्ग पहेली हल कीजिए।
1



3






4




2



3








5










हल
के

दि
याँ



दी
ये



कि
ता




याँ

च्

दि
स्
तु


चे

याँ





बाएँ से दाएँ
1-  लड़का -  का बहुवचन रूप
2- किताबें -  का एकवचन रूप
3-  जब एक से ज़्यादा नदी हों। 
4- दीया - का बहुवचन रूप
5- वस्तुएँ -  का एकवचन रूप

 ऊपर से नीचे
1-  लड़की -  का बहुवचन रूप
2-  बच्चा -  का बहुवचन रूप
3-  कपड़ा-  का  बहुवचन रूप
4- ऋतु-  का बहुवचन रूप
  विभाग - 

 निम्नलिखित शब्दों से सार्थक वाक्य बनाइए।
 शब्द -  खोज
 वाक्य -  बालक अपनी माता को खोज रहा है।

 शब्द-  निर्णय
 वाक्य- मेरी बहन ने संगीत सीखने का निर्णय लिया है।

 शब्द -  मुखिया
 वाक्य -  मेरे दादाजी परिवार के मुखिया हैं।
 शब्द -  धरती
 वाक्य -  धरती हमारी माँ है।

 शब्द-  शक्तिशाली
 वाक्य -  मुझे शक्तिशाली बनना है। 

 विभाग – ड़

चित्रात्मक कहानी लेखन के नियम:
1)  दिए गए चित्र को भली-भाँति समझना चाहिए। 
2)  कहानी लिखने से पहले मन में या कागज़ पर उसकी रूपरेखा बना लेनी चाहिए।
3)  कहानी में शब्दों की सीमा का ध्यान रखना चाहिए।
4)  कहानी की भाषा रोचक तथा वाक्य सरल और छोटे होने चाहिए।
5)  कहानी के अंत में उससे मिलने वाली शिक्षा अवश्य लिखना चाहिए।

 वचन
 हिंदी भाषा में शब्द के जिस रुप से उसकी संख्या की जानकारी मिलेउसे वचन कहते हैं।

  • जो एक वस्तु का बोध कराए, उसे एकवचन कहते हैं।  जैसे-  झूला,  लकड़ी  आदि।
  •  जो अनेक वस्तुओं का बोध कराए, उसे बहुवचन कहते हैं।  जैसे-  झूले,  लकड़ियाँ आदि।

एकवचन
  बहुवचन
 केला
  केले
 चूहा
  चूहे
 पौधा
  पौधे
 लड़का
  लड़के
 मुर्गा
  मुर्गे
 बगुला
  बगुले
 पाठशाला
  पाठशालाएँ
 महिला
  महिलाएँ
  पेंसिल
  पेंसिलें
 मेज़
 मेज़ें
 पतंग
  पतंगें
 किताब
  किताबें
 चिड़िया
  चिड़ियाँ
 पत्ता
   पत्ते
ताला
  ताले
 पंखा
  पंखे
 बालिका
  बालिकाएँ
 माला
  मालाएँ
  टहनी
   टहनियाँ
 मिठाई
  मिठाईयाँ
 सब्ज़ी
 सब्ज़ियाँ
 सलाई
  सलाइयाँ
 बिल्ली
  बिल्लियाँ
 मक्खी
  मक्खियाँ
 जूता
  जूते
 राखी
  राखियाँ

 कुछ शब्दों का एकवचन और बहुवचन रूप समान होता है।
 जैसे:  एक शेर आया।  दो शेर आए।
 एक डाकू भागा।  दस डाकू भागे।

निम्न शब्दों की सहायता से वाक्यों का निर्माण कीजिए।

 शब्द- प्रातः काल
 वाक्य- मेरे पिताजी प्रातः काल सैर के लिए जाते हैं।

 शब्द- जलपान
 वाक्य- पहाड़ी के नीचे जलपान के लिए अनेक रेस्टोरेंट है।

 शब्द-  दफ्तर
 वाक्य-  मेरी माँ का दफ्तर घर के समीप ही है।

वचन परिवर्तन कीजिए।

 रात -  रातें
 तितलियाँ -  तितली
 चींटी -  चीटियाँ
 पुस्तकें -  पुस्तक

नीचे कुछ शब्द दिए जा रहे हैं।  उनमें एक ऐसा अक्षर जोड़िए जिससे उनका बहुवचन शब्द बन जाए।

 पहाड़ी-  पहाड़ियाँ
 गाड़ी-  गाड़ियाँ
 नदी-  नदियाँ
 बकरी-  बकरियाँ
 सब्ज़ी -  सब्ज़ियाँ
 क्यारी-  क्यारियाँ
 बिल्ली-  बिल्लियाँ
 स्त्री - स्त्रियाँ
 राखी-  राखियाँ
 टहनी-  टहनियाँ


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita