Grade-3, Hindi, Lesson-10


पाठ 10
विषय:  पुनरावृतिसंयुक्त  तथा  द्‌वित्व  व्यंजन

विभाग-

नीचे दी गई कहानी में से एक वचन और बहुवचन शब्दों की सूची बनाइए|

बाज़ार में बहुत भीड़ थी। लोग बहुत तरह की चीज़ें खरीद और बेच रहे थे।  एक भिखारी भी बाज़ार में घूम रहा था।  उसे एक थैली दिखाई दी।  भिखारी ने रैली को उठाकर खोला।  थैली में सोने के सिक्के थे।

भिखारी आगे बढ़ा तो उसे एक व्यापारी दिखा।  व्यापारी रो रहा था, " मेरे सोने के सिक्के वाली थैली खो गई ह"व्यापारी ने कहा, " थैली खोजने वाले को मैं पांच सोने के सिक्के इनाम दूँगा।भिखारी ने थैली व्यापारी को देखकर इनाम माँगा।

 परंतु व्यापारी के मन में लालच आया।  उसने सोचा कि वह पाँच सिक्के बचा ले। व्यापारी ने भिखारी से कहा, "  इस रैली में दो सौ सिक्के थे। तूने सौ सिक्के चुरा लिए हैं।" यह कहकर उसने इनाम देने से मना कर दिया।  दोनों आपस में लड़ने लगे।

 बीरबल उधर से गुजर रहा था।  लोगों ने उससे इस झगड़े को सुलझाने के लिए कहा।  बीरबल ने सारी बात सुनी।  वह व्यापारी की कुटिलता समझ गया।  फिर उसने फैसला सुनाया, " व्यापारी की थैली में 200 सिक्के थे।  भिखारी को मिली थैली में 100 सिक्के थे। साफ़ है कि  भिखारी को मिली थैली व्यापारी की नहीं है।  उसने थैली भिखारी को वापस कर दी।  व्यापारी को लालच की सज़ा मिल गई।

 एकवचन -  बाज़ार,  भिखारीथैली, व्यापारी, इनामव्यापारी , सज़ा
बहुवचन- लोग, चीज़ें, सिक्के
विभाग - 
  कोष्ठक में दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप से वाक्य पूरे कीजिए। 

1.   वे अच्छे बच्चे हैं। ( बच्चा )
2.    उन्होंने कई पाठशालाएँ खोली। ( पाठ्शाला)
3.   इन कलियों को मत  तोड़ो। ( कली)
4.    आकाश में तारे चमकते हैं। ( तारा)
5.   इस पुस्तक में चार कविताएँ हैं। ( कविता)
6.    सभी सब्ज़ियों को पकाने से पहले धोते हैं। (सब्ज़ी)
7.    वह कपड़े की दुकान पर खड़ा है। (कपड़े)

 विभाग

 इन शब्दों के बहुवचन शब्दों का उचित वाक्य में प्रयोग कीजिए।

 शब्द-  बहन
 बहुवचन-  बहनें
 वाक्य -  मेरी दो बहनें हैं। 

 शब्द-  बच्चा
 बहुवचन-  बच्चे
 वाक्य-  बच्चे मन के सच्चे होते हैं।

 शब्द-  नदी
 बहुवचन- नदियाँ
 वाक्य - गंगा और यमुना पवित्र नदियाँ हैं।

 शब्द -  पेड़
 बहुवचन-  पेड़ / पेड़ों
 वाक्य - सड़क के किनारे पेड़ लगे हैं। /  पेड़ों पर मीठे फल लगे हैं।

 शब्द- चिड़िया 
 बहुवचन - चिड़ियाँ 
 वाक्य-  पेड़ पर चिड़ियाँ बैठी थीं । /  चिड़ियाओं  की चहचाहट सबको अच्छी लगती है। 

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर रेखांकित शब्दों को नीचे लिखिए और उनके सामने उनके विलोम शब्दों को लिखिए। 

एक छोटी बूँद अपने घर से निकली और आकाश में घूमने लगी।  पहले तो वह बहुत खुश थी लेकिन थोड़ी ही देर में  घबराने लगी।  वह सोचने लगी -  पता नहीं मेरा क्या होगा? कहीं मैं किसी अँगारे  पर गिरकर जल तो नहीं जाऊँगी।  तभी हवा का एक झोंका आया  वह झोंका बूँद को समुद्र की तरफ़ ले गया।  वह एक जीप के मुँह में जा गिरी और मोती बन गई।  अब बूँद बहुत प्रसन्न थी। 

शब्द
  विलोम शब्द
निकली
  घुसी /  आई
 पहले
  बाद में
 खुश
  दुखी
 थोड़ी
  ज्यादा/  अधिक
 गिरकर
  उठकर
 आया
  गया
 प्रसन्न
  प्रसन्न

 सूचना के अनुसार कार्य करें-

(अ)      इन शब्दों के वर्णों को अलग-अलग करके लिखिए|
पिता = प् + इ + त् + आ 
घर = घ्  +   + र् + अ 
भाषा = भ् + आ  + ष् + आ 
पेड़ - प् + ए + ड़ + अ  

  (ब) दिए गए वर्णों को मिलाकर शब्द बनाइए
    श् + आ + ख्  + आ = शाखा
        ग् + आ + य् + अ = गाय
        म् + ऊ + ल् + ई = मूली
        स्  + ऊ + र्  + य्  + अ = सूर्य

इन चित्रों के लिए संयुक्त व्यंजन वाले शब्द लिखिए|
 गुब्बारेमक्खी,  ग्यारह 

द्‌वित्व व्यंजनों वाले शब्दों की सूची बनाइए।
 गद्‍दी,  लज्जा,  सच्चाई, पक्कीचप्पल,  धब्बा,  गुब्बाराकच्चा
विभाग - घ

 रेखांकित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।

 दादाजी आए हैं।
 दादाजी आए हैं।

 मज़दूर काम कर रहे हैं।
 मज़दूर  काम कर रहा है।

 लड़की खेल रही है।
लड़कियाँ खेल रही हैं।

 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
 विद्यार्थी परीक्षा दे रहा है।

 महाराज पधार रहे हैं।
 महाराज पधार रहे हैं।

माँ ने बाज़ार से सब्ज़ियाँ खरीदीं।
माँ ने बाज़ार से सब्ज़ी खरीदी।

 चिड़ियों ने तिनकों से घोंसला बनाया।
 चिड़िया ने तिनकों से घोंसला बनाया। 

कल मैंने कहानियों की पुस्तक खरीदी।
 कल मैंने कहानियों की पुस्तकें खरीदी।

नीचे दिए गए बॉक्स में से चुनकर संयुक्त व्यंजन वाले और द्‌वित्व व्यंजन वाले शब्द छाँटिये।


प्पु
चि
ट्
ठी
क्का

गु
म्मा
वि
ब्बा
पु
च्चा
श्‍वा

रा
स्त
च्चा
स्ते


संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
विश्‍वास , नमस्ते , मस्त , पुस्तक, चिट्‌ठी

द्‌वित्व व्यंजन वाले शब्द
मक्का, सच्चा, सच्चाई,  धब्बा, गुब्बारा,  अम्मा, कच्चा , चप्पु

विभाग – ड़

संयुक्त तथा द्‌वित्व व्यंजन

  • हिंदी के प्रत्येक व्यंजन का उच्चारण करते समय अंत में की आवाज़ आती है।
  •  जिन व्यंजनों के साथ मात्रा लगती है वे अ रहित होते हैं।
  •  जब कोई व्यंजन पर ना स्वर के लिखा जाता है तो उसके नीचे एक तिरछी रेखा ( हलंत)  लगाते हैं।
  •  सभी व्यंजनों में अ  स्वर मिला हुआ होता है और इन्हें हम लिखते हैं- क, , , घ । 
  •  शब्द बनाते समय व्यंजन के साथ स्वरमात्रा के रूप में लगाते हैं।
  •  किसी शब्द के वर्णों को अलग करना वर्ण-विच्छेद कहलाता है।
  • क्ष, त्र, ज्ञ, श्र - दो व्यंजनों के मिले हुए रूप है।  इन्हें संयुक्ताक्षर कहते हैं। 
  •  जब दो या तीन व्यंजन एक साथ आते हैं तो संयुक्त व्यंजन बनते हैं ।  पहला व्यंजन अ रहित होता है,  अगला अ  या किसी अन्य स्वर सहित होता है।
  •  एक ही व्यंजन जब साथ साथ आ जाते हैं  तो उन्हें द्वित्व व्यंजन कहते हैं। 

 संयुक्त व्यंजन वाले शब्द-  इकट्‍ठा , बग्‍घी, ब्रह्‍म , पत्थर, बुद्‍धि ,  विश्वास,   नमस्ते,  मक्खी,   विद्‍वान, मक्खी आदि
 द्‌वित्व  व्यंजन वाले शब्द-   गद्‍दी ,  लज्जा,   सच्चाईपक्की,  चप्पल,  धब्बा,  गुब्बारेकच्चा आदि 

संयुक्त व्यंजनों से एक एक शब्द लिखिए । 
द्‍य  - पद्‍य
क्खी - मक्खी
द्‍ध - पंक्तिबद्‍ध

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita