Class-1 Hindi (Rimjhim) पाठ - 23 सात पूँछ का चूहा NCERT/ CBSE Syllabus

पाठ - 23
सात पूँछ का चूहा

एक चूहा था।  उस चूहे की साथ पूँछें थीं।
सब उसे चिढ़ाते-  सात पूँछ का चूहासात पूँछ का चूहा।
तंग आकर चूहा गया नाई के पास।  उसने नाई से कहा-  ए नाई,  
मेरी एक पूँछ काट दो।

नाई ने एक पूँछ काट दी।अब उसके पास बची सिर्फ छह पूँछें।
अगले दिन जैसे ही चूहा बाहर निकलासब उसे चिढ़ाने लगे
छह पूँछ का चूहा छह पूँछ का चूहा।
चूहा फिर से तंग आ गया।  वह गया नाई के पास।
उसने कहा-  ए नाई,  मेरी एक पूँछ और काट दो।
नाई ने एक पूँछ और काट दी।  अब उसके पास बचीं
सिर्फ़ पाँच पूँछें।
पर अगले दिन सब उसे फिर से चिढ़ाने लगे-  पाँच पूँछ 
का चूहा, पाँच पूँछ का चूहा। 
चूहा गया नाई के पास-   ए नाई,  मेरी एक पूँछ और काट
दो।  नाई ने एक पूँछ और काट दी।  अब उसके पास बचीं 
सिर्फ़ चार पूँछें।
पर सब उसे फिर से चिढ़ाने लगे -  चार पूँछ का चूहा, चार
पूँछ का चूहा।
चूहा गया नाई के पास।   नाई ने एक पूँछ और काट दी।  अब
उसके पास बची तीन पूँछें।
पर सब उसे चिढ़ाते तीन पूँछ का चूहा तीन पूँछ का चूहा।
चूहा गया नाई के पास।
नाई ने एक पूँछ और काट दी।  अब उसके पास बचीं दो 
ही पूँछें।
पर सब उसे चढ़ाते-  दो पूँछ का चूहा,  दो पूँछ का चूहा।
तो चूहा गया नाई के पास।  नाई ने एक और पूँछ काट दी।
अब वह एक पूँछ का चूहा हो गया।
पर सब उसे चिढ़ाते।  एक पूँछ का चूहा, एक पूँछ का चूहा। 
तो चूहा गया नाई के पास।  नाई ने आखिरी पूँछ भी काट
दी। अब पूँछ ही नहीं बची।
लेकिन फिर भी सब चूहे को चिढ़ाते-  बिना पूँछ का चूहा,
बिना पूँछ का चूहा। 

क्या होता अगर?
चूहे ने बेकार ही सातों पूँछें कटवा लीं।  सोचो तो,  सात पूँछों से वह कितना सारा काम कर लेता।  बताओ यह क्या-क्या कर पाते अगर‌ -
1.   हाथी के पास चार सूंड होती तो......
2.   जल्दी से नहा लेता
3.   कम समय में ज्यादा खाना खा लेता
4.   कम समय में खूब सारा पानी पी लेता

बंदर की टीम पूँछ होती तो.... 
1.   बहुत सारे करतब करता
2.   तेजी से पेड़ों पर चढ़  पाता
3.   एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर  फर्लांग लगाना लगाना बहुत आसान होता

ऊँट की गर्दन खूब - खूब लंबी होती तो.....
1.   बहुत दूर तक देख पाता
2.   खड़े-खड़े ही पानी पी लेता
3.   ऊँचे- ऊँचे पेड़ों के पत्ते खा लेता

दूसरों की बातों में ना आकर चूहा अपने दिमाग से काम लेता तो.......
1.   सात पूँछे होने पर  गर्व महसूस करता
2.   अन्य चूहों से अधिक फुर्तीला होता।

बिना पूँछ के, अब क्या होगा?

रंग बिरंगे कागज़ के टुकड़े करके चूहे के चित्र में चिपकाओ।

चूहा बिना पूँछ के
क्या नहीं कर पाएगा?
1.   पतली दीवार पर तेजी से नहीं चल पाएगा|
2.   अपने शिकारी को आसानी से धोखा नहीं दे पाएगा|
3.   गर्मियों में अपने शरीर को ठंडा नहीं रख पाएगा|
4.   सीढ़ी पर नहीं  जड़ पाएगा|
5.   चूहेदानी में आसानी से फँस जाएगा|

Comments