Class-1 Hindi (Rimjhim) पाठ 17 चकई के चकदुम NCERT / CBSE Syllabus


पाठ 17
चकई के चकदुम

चकई के चकदुम,  चकई के चकदुम!
गाँव की मड़ैया,  साथ रहें हम तुम।

चकई के चकदुम,  चकई के चकदुम!
ग्वाले की गैया,  दूध पिएँ हम - तुम।

चकई के चकदुम,  चकई के चकदुम!
कागज़  की नैया, पार करें  हम - तुम।

चकई के चकदुम,  चकई के चकदुम!
फुलवा की बगिया, फूल चुनें हम - तुम।

चकई के चकदुम,  चकई के चकदुम!
खेल  खतम भैया!  आओ चलें हम - तुम!

इस चित्र में क्या-क्या दिखाई दे रहा है?
(पाठ्य पुस्तक में वर्ली शैली में बने चित्र को देखें )
1-  रसोई में भोजन बन रहा है
2- स्त्रियाँ पानी भर कर ला रही हैं।
3- स्त्रियाँ कुए से पानी भर रही हैं।
4- बगिया से फूल चुन रही हैं।
5- पालने में बच्चा सो रहा है।
6- धान की कटाई हो रही है।
7- नदी से मछली पकड़ी जा रही है।
8- पक्षी दाना चुग रहे हैं।

 हम - तुम,  तुम - हम

चकई के चकदुम,  कवि बनें हम - तुम।

चकई के चकदुम, चकई के चकदुम
अम्मा की रसोई, खाना खाएँ हम - तुम।

चकई के चकदुम,  चकई के चकदुम
बाग लगाए माली, फूल तोड़े हम तुम।

चकई के चकदुम,  चकई के चकदुम
चकई के चकदुम , खूब खेले हम तुम।

अब बना कर देखो
पढ़ो और उसका चित्र बनाओ।
कागज़ की नैया,
पार करें हम-तुम्।

गाँव की मड़ैया,
साथ रहें हम तो।

फुलवा की बगिया,
फूल चुने हम तुम। 

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita