Class-1 Hindi (Rimjhim) पाठ - 13 बंदर गया खेत में भाग NCERT/ CBSE Syllabus

पाठ - 13
बंदर गया खेत में भाग

 बंदर गया खेत में भाग,
 चुट्टर - मुट्टर तोड़ा साग।

 आग जलाकर चट्टर - मट्टर,
 साग पकाया खद्दर - बद्दर।

 सापड़ - सूपड़ खाया खूब,
पोंछा मुँह उखाड़कर दूब।

 चलनी बिछा ,  ओढ़कर सूप,
 डट कर सोए बंदर भूप।

 क्या बिछाया,  क्या  ओढ़ा?

बंदर चलनी बिछाकर,  सूप ओढ़कर सो गया  । 
लिखो,  ये कैसे सोएँगे?
क्या बिछाएँगे?
 क्या ओढ़ेंगे
 हाथी
बड़े- बड़े पत्ते
 बड़ी सी चादर
 चींटी
घास
छोटा - सा पत्ता
 गिलहरी
घास
 पत्ते
 शेर
 घास
 खाल
 बिल्ली 
कारपेट
 चादर
झटपट झटपट,  खटपट खटपट

साग पकाया
 खद्दर बद्दर 
 खाया सबने
 चटर चटर
 पानी पिया
  सुपड़ सुपड़
 मारे खर्राटे
  खर्र खर्र
 गिरे पलंग से
  धड़ाम 

भागो,  भागो,  भागो!!
बंदर खेत से साग तोड़कर भागा।  कौन-कौन  से  काम करने के बाद तुम्हें भागना पड़ता है?

1.   पटाखा जलाने के बाद
2.   गुलेल से खिड़की का काँच तोड़ने के बाद
3.   पड़ोसी की बालकनी में गेंद जाने के बाद
4.   रसोई घर में काँच का गिलास टूटने के बाद
5.   विद्यालय की प्रार्थना की घंटी बजने के बाद

 इनमें कितने तरह की टोपियाँ और  पगड़ियाँ हैं ?  बताओ। 

 इनमें तीन तरह की टोपियाँ और नौ तरह की पगड़ियाँ हैं । 
  

Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita