Class-1 Hindi (Rimjhim) पाठ - 11 पतंग NCERT / CBSE Syllabus


पाठ - 11
पतंग

 सर - सर सर - सर उड़ी पतंग,
  फर - फर फर - फर उड़ी पतंग |

 इसको काटा, उसको काटा,
 खूब लगाया सैर सपाटा|

 अब लड़ने में जुटी पतंग,
 अरे कट गईलूटी पतंग|

 सर - सर सर - सर उड़ी पतंग
 फर - फर फर - फर उड़ी पतंग|

 पतंग का चित्र बनाओ|
अब कविता बनाएँ।

 सर - सर सर - सर उड़ी पतंग
 घंटी बोले टन  टन टन
 उड़ता कपड़ा फर फर फर  
 चूड़ियाँ बजती खन खन खन

सोचो और लिखो

प्रश्न- तुम पतंग के साथ सैर - सपाटे पर गईं । वहाँ  तुमने क्या - क्या देखा?
उत्तर - मैंने पतंग के साथ नीला आसमानबादल,  पेड़,  पक्षी,  मकान आदि देखे।

 प्रश्न - पतंग कट कर कहाँ - कहाँ गिर सकती है?
उत्तर - पतंग कट कर पेड़ की शाखाओं परमकान की छत पर,  बिजली के खंभों  या तारों पर गिर सकती है। 

कागज़ से कुत्ता बनाओ





Comments