Grade-3 Hindi Lesson-7


पाठ - ७  
 विषय:  विशेषण

विभाग :  क

विशेषण
संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं |
जैसे -
गुलाबी कमल
नीला आकाश
ढेर सारी मिठाई
सुन्दर लिखावट
बड़ी किताब  

दिए गए शब्दों में विशेषण शब्दों पर गोला लगाइए|
लड़कीपीला,  सुंदर,  ईमानदार,  मोर, माँमेहनती,  ऊँचा ,  दोस्तलंबा 

विभाग
निम्नलिखित चित्र में संज्ञा और विशेषण अलग अलग करके नीचे लिखिए

संज्ञा
 विशेषण
 सूरज
 चमकता
 बादल
 नीले
 पेड़
 हरा
 गुब्बारे
 छह
 डाकपेटी
 लाल
बतख
 सफेद
 पानी
 नीला
 फूल
 तीन
बिल्ली
भूरी

निम्नलिखित वाक्यों में उचित विशेषण शब्द दिए गए पर्यायों में से चुनकर लिखिए

1.      नटखट बालक झूला झूल रहा है| ( नटखटचार किलो/  सारे
2.      यह पर्वतों ऊँचा  है| ( थोड़ा/ ऊँचापतला
3.      पत्ते का रंग हरा है| ( छोटाभारी/  हरा)
4.      दीदी बाजार से दो किलो चीनी लाई| ( दो किलो/ लालऊपर)
5.      वह गोल मेज है| (  गोल/ पतला/ सुरीला
6.      हमें ताज़े फल खाने चाहिए | (खुशबूदार /ताज़े / ऊँचे )
7.      पेड़ पर चार तोते बैठे हैं | (एक किलो / कड़वे / चार )
8.      कोयल की आवाज़ सुरीली है | (सुरीली /लंबी / छोटी

विभाग : ग

जल नहीं होगा तो क्या होगाकल्पना कीजिए और अपनी नोटबुक में अनुच्छेद लिखिए|
 यदि जल नहीं होगा तो  पौधे जीवित नहीं रहेंगेहमारी पृथ्वी जल नहीं होने से सूख जाएगी और सभी जीव जंतु मर जाएंगे

इन संज्ञाओं का निरीक्षण कीजिए तथा दिए गए स्थानों पर एक एक विशेषण लिखिए

1.  हरा पेड़
2.  लाल उड़न-तश्तरी
3.  रंग-बिरंगे गुब्बारे
4.  भूरी बतख
5.  क्रिकेट का बल्ला

दिए गए चित्र के लिए दो-दो विशेषण लिखिए|

अलार्म घड़ी
टेबल घड़ी

सुंदर गुड़िया
प्यारी गुड़िया

चमकीले सितारे
खूबसूरत चाँद 

मीठा रस
नारंगी का रस

उड़न परी
जादुई परी

हरी किताब
मोटी किताब

कागज की पतंग
गुलाबी पतंग

छोटी साइकिल
बच्चे की साइकिल

बड़ा बस्ता
नीला बस्ता

विभाग :  घ

नीचे बने चित्र में रंग भरे और चित्रों के लिए एक-एक विशेषण शब्द लिखिए

चमकता सूर्य
चहकती चिड़िया
नीला बादल
छोटी मछली
पाल वाली नाव 

विभाग – ड़

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए|

प्रश्न - अपनी माँ के लिए कोई भी दो विशेषण लिखिए |
उत्तर - (१) प्यारी माँ (२ ) ममतामयी माँ

प्रश्न - छोटी सी बूँदें कविता में आए विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए
उत्तर –
   छोटी सी बूँदें 

 नीले-नीले अंबर की
 हम छोटी-छोटी बूँदें हैं,
 वर्षा के शीतल जल की
 हम छोटी-छोटी बूँदें हैं|
 बादलों की गोदी में बैठ
 आकाश से हम धरती पर आतीं,
 रिमझिम रिमझिम गीत सुनाकर 
 छमछम-छमछम जल बरसातीं |
 फूलों का हम मुँह धो देतीं 
 पेड़ों को हमसे हरियाली,
 जीवन-दान उसे मिल जाता
 जिस प्राणी को हम छू लेतीं |
 हम छोटी पर काम बड़े हैं
 भरता सागर बूँदों से ही,
 प्यास बुझाती, खुशियां लातीं
 हरियाली धरती हमसे ही

गृह परियोजनागृह संयोजन
बच्चे से घर के विभिन्न सदस्यों की विशेषता पूछें| उन्हें अवगत कराएँ कि-  जिन शब्दों से यह विशेषताएं उन्होंने बताई हैं, इन्हीं शब्दों को विशेषण कहते हैं|


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita