Grade-3 Hindi, Lesson-4


पाठ - ४
  विषय:  चित्रकथा,  काव्यकथा,  पशुओं के नाम,   श्रुतभाव ग्रहण,  संज्ञा

विभाग :  क

नीचे दिए गए शब्द जाल को देखकर 10 जानवरों के नाम ढूँढ़कर उन पर गोले लगाइए व नीचे लिखिए|

सि
 ट
 म
 य
 शे
 या
लं
हा
 थी
 ल
 त
गू
 च
  ची
ता 
   ठ
 हि
र 
 गा
 ब
री
 र
 क
 व
 य
 ख
  छ
 न
लो
 म
  ड़ी
 थ
 ध
 म

 (सियार, शेर, लंगूर, हाथी, चीता, बकरी, गाय, लोमड़ी, हिरन, रीछ)

चित्र के नाम लिखकर कहानी पूरी कीजिए| 


उत्तर -
एक चिड़िया के तीन बच्चे थे|   एक दिन चिड़िया दाना लेने बाहर गई| तभी एक बिल्ली उधर आई|  वह पेड़ पर चढ़ने लगी,  परंतु नहीं चढ़ पाई|  वह बोली, बच्चे नीचे आओ, मैं तुम्हारे लिए चॉकलेट और बिस्किट लाई हूँ | बच्चे बोले, बिल्ली मौसी,  अभी तो हमारे दाँत ही नहीं  हैं | आप यह चॉकलेट और बिस्किट उन शिकारी कुत्ते मामा को दे दो|  यह सुनते ही बिल्ली भाग गई|  चिड़िया अपने बच्चों की होशियारी पर बहुत खुश हुई| 

इन वाक्यों को पढ़कर संज्ञा शब्दों पर गोला लगाइए|

1.    राजीव पढ़ने के लिए अमेरिका गया|
2.    पिंजरे में बंद तोता मिर्ची खा रहा है|
3.    अनीता की पतंग कट कर पेड़ पर लटक गई|
4.   धोबी का गधा तालाब के पास है| 

विभाग : ख
दी गई कहानी को सुनिए और कहानी के आधार पर प्रश्नों के उचित उत्तर पर निशान लगाइए|

 एक पेड़ पर दो चिड़िया रहती थीं |  एक का नाम था चुनिया और दूसरी का मुनिया|  वे दोनों दोस्त थीं |  वह हर रोज़  साथ साथ खेलती थीं |  चुनिया हर रोज़  मुनिया को कीड़े लाकर खिला दी थी |  मुनिया भी कीड़ों को खा कर खुश हो जाती थी |  पेड़ पर रहने वाले दूसरे पक्षी भी उनसे दोस्ती करना चाहते थे| 

1.   पेड़ पर कितनी चिड़िया रहती थीं?
a.   एक
b.   दो ()
c.    तीन

2.   चुनिया और मुनिया  एक दूसरे की क्या थीं ?
a.   बहने
b.   दोस्त ()
c.    माँ - बेटी

3.   चुनिया हर रोज़ मुनिया को क्या लाकर खिलाती थी?
a.   दाने
b.   मछलियाँ
c.    कीड़े ()

4.   चुनिया और मुनिया से कौन दोस्ती करना चाहते थे?
a.   जंगल के सभी जानवर
b.   पेड़ पर रहने वाले दूसरे पक्षी ()
c.    आसपास रहने वाले बच्चे

दिए गए चित्रों की सहायता से कविता पूरी कीजिए|
टप-टप घोड़ा , टप-टप घोड़ा,
जल्दी से मुझको घर पहुँचा |
मेरी गुड़िया रोती होगी, 
साथ हवा के दौड़ लगा |
सुंदर सी है तेरी चाल
चार - चार हैं पाँव |
जल्दी से मेरे घोड़े भैया,
जाना मुझको  बहुत दूर |
अगर लगी है भूख-प्यास तो, 
पानी पी और चने खा | 

नाम अर्थ संज्ञा | सबके कोई न कोई नाम होते हैं| जैसे मेरा नाम आदि पर तुम्हारा नाम तिमि, मैं इससे पहले जहाँ  रहता था, उस स्थान का नाम- जंगल |

 तो अब मैं तुम्हें कुछ संज्ञाएँ देता हूं,  उन्हें चुनकर सही शीर्षक के सामने लिखकर बताओ|
  
मंगलवार,  नाक,  बोतल,  कान,  कोयल,  सोमवार, अनार, कानपुर,  डिब्बा,  सेब,   बतख,  चेन्नई

उत्तर

 फल
  अनार,  सेब
 शहर
  कानपुर,  चेन्नई
 शरीर के अंग
  नाक,  कान
 दिनों के नाम
  मंगलवार,  सोमवार
वस्तु
  बोतल,  डिब्बा
 पशु - पक्षी
  कोयल,   बतख


नीचे दी गई कहानी में संज्ञा शब्दों को रेखांकित कीजिए और रेखांकित संज्ञाओं का वाक्य बनाकर सबको सुनाइए |

एक  मैना थी |  एक था बैल |  मैना उसे बैल भैया कहती थी |  एक दिन मैना ने कहा, “ बैल भैया, आज पूरी बनाओ |" 

बैल ने कहा, "पहले बाज़ार से मैदा लाओ |"

मैना ने थैला लिया | पैसे लिए | वह बाज़ार निकली | तभी एक डकैत आ गया | उसने मैना से पैसे छीन लिए | मैना ने आवाज़ लगाई , "बचाओ ! बचाओ !" 

उधर एक सैनिक था | उसने डकैत को पकड़ लिया | अब मैना बाज़ार गई | पैसे दिए | मैदा लिया, घर वापस आई | सैनिक भी साथ था | बैल ने सैनिक के लिए भी पूरी बनाई |

संज्ञा शब्द - मैना , बैल, पूरी, बाज़ार, थैला, डकैत, सैनिक, घर

संज्ञा शब्द - मैना
वाक्य - मैना एक सुन्दर पक्षी है |

संज्ञा शब्द - बैल
वाक्य - बैल का उपयोग खेती में होता है |

संज्ञा शब्द - पूरी
वाक्य - मुझे पूरी खाना पसंद है |

संज्ञा शब्द - बाज़ार
वाक्य - बाज़ार से आटा लाओ |

संज्ञा शब्द - डकैत
वाक्य - डकैत के हाथ में बन्दूक थी |

संज्ञा शब्द - पैसे
वाक्य - बटुए में पैसे रखे हैं |

संज्ञा शब्द - सैनिक
वाक्य - सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं |

संज्ञा शब्द - घर
वाक्य -  बच्चों को घर पर छोड़कर माँ बाज़ार गई |


विभाग : ग

 मेरा प्रिय पशु  इस विषय पर अपनी नोटबुक में अनुच्छेद लिखिए|

 मेरा प्रिय पशु गाय है | मेरी गाय का नाम सरला है | वह मेरे परिवार का एक अटूट हिस्सा है| मैं प्रतिदिन गाय का दूध पीता हूँ | गाय के दूध से मेरे परिवार को पोषण मिलता है | हम गाय की पूजा करते हैं | गाय को माता भी कहा जाता है|

 संज्ञा अंताक्षरी  खेलिए

संज्ञा शब्द के अंतिम वर्ण से आरंभ होने वाला संज्ञा शब्द लिखिए |  देखें आप कितने संज्ञा शब्द लिख सकते हैं|

 राम- मछली- लीची- चीनी- नीम- मकान-  नीदरलैंड-  डिब्बा-  बकरी-  रोहतक-  कमल -  लड़का-  कबूतर- -रस्सी-  सरोता -  तराजू

चित्र को ध्यान से देखकर अपनी नोटबुक में उसका वर्णन कीजिए|  ध्यान रहे की आप के वर्णन में किसी भी संख्या का प्रयोग ना हो|  क्या संज्ञा के बिना ऐसा वर्णन करना संभव है?  नहीं ना | तो अब संज्ञा के साथ इस चित्र का वर्णन लिखिए| 


चित्र  का  वर्णन

चित्र में भालू और हाथी मजे में खेल रहे हैं |  बच्चा उन्हें देखकर खुश हो रहा है |  शोर से पेड़ पर सोए भेड़िए की नींद खुल जाती है और वह वहाँ  से उठकर शांत स्थान पर चला जाता है | एक बालिका तालाब के पानी में खेल रही है |  वह पास ही के घर में रहती है|  मौसम सुहावना है और पेड़ों पर सुंदर फल एवं फूल लगे हुए हैं | 

विभाग :  घ

दिए गए चित्रों को पहचान कर उनके नाम लिखिए|




चिड़िया
पेड़
हिरण 
बंदर
रेलगाड़ी (ट्रेन)
बालक (लड़का)
कछुआ

चित्रों में दिखने वाली संज्ञाओं के नाम लिखकर निम्नलिखित पंक्तियां पूर्ण करें |

1.   सुबह के समय आकाश में  सूरज  निकलता है|
2.   मछली  पानी (जल)  के बिना जीवित नहीं रह सकती|
3.   बगीचे में सुंदर पुष्प ( फूल)  है|
4.   पेड़ पर चिड़िया बैठी है|
5.   बच्चे विद्यालय जा रहे हैं| 

दो नाम और लिखिए |
 शहर
  दिल्ली,  लंदन,  बेंगलुरु,  कोलकाता
 वस्तु
  कार,  पुस्तक,  डिब्बा,  हथौड़ी
 पशु
  भेड़िया,  खरगोश,  बंदर,  कछुआ
 व्यक्ति
  रमेश,  शिखा,  अदिति,   श्रीधर


विभाग - ड़

भारत की प्रसिद्ध इमारतों के चित्र अपनी नोटबुक में चिपकाए |  इन इमारतों के नाम लिखिए तथा यह भी लिखिए कि वह किस राज्य और शहर में है |
इन सभी के नाम को संज्ञा कहते हैं | 



Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita