Grade-3 Hindi Chapter-3


पाठ - ३
विषय:  कहानी-  शरारती झुमरू,  कर्ता और कर्म की पहचान

विभाग :  क

शरारती झुमरू
एक बहुत घना जंगल था|  उस जंगल में कई प्राणी रहते थे|  उसी जंगल में  सियारों का एक परिवार रहता था| सभी शेयरों में झुमरू सियार बहुत नटखट और शरारती था|  वह सदैव अपनी मनमानी करता था और किसी का कहना नहीं मानता था|  अकेले ही सारे जंगल में घूमता रहता|  माता पिता के मना करने पर भी वह नहीं मानता था|

एक दिन वह संध्या के समय जंगल के सुनसान रास्ते पर घूमने चल पड़ा|  अचानक आकाश में बादल छा गए और मूसलाधार वर्षा होने लगी|  आसपास के जानवर अपने घरों में जा छिपे, लेकिन झुमरू घर वापस नहीं पहुँचा|  जब वर्षा रुक गई तब झुमरू के माता-पिता उसे ढूँढने के लिए निकले| उन्होंने जंगल का कोना-कोना छान मारा पर झुमरू न मिला|  निराश होकर झुमरू के माता-पिता ने जंगल में रहने वाले अपने सभी सियार साथियों से मदद माँगी |
सभी सियार अंधेरे में "हुआँ - हुआँ " की आवाजें निकालते हुए झुमरू की खोज में निकल पड़े|

इधर झुमरू वर्षा से बचने के लिए एक पेड़ के खोखले तने में दुबक कर बैठ गया|  वह डर के मारे काँप रहा था|  जब उसे सियारों की "हुआँ - हुआँ " की आवाज सुनाई दी तो धीरे से बाहर निकल कर आया और अपने माता पिता को देखकर उसकी जान में जान आ गई|  
वह उनसे लिपट कर रोने लगा| झुमरू के वापस मिल जाने पर सभी बहुत खुश हुए|  झुमरू ने अपने माता पिता से उनकी बात ना मानने के लिए माफ़ी मांगी |उस दिन से उसने प्रण  लिया कि वह कभी भी मनमानी नहीं करेगा और अपने से बड़ों का कहना हमेशा मानेगा| झुमरू की माँ ने उसे गले से लगा लिया| सभी बहुत खुश थे|

प्र.- प्रस्तुत कहानी को कोई नाम दें|
उ.- नटखट झुमरू

प्र.- झुमरू की बुरी आदत क्या थी?
उ.- झुमरू की मनमानी करने की बुरी आदत थी|

प्र.- झुमरू कहां छुप गया था?
उ.- झुमरू पेड़ के खोखले तने में छुप गया था|

प्र.- झुमरू के माता-पिता ने किनसे मदद माँगी ?
उ.- झुमरू के माता-पिता ने अपने सियार साथियों से मदद माँगी|

प्र.- हमें अपने माता-पिता की बात क्यों माननी चाहिए?
उ.- हमें अपने माता पिता की बात माननी चाहिए क्योंकि वे हमेंशा हमारा भला चाहते हैं|


विभाग : ख


कारक
अर्थ
विभक्ति चिन्ह
पहचान के लिए प्रश्न
उदाहरण
कर्ता
काम करने वाला
 ने
कौन , किसने
राम ने खाना खाया |
कर्म
जिस पर काम का प्रभाव पड़े
को
क्या , किसको
राजू को यहाँ बुलाओ |

निम्नलिखित  वाक्यों में उचित कारक  चुनो और भरो|
1.   भूखे बच्चों को खाना खिलाओ| ( के,  को)
2.   पिताजी ने सभी को बुलाया है| ( ने,  से)
3.   आशा ने मधुर गीत गाया | (  को,  ने)
4.   माँ बच्चे को  दुलारती है| (  को,  ने)
5.   सीता ने पौधों को पानी दिया| ( का,  को)
6.   अध्यापिका ने कहानी सुनाइए| ( ने,  से)


पाठ से कर्ता और कर्म शब्द पहचान कर रेखांकित कीजिए |

       एक बहुत घना जंगल था|  उस जंगल में कई प्राणी रहते थे|  उसी जंगल में  सियारों का एक परिवार रहता था| सभी सियारों में झुमरू सियार बहुत नटखट और शरारती था|  वह सदैव अपनी मनमानी करता था और किसी का कहना नहीं मानता था|  अकेले ही सारे जंगल में घूमता रहता|  माता पिता के मना करने पर भी वह नहीं मानता था|
  
      एक दिन वह संध्या के समय जंगल के सुनसान रास्ते पर घूमने चल पड़ा| अचानक आकाश में बादल छा गए और मूसलाधार वर्षा होने लगी|  आसपास के जानवर अपने घरों में जा छिपे, लेकिन झुमरू घर वापस नहीं पहुँचा|  जब वर्षा रुक गई तब झुमरू के माता-पिता उसे ढूँढने के लिए निकले| उन्होंने जंगल का कोना-कोना छान मारा, पर झुमरू न मिला|  निराश होकर झुमरू के माता-पिता ने जंगल में रहने वाले अपने सभी सियार साथियों से मदद माँगी |

     सभी सियार अंधेरे में "हुआँ - हुआँ " की आवाजें निकालते हुए झुमरू की खोज में निकल पड़े|

      इधर झुमरू वर्षा से बचने के लिए एक पेड़ के खोखले तने में दुबक कर बैठ गया| वह डर के मारे काँप रहा था|  जब उसे सियारों की "हुआँ - हुआँ " की आवाज सुनाई दी तो धीरे से बाहर निकल कर आया और अपने माता पिता को देखकर उसकी जान में जान आ गई|  

     वह उनसे लिपट कर रोने लगा| झुमरू के वापस मिल जाने पर सभी बहुत खुश हुए|  झुमरू ने अपने माता पिता से उनकी बात ना मानने के लिए माफ़ी मांगी |उस दिन से उसने प्रण  लिया कि वह कभी भी मनमानी नहीं करेगा और अपने से बड़ों का कहना हमेशा मानेगा| झुमरू की माँ ने उसे गले से लगा लिया| सभी बहुत खुश थे|

विभाग : ग

दिए गए पक्षी के बारे में पाँच वाक्य लिखिए |

1.   मोर एक सुन्दर पक्षी है |
2.   मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है |
3.   मोर की लम्बी नीली गर्दन होती है |
4.   मोर के पंख लम्बे और रंग-बिरंगे होते हैं |
5.   मोर अपने पंख फैलाकर नाचता है |
विभाग :  घ

कहानी के आधार पर खाली स्थान भरिए|
1.   झुमरू बहुत ही नटखट और शरारती था|
2.   अचानक आकाश में बादल छा गए|
3.   उस जंगल में कई प्राणी रहते थे|
4.   आसपास के जानवर अपने-अपने घरों में जा छिपे|

विभाग - ड़

प्र. - शरारती झुमरू और अन्य  सियारों  में क्या अंतर था?
उ. - शरारती झुमरू अपनी मनमानी करता था जबकि अन्य सियार अपने माता-पिता और बड़ों का कहना मानते थे|

प्र. - हमें अपने माता-पिता या बड़ों की बात क्यों माननी चाहिए?
उ. - माता-पिता या बड़े हमारा हमेशा भला चाहते हैं,  अतः हमें उनकी बात माननी चाहिए|

प्र. - क्या आप अपने माता पिता को छोड़ कर अकेले रहे हैं ? कब?
उ. - हां,  जब मेरे माता पिता एक  बीमार मित्र को देखने अस्पताल गए थे|

प्र. - उस समय आपके मन में क्या क्या विचार आए?
उ. - मैं अपने माता पिता के  जल्दी लौटने की कामना कर रहा था|

प्र. - माता पिता हमें किसी बात के लिए क्यों मना करते हैं?
उ. - माता पिता हमें किसी बात के लिए तभी मना करते हैं जबकि उनकी दृष्टि में वह काम सही नहीं होता|
  


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita