Grade-3 Hindi Chapter-2


पाठ - २
विषय:  कविता - कौन सिखाता? , समान तुक वाले शब्द,  समानार्थी शब्द,  सृजनात्मक लेखन

विभाग :  क

  कविता पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर पूर्ण वाक्य में लिखिए |

कौन सिखाता?

कौन सिखाता है चिड़ियों को चीं-चीं  चीं -चीं  करना?
कौन सिखाता फुदक- फुदक  कर  उनको चलना फिरना?

कौन सिखाता फुर्र से उड़ना, दाने चुग - चुग खाना?
कौन सिखाता तिनके लाकर घोंसले बनाना?

कौन सिखाता है बच्चों का लालन-पालन उनको?
मां का प्यार-दुलार चौकसी  कौन सिखाता उनको?

कुदरत का यह खेल, वही हम सबको, सब कुछ देती,
किंतु नहीं बदले में,  हमसे  वह कुछ भी लेती |

हम सब उसके अंश के,  जैसे तरु- पशु - पक्षी सारे,
हम सब उसके वंशज,  जैसे सूरज-चाँद- सितारे |

द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी
ये हिंदी के साहित्यकार थे | इनका जन्म आगरा के रोहता में हुआ था| इन्होंने बच्चों के कवि सम्मेलन का प्रारंभ किया|

जन्म - १ दिसंबर, १९१६
     मृत्यु - २९ अगस्त, १९९८  

प्र. - इस कविता के कवि कौन हैं ?
उ. - इस कविता के कवि श्री द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी हैं  |

प्र. - यह कविता किसके बारे में है?
उ. - यह कविता कुदरत के बारे में है |

प्र. - कुदरत के वंशज किसे कहा गया है?
उ. - तरु, पशु, पक्षी, सूरज, चाँद, सितारे सभी को कुदरत के वंशज कहा गया है|

प्र. - कविता की पंक्तियां पूरी कीजिए

कौन सिखाता है बच्चों का लालन-पालन उनको?
 मां का प्यार-दुलार चौकसी  कौन सिखाता उनको?

कुदरत का यह खेल,  वही हम सबको, सब कुछ देती,
 किंतु नहीं बदले में,  हमसे  वह कुछ भी लेती |


विभाग : ख

मुझे पहचान कर मेरा नाम बताइए और नीचे दिए गए स्थानों में लिखिए|

1.   मुझे हरी मिर्च खाना पसंद है -  तोता
2.   मैं राष्ट्रीय पक्षी कहलाता हूँ  -  मोर
3.   मेरी मीठी बोली सबको भाती है -  कोयल

नीचे दिए गए समान तुक वाले शब्दों को उचित स्थान पर लिखिए |
 मेल, , वंश ,  नाना,  मौन,  पालन

 कौन
  मौन
 लालन
  पालन
 खाना
  नाना
 अंश
  वंश
 खेल
  मेल

निम्नलिखित शब्दों को उनके समानार्थी शब्दों से जोड़िए |
 आकाश,  माँ, वृक्ष,  वर्षा,  सूर्य,  वन
 जंगल,  सूरज,   आसमान,  बारिश,  माता,  पेड़

शब्द
  समानार्थी शब्द
 आकाश
   आसमान
  माँ
  माता
 वृक्ष
  पेड़
 वर्षा
  बारिश
 सूर्य
  सूरज
 वन
  जंगल

नीचे दिए गए समानार्थी शब्दों को मिलाइए |
  ख
  सही उत्तर
आसमान
  माँ
  आकाश
बारिश
  आकाश
  वर्षा
माता
  धरती
  माँ
पेड़
  वर्षा
  वृक्ष
पृथ्वी
  हाथ
  धरती
हस्त
  वृक्ष
  हाथ

  ख
  सही उत्तर
आँख  
  मकान
  नेत्र
 घर
  वन
  मकान
 शेर
  नेत्र
  सिंह
 जंगल
  गरमी 
  वन
 शरीर
  सिंह
  बदन
 ग्रीष्म
  बदन
  गरमी

 विभाग : ग

परिच्छेद में आए  रेखांकित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए |

बारिश का मौसम था |  आकाश में काले बादल छाए थे |  
धरती पर चारों और हरियाली फैली थी | तालाब पानी से भर गए|  
बागों में रंग बिरंगे फूल खिलने लगे | जंगल में मोर अपने पंख फैला कर नाचने लगे |  
धरती के सभी प्राणी बहुत खुश हुए |

बारिश
  वर्षा
 मौसम
  ऋतु
 आकाश
  आसमान
 धरती
  पृथ्वी
 तालाब
  सरोवर
 बाग
  बगीचा /  उपवन
 फूल
  पुष्प
 जंगल
  वन
 पंख
  पर
 नाच
  नृत्य
 विभाग :  घ

नीचे दिए वाक्यों में रेखांकित शब्द के समानार्थी शब्द का प्रयोग करते हुए वाक्य दोबारा लिखिए |

 उसकी आंखें  बहुत सुंदर हैं |
 उसके नेत्र  बहुत सुंदर  हैं |

आकाश में बादल घिर आए हैं |
आसमान में  जलद  घिर आए हैं |

 घर के पास नदी बह रही है |
 मकान के पास सरिता बह रही है |

वह बगीचे में घूमने जाता है |
 वह बाग में घूमने जाता है |
विभाग - ड़

प्र. -  कविता में कुदरत के वंशज किसे कहा गया है?
उ.  - कविता में  तरु, पशु, पक्षी, सूरज, चाँद, सितारे सभी को कुदरत के वंशज कहा गया है

प्र.  - कुदरत  हमें क्या देती है? वह बदले में हमसे क्या लेती है?
उ. - कुदरत हमें सब कुछ देती है |  वह बदले में हमसे कुछ नहीं लेती है |  


Comments

Popular posts from this blog

Class-5 EVS, Chapter-13, A Shelter so High! , Additional Exercises with Solutions/ NCERT

Class-5, EVS, Chapter-18, No Place for Us?, Additional Exercises with Solutions / NCERT

Class-5 EVS Chapter-1 Super Senses/NCERT

Class-3 EVS, Chapter-8 Flying High, Additional exercises with solutions

Class-4 EVS Chapter-4 The Story of Amrita